NCERT Solutions Class 3 आस पास Chapter-9 (पंबादल आये बारिश लाये)

NCERT Solutions Class 3 आस पास Chapter-9 (पंबादल आये बारिश लाये)

NCERT Solutions Class 3 आस पास 3 वीं कक्षा से Chapter-9 (पंबादल आये बारिश लाये) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी आस पास के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 3 आस पास Chapter-9 (पंबादल आये बारिश लाये)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 3 आस पास

Chapter-9 (पंबादल आये बारिश लाये)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

Chapter-9 (पंबादल आये बारिश लाये)

प्रशन 1. अप्पू को कैसे पता लगा कि केले के पेड़ों को पानी चाहिए?

उत्तर: अप्पू ने देखा कि केले के पेड़ मुरझा रहे हैं। जिसे देखकर उसे पता लगा कि केले के पेड़ों को पानी की जरूरत है।

प्रशन 2. तुम्हारे घर के आस-पास के पेड़-पौधों को पानी कहाँ से मिलता है?

उत्तर:  हमारे घर के आस-पास के ज्यादातर पेड़-पौधों को पानी बारिश से मिलता है। कुछ पौधों में मैं खुद पानी डालता |

प्रशन 3. अप्पू हाथी ने नदी से जी भर कर पानी पिया। तुमने जानवरों को कहाँ-कहाँ पानी पीते देखा है?

उत्तर: मैंने जानवरों को पानी पीते नदियों, तालाबों और बाल्टियों में देखा है।

प्रशन 4. क्या तुमने कभी किसी जानवर को पानी पिलाया है? अगर हाँ, तो किसको?

उत्तर: हाँ, मैंने गाय और कुत्तों को पानी पिलाया है।

प्रशन 5. जिन जानवरों को कोई पानी नहीं पिलाता, वे पानी कहाँ से पीते हैं?

उत्तर: वे सारे जानवर नदियों, तालाबों, नालों और गड्ढों आदि से पानी पीते हैं।

भाग-1

प्रशन 1. कवि को बादलों में बहुत कुछ दिखा। क्या तुम्हें भी बादलो में कभी कुछ दिखा है? क्या?

उत्तर: हाँ, मैंने भी बादलों में विभिन्न तरह के आकार को देखा है। मैंने घोड़ों, गायों, भैंसों, हवाई जहाजों और राक्षसों आदि के आकारों को बादलों में देखा है।

प्रशन 2. बादल क्या-क्या करते हैं?

उत्तर: बादल हमारे लिए वारिश लाते हैं।

प्रशन 3. बारिश आने पर तुम्हें कैसा लगता है?

उत्तर: बारिश आने पर मुझे खुशी महसूस होती है।

प्रशन 4. बारिश आने पर बादलों के अलावा और क्या-क्या दिखाई देता है?

उत्तर: बारिश आने पर बादलों के अलावा बिजली चमकती दिखाई देती है।

प्रशन 5. क्या तुमने कभी इन्द्रधनुष देखा है? इन्द्रधनुष कब दिखाई देता है?

उत्तर: हाँ, मैंने इन्द्रधनुष देखा है। बारिश के तुरंत बाद इन्द्रधनुष दिखाई देता है।

प्रशन 6. बारिश होने पर क्या-क्या होता है?

उत्तर: बारिश होने पर दिन ठंडा हो जाता है। आकाश बादलों से घिर जाता है। मेढक टने लगते हैं। हमलोग कागज की नाव बनाकर गड्ढों में तैराते हैं।

प्रशन 7. बारिश होने पर नाब बनाने और उसे पानी में चलाने में मजा आता है ना? कागज की नाव बनाओ और उसे पानी में तैराओ।

उत्तर: स्वयं करो।

प्रशन 8. क्या तुमने बारिश में कोई परेशानी झेली है या देखी है? अपने अनुभव के आधार पर चित्र बनाओ।

उत्तर: चित्र स्वयं बनाओ।

एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 3 आस-पास पीडीएफ