NCERT Solutions Class 3 आस पास Chapter-1 (डाल-डाल पर ताल-ताल पर)

NCERT Solutions Class 3 आस पास Chapter-1 (डाल-डाल पर ताल-ताल पर)

NCERT Solutions Class 3 आस पास 3 वीं कक्षा से Chapter-1 (डाल-डाल पर ताल-ताल पर) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी आस पास के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 3 आस पास Chapter-1 (डाल-डाल पर ताल-ताल पर)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 3 आस पास

Chapter-1 (डाल-डाल पर ताल-ताल पर)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

Chapter-1 (डाल-डाल पर ताल-ताल पर)

पृष्ठ संख्या 2
प्रशन 1 पूनम ने पेड़ पर कई जानवर देखे। तुम्हें चित्र में पेड़ पर कौन-कौन से जानवर दिखाई दे रहे हैं? उनके नाम लिखो।

उत्तर: 1 गौरेय, लंगूर, गिलहरी, कौआ, तितली, कबूतर, मैना

प्रश्न 2 पूनम ने तालाब पर किन-किन जानवरों को देखा? चित्र देखकर उनके नाम लिखो।

उत्तर: बकरी, भैंस, मेंढक, बगुला, कछुआ

पृष्ठ संख्या 3
प्रशन 1 तालाब पर दिखे जानवरों का अभिनय (एक्शन) करके दिखाओ। कौन-सा जानवर क्या हरकत करता होगा? जानवरों की अलग-अलग आवाजें भी निकालो।

उत्तर:  बच्चों से पहले चर्चा करें। उनके मन से पहले संकोच समाप्त करें। इसका एक तरीका यह है कि पहले आप स्वयं करें। फिर उनको साथ जोड़ें। उसके बाद उन्हें अपने आप करने को कहें। अकेले- अकेले न करें तो समूह में करवाएं।

चर्चा करें

यहाँ चलना, रेंगना, उड़ना और तैरना पर थोड़ी-थोड़ी बात होनी चाहिए। बच्चों से पूछ-पूछ कर पता करें वो क्या जानते है। जहाँ गैप लगे वहाँ आप बताएं।

प्रशन 2 तुमने भी बहुत सारे जानवर देखे होंगे। उनमें से कौन-कौन से जानवर –

उत्तर: 

उड़ते हैंतितलीतोतामैना
रेंगते हैंसाँपछिपकलीगिरगिट
चलते हैंबकरीगायघोड़ा
फुदकते हैंमेंढकखरगोशटिड्डा
पंख वाले हैंमैनाकौआगौरेय
पैर वाले हैंशेरहाथीबैल
पूँछ वाले हैंकुत्ताबिल्लीभैंस

बातचीत करें:

उन जानवरों के बारे  जो  पानी, ज़मीन, पेड़(आकाश) पर रहते हैं। बच्चों से पूछते हुए आगे बढ़ें। यहाँ विभिन्न विशेषताओं के आधार पर वर्गीकरण की थोड़ी बात करें। जैसे जलचर, थलचर, नभचर, उभयचर, मासाहारी, शाकाहारी, सर्वाहारी, चलने, उड़ने, तैरने, रेंगने वाले आदि। इनका सिर्फ जिक्र करें।

पृष्ठ संख्या 4
प्रश्न 1 नीचे दिए चित्रों को देखो। इनमें से जो जानवर तुम्हारे घर में नहीं रहतेउनमें रंग भरो।

उत्तर: 1 विद्यार्थियों को यह कार्य स्वयं करने दें। रोचक तरीके से उनकी विशेषताएँ बताएँ। उन्हें घर पर क्यों नहीं रखते? थोड़ी बात करें। फिर आगे बढ़ें।

पृष्ठ संख्या 5
प्रश्न 1 यहाँ कुछ जानवरों के अधूरे चित्र हैं। इन्हें पूरा करो और इनके नाम नीचे लिखो।

उत्तर: 1 जानवरों के चित्र विद्यार्थी पूरा करें। पूरा करने के बाद उनसे पूछें कौन सा जानवर है। कहाँ रहता है? क्या खाता होगा? तुम्हें कौन सा पसंद है? क्यों?

मैं कौन हूँ?

