NCERT Solutions Class 3 आस पास Chapter-18 (ऐसे भी होते हैं घर)

NCERT Solutions Class 3 आस पास Chapter-18 (ऐसे भी होते हैं घर)

NCERT Solutions Class 3 आस पास 3 वीं कक्षा से Chapter-18 (ऐसे भी होते हैं घर) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी आस पास के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 3 आस पास Chapter-18 (ऐसे भी होते हैं घर)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 3 आस पास

Chapter-18 (ऐसे भी होते हैं घर)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

Chapter-18 (ऐसे भी होते हैं घर)

 प्रशन 1. भूपेन के यहाँ, घर बाँस के खंभों पर क्यों बनाते हैं?

उत्तर:  भूपेन असम में रहता है। असम में बहुत बारिश होती है। इसलिये घरों को बाँस के खंभों पर बनाया जाता है, वे जमीन से काफी ऊँची रहे।

प्रशन 2. इन मकानों की छतें कैसी हैं? इन्हें ऐसा क्यों बनाया जाता है?

उत्तर:  इन मकानों की छतें ढलान वाली होती हैं। इससे छतों पर बारिश का पानी नहीं इकट्ठा हो पाता है।

प्रशन 3. इन मकानों में अंदर जाने का क्या तरीका है?

उत्तर:  इन मकानों में अंदर जाने के लिए लोग बॉस की सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हैं।

प्रशन 4. रात के समय इन मकानों की सीढ़ी हटा देते हैं। क्यों?

उत्तर:  ताकि कोई जानवर घर में न घुस जाये।

प्रशन 5. बहुमंजिले मकानों के ऊपर कैसे चढ़ते होंगे?

उत्तर:  बहुमंजिले मकानों के ऊपर चढ़ने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल किया जाता है।

प्रशन 6. हाउस बोट दूसरे घरों से अलग है। कैसे?

उत्तर:  हाउस बोट तैरते रहते हैं, जबकि दूसरे घर एक जगह स्थिर रहते हैं।

प्रशन 7. क्या तुम ऐसे घर में रहना पसंद करोगे? क्यों?

उत्तर: हाँ, मैं ऐसे घर में रहना पसंद करूंगा। क्योंकि मुझे नाव की सवारी करना और मछलियाँ पकड़ने में मजा आता है।

प्रशन 8. चित्र देखकर मिलान करो।

उत्तर: 

Solutions Class 3 आस पास Chapter-18 (ऐसे भी होते हैं घर)

भाग-1

प्रशन 1. तुम्हारा घर किन-किन चीजों से बना है। उनके नाम पर (/) का निशान लगाओ।

उत्तर: 

Solutions Class 3 आस पास Chapter-18 (ऐसे भी होते हैं घर)

प्रशन 2. अपने घर के आस-पास के मकानों को देखो। वे किन-किन चीजों से बने हैं? उन चीजों की सूची बनाओ।

उत्तर:  ईट, सीमेंट, बालु, लोहा, ग्लास, पत्थर, लकड़ी, मिट्टी।

प्रशन 3. मकान जिन चीजों से बनते हैं, उन चीजों के नमूनों को इकट्ठा करो।

उत्तर:  स्वयं करो।

प्रशन 4. कई तरह के घरों के चित्र इकट्टे करो या उनके चित्र बनाओ। चित्रों से एक सुंदर चार्ट बनाओ। कक्षा में उसे सजाओ।

उत्तर: स्वयं करो।

अब आई चमेली की बारी

प्रशन 1. चमेली का घर किस इलाके में है?

उत्तर:  चमेली, का घर मनाली में है, जो एक पहाड़ी इलाका है।

प्रशन 2. चमेली और भूपेन के मकानों की छतों में क्या समानता है?

उत्तर:  दोनों की छतें ढलान वाली हैं।

प्रशन 3. ऐसी छतें इन इलाकों में कैसे मदद करती हैं?

उत्तर:  ऐसी छतों पर बारिश का पानी या बर्फ जमा नहीं हो पाता है।

एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 3 आस-पास पीडीएफ