NCERT Solutions Class 3 आस पास Chapter-15 (आओ बनाए बर्तन)

 NCERT Solutions Class 3 आस पास Chapter-15 (आओ बनाए बर्तन)

NCERT Solutions Class 3 आस पास 3 वीं कक्षा से Chapter-15 (आओ बनाए बर्तन) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी आस पास के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 3 आस पास Chapter-15 (आओ बनाए बर्तन)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 3 आस पास

Chapter-15 (आओ बनाए बर्तन)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

Chapter-15 (आओ बनाए बर्तन)

प्रशन 1. कौए को कुल्हड़ की जरूरत क्यों पड़ी?

उत्तर: कौए को पानी भरने के लिए कुल्हड़ की जरूरत पड़ी। वह पानी से अपनी चोंच धोना चाहता था।

प्रशन 2. एक कुल्हड़ बनाने में किन-किन लोगों ने कौए की मदद की?

उत्तर:  निम्न लोगों और चीजों ने कुल्हड़ बनाने में कौए की मदद की लोहार, खुरपी, मिट्टी, खदान और कुम्हार

प्रशन 3. कुल्हड़ बनाने के लिए कुम्हार को किस-किस सामान की जरूरत पड़ी?

उत्तर:  कुल्हड़ बनाने के लिए कुम्हार को मिट्टी तया चाक की जरूरत पड़ी।

प्रशन 4. क्या तुम्हारे घर में मिट्टी के बर्तन हैं? कौन-कौन से?

उत्तर:  हाँ, मेरे घर में मिट्टी के गमले रखे हैं।

प्रशन 5. अगर तुम्हें कोई चिकनी मिट्टी दे, तो क्या तुम कोई बर्तन बना पाओगे?

उत्तर:  नहीं, में मिट्टी से कोई बर्तन नहीं बना पाऊँगा।

मिटटी की रोटी, रोटी का बर्तन

प्रशन 1. अगर इन बर्तनों में पानी डालकर रात भर रखो. तो क्या होगा?

Answer. मिट्टी पानी में गल जायेगी और वर्तन टूट जायेगा।

प्रशन 2. हम अपने घर या स्कूल में मटके में पानी रखते हैं। वह मटका पानी से गल क्यों नहीं जाता?

Answer. क्योंकि कुम्हार उन्हें आग में पकाता है।

प्रशन 3. क्या तुमने कभी ईट या बर्तनों को भट्टी में पकाते देखा है?

उत्तर:  नहीं, मैंने ईट या बर्तनों को भट्टी में पकाते नहीं देखा है।

प्रशन 4. अगर हम सबके पास केवल मिट्टी के बर्तन होते और सारे टूट या गल जाते, तब हम क्या करते?

उत्तर:  हम फिर से दूसरे बर्तन या तो खरीदकर लाते या बनाते।


भाग-1
प्रशन 1. यदि हमारे पास मिट्टी के बर्तन हों और वे सभी टूट जाएँ अथवा खराब हो जाएँ तो हम क्या करेंगे?

उत्तर:  हम नये बर्तन खरीदेंगे या उनका निर्माण करेंगे।

प्रशन 2. बहुत साल पहले जब बर्तन नहीं थे, तब लोग क्या करते थे?

उत्तर:  जब वर्तन नहीं थे, तब लोग पत्तों के दोने और केले के पत्ते का इस्तेमाल बर्तन की तरह करते थे।

प्रशन 3. लोगों ने वर्तन क्यों बनाए होंगे?

उत्तर:  उन्हें पानी और दूध रखने की जरूरत पड़ी होगी, इसलिए लोगों ने बर्तन बनाए होंगे।

प्रशन 4. मान लो, एक दिन दुनिया से सारे वर्तन गायब हो जाएँ, तो तुम्हारे घर में क्या होगा?

उत्तर:  अगर दुनिया से सारे बर्तन गायब हो जाएँ, तब बड़ा गजब हो जायेगा। मेरे घर में खाना नहीं बन पायेगा। हमें फल खाकर काम चलाना पड़ेगा। नल से सीधे पानी पीना पड़ेगा।

एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 3 आस-पास पीडीएफ