प्रशन 1 वर्ग पहेली में मेरा नाम ढूँढ़े और उन पर घेरा  लगाओ। एक उदाहरण दिया गया है।
  • छत पर बैठकर केला खाऊँ, इधर-उधर मैं कूद लगाऊँ।
  • दीवारों पर जाल बनाऊँ, जिसमें कीड़ों को फँसाऊँ।
  • जाग-जाग कर रात बिताऊँ, दिन निकले तो मैं सो जाऊँ।
  • टर्र-टर्र-टर्र की रट लगाऊँ, फुदक-फुदक पानी में जाऊँ।
  • बारिश के बाद नज़र मैं आऊँ, पाँव नहीं पर रेंगता जाऊँ।
  • धीमी चाल से चलता जाऊँ, दौड़ में फिर भी जीत मैं पाऊँ।
उत्तर:
छु
बंमें
ड़ील्लू
केंचु
पृष्ठ संख्या 6
जाढू उँगलियों का
प्रश्न 1 चित्र में देखो और बताओ कौन-से निशान उँगलियों के हैं और कौन-से अँगूठे के।

उत्तर:1 इस गतिविधि को करवाने से पहले यह कार्य कर लिया जाये। बहुत बेहतर होगा अगर चित्र पुस्तक से भिन्न हो। जरूरी नहीं कोई जानवर ही हो। कोई पैटर्न, डिजाईन या दीवारों पर उकेरी जाने वाली कृतियाँ हो सकती है। उसके बाद बच्चों से पूछा जाना परिणाम लायेगा। विद्यार्थियों में उत्सुकता भी जागृत होगी। विद्यार्थियों के चित्रों को कक्षा में चिपकाएँ

पृष्ठ संख्या 7
आओ कुछ चित्र बनाएँ
प्रश्न 1 किसी ऐसे जानवर का चित्र कॉपी में बनाओ, जिसे तुमने देखा है। तीन बच्चे मिलकर एक चित्र बनाएँगे।

उत्तर:1 यह कार्य/गतिविधि 3-3 के समूह में करें।  एक कागज़ को पुस्तक की तरह तीन हिस्सों में मोड़ लो।

  1. एक बच्ची कागज़ के पहले भाग में किसी भी जानवर का मुँह बनाए। कागज़ मोड़ कर अपने चित्र को छुपा ले।
  2. दूसरी बच्ची बीच वाले भाग में किसी और जानवर का धड़ बनाए।
  3. तीसरी बच्ची आखिरी भाग में किसी अन्य जानवर के पैर बनाए।
  4. अब कागज़ को खोलो और चित्र देखो।

बन गया न मज़ेदार जानवर!

गतिविधि से आगे…

पृष्ठ संख्या 8

प्रश्न 1 किसी पेड़ के नीचे कुछ देर बैठो। ध्यान से देखो, पेड़ पर और उसके आस-पास कौन-कौन से जानवर हैं –

उत्तर:

डालियों पर

बंदरकौआगौरेया

पत्तों पर

मधुमक्खीमकड़ीटिड्डा

तने पर

चींटियाँगिलहरी

झींगुर

ज़मीन पर

खरगोशगिरगिट

मोर

पेड़ के आस-पास

गायभेड़

चूहा

प्रश्न 2 अब इन जानवरों को एक क्रम में लिखो – छोटे से बड़े तक।

उत्तर: 2 1 चींटियाँ, 2 झींगुर, 3 मधुमक्खी, 4 मकड़ी, 5 टिड्डा, 6 गिरगिट, 7 चूहा, 8 गौरेया, 9 गिलहरी, 10 कौआ, 11 खरगोश, 12 मोर, 13 बंदर, 14 भेड़, 15 गाय

यहाँ ध्यान रखें क्रम बच्चे तय कर रहें हैं। कुछ जानवर लगभग बराबर हो सकते हैं। जानवरों से किस तरह का व्यवहार करना चाहिए? चर्चा करें।  

पृष्ठ संख्या 9
जिग्सॉ का खेल

जिग्सॉ में किसी चित्र के ऐसे टुकड़े होते हैं कि उनको मिलाने के लिए बहुत दिमाग लगाना पड़ता है।

अब तुम भी किसी जानवर के चित्र से जिग्सॉ बनाओ। चित्र को गत्ते पर चिपकाओ। गत्ते को जानवर के आकार में काटो। अब इस गत्ते को आड़े-तिरछे टुकड़ों में काटो। टुकड़े अलग-अलग करके अपने दोस्तों से जोड़ने को कहो। जानवर का नाम भी पूछो। पुस्तक में देख सकते हैं। चित्र को कैसे काटा गया है। जिग्सॉ चुनौतीपूर्ण हो। अच्छा कार्य करने पर प्रशंसा करना न भूलें।

एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 3 आस-पास पीडीएफ