NCERT Solutions Class 3 आस पास Chapter-5 (छोटू का घर)

NCERT Solutions Class 3  आस पास Chapter-5 (छोटू का घर)

NCERT Solutions Class 3 आस पास 3 वीं कक्षा से Chapter-5 (छोटू का घर) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी आस पास के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 3 आस पास Chapter-5 (छोटू का घर)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 3 आस पास

Chapter-5 (छोटू का घर)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

Chapter-5 (छोटू का घर)

प्रशन 1. छोटू ने पाइप को देखकर क्या सोचा?

उत्तर: जब छोटू ने पाइप को देखा तो उसे लगा कि पाइप उसके रहने के लिये बड़ी अच्छी जगह हो सकती है। पाइप उसे तेज हवाओं, बारिश, ठंड और धूप से बचा सकती है।

प्रशन 2. छोटू ने पाइप का किस तरह से इस्तेमाल किया है?

उत्तर: छोटू ने पाइप को अपना घर बना लिया।

प्रशन 3. छोटू ने पाइप और आस-पास की जगह को कौन से हिस्सों में बांटा है?

उत्तर: छोटू ने पाइप और आस-पास की जगह को निम्नलिखित हिस्सों में बांटा है • सोने की जगह • खाना बनाने की जगह • कपड़े सुखाने की जगह • पानी रखने की जगह • दोस्तों ओर मेहमानों की जगह

प्रशन 4. छोटू को इस घर के कौन से हिस्से में ज्यादा समय बिताना पसंद होगा?

उत्तर: छोटू को दोस्तों और मेहमानों की जगह में ज्यादा समय बिताना पसंद होगा।

प्रशन 5. छोटू ने मोनू को भी पाइप में रहने को क्यों कहा होगा?

उत्तर: इसके निम्नलिखित कारण हो सकते हैं • मोनू के पास रहने की जगह नहीं होगी। • छोटू को दोस्त की जरूरत होगी।
भाग-1

प्रशन 1. अपने घर का चित्र कॉपी में बनाओ। उसमें रंग भी भरो।

उत्तर: स्वयं करो।

प्रशन 2. तुम्हारे घर में कौन-कौन लोग रहते हैं?

उत्तर: मेरे घर में मेरे पिता, मेरी माँ और मेरी बहन रहते हैं।

प्रशन 3. छोटू ने पाइप को अलग-अलग हिस्सों में बाँटा। तुम भी अपने घर के अलग-अलग हिस्सों के नाम लिखो।

उत्तर: मेरे घर में निम्नलिखित हिस्से हैं• बैठक । • शयनकक्ष शौचालय • स्नानघर • रसोई • पढ़ने का कमरा

प्रशन 4. एक दिन में तुम घर के किस हिस्से में कितना समय बिताते हो?

उत्तर:

 Solutions Class 3 आस पास Chapter-5 (छोटू का घर)

प्रशन 5. क्या घर का कोई ऐसा हिस्सा है जिसमें घर के कुछ लोग ज्यादा समय बिताते हैं?

उत्तर: हाँ, मेरी माँ सबसे ज्यादा समय रसोई में बिताती है।

प्रशन 6. क्या घर का कोई ऐसा भी हिस्सा है जिसमें घर का कोई खास व्यक्ति जाता ही नहीं है, या बहुत कम जाता है?
उत्तर: मेरे पिताजी रसोई में कभी नहीं जाते हैं या बहुत थोड़े समय के लिये ही जाते हैं।

भाग-2

प्रशन 1. ऐसे दो जानवरों के चित्र बनाओ, जो हमारी इजाज़त के बिना हमारे घर में रहते हैं। चित्र के नीचे उनका नाम भी लिखो।

उत्तर:
Solutions Class 3 आस पास Chapter-5 (छोटू का घर)

प्रशन 2. तुम अपने घर को कैसे साफ रखते हो?

उत्तर: मेरा घर निम्न तरीके से साफ रखा जाता है- • घर में रोज झाडू लगता है। •स्नानघर और शौचालय की नियमित सफाई होती है। • महीने में एक बार वैक्यूम क्लीनर से पूरे घर की सफाई होती है।

प्रशन 3. तुम्हारे घर में सफाई का काम कौन-कौन करते हैं?

उत्तर: झाड़-पोंछे के लिये एक दाई आती है। हम सभी लोग बारी-बारी से स्नानघर तथा शौचालय की सफाई करते हैं। पूरे घर की सफाई में भी हम सभी हाथ बँटाते हैं।

प्रशन 4. तुम अपने घर का कूड़ा-कचरा कहाँ डालते हो?

उत्तर: हम अपने घर का कूड़ा-कचरा सड़क पर रखे कचरे के डिब्बे में डालते हैं।

प्रशन 5. क्या तुम्हारे घर के आस-पास सफाई रहती है?

उत्तर: हाँ, मेरे घर के आस-पास सफाई रहती है।
भाग-3

प्रशन 1. क्या तुम अपने घर को किसी खास तरह से सजाते हो? कब और कैसे सजाते हो? |

उत्तर: त्योहारों और अन्य खास मौकों पर हम अपने घर को खास तरह से सजाते हैं। उदाहरण के लिये, दिवाली के मौके पर हम अपने घर को रंग बिरंगी बत्तियों और रंगोली से सजाते हैं।

प्रशन 2. अपने साथियों से पता करो कि वे अपने घर को कब और कैसे सजाते हैं?

उत्तर: स्वयं करो।

प्रशन 3. तुम अपने घर को किन-किन चीजों से सजाते हो? उनके नाम लिखो।

उत्तर: उत्तर नीचे कुछ चीजों के नाम लिखे हैं जिनसे मैं अपने घर को सजाता हूँ| फूल, पोस्टर, पेंटिंग, फोटो, मूर्तियाँ, सजावटी लाइट, सजावटी सामान, इत्यादि।

एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 3 आस-पास पीडीएफ