NCERT Solutions Class 3 आस पास Chapter-13 (छूकर देखें)

NCERT Solutions Class 3 आस पास Chapter-13 (छूकर देखें)

NCERT Solutions Class 3 आस पास 3 वीं कक्षा से Chapter-13 (छूकर देखें) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी आस पास के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 3 आस पास Chapter-13 (छूकर देखें)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 3 आस पास

Chapter-13 (छूकर देखें)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

Chapter-13 (छूकर देखें)

 प्रशन 1. सीमा के पापा उसकी नानी को अखबार जोर-जोर से पढ़कर सुनाते हैं। तुम बड़ी उम्र वाले लोगों की कैसे मदद करते हो?

उत्तर: मुझे जब भी मौका मिलता है, मैं बड़ी उम्र वाले लोगों की मदद करता हूँ। मैं चश्मा ढूँढने में अपने दादा जी की मदद करता हूँ। मैं उनके साथ शाम की सैर को भी जाता हैं, ताकि उन्हें सड़क पर कोई समस्या नहीं हो।

प्रशन 2. जब कोई व्यक्ति बूढ़ा हो जाता है, तब उनको क्या-क्या तकलीफें हो सकती हैं?

उत्तर: जब कोई व्यक्ति बूढ़ा हो जाता है, तब उनको निम्नलिखित तकलीफें हो सकती हैं• वे ठीक से देख नहीं पाते। • वे ठीक से सुन नहीं पाते। • वे ज्यादातर चीजें खा नहीं पाते। उनके पटनों और जोड़ों में दर्द होता है।

प्रशन 3. रवि भैया बिना देखे सारी बातें कैसे जान जाते हैं?

उत्तर: रवि भैया सारी बातें सुनकर जान जाते हैं। जो अंधे होते हैं, उनकी सुनने की शक्ति बहुत अच्छी होती है।

भाग-1

प्रशन 1. क्या तुम्हें कभी छड़ी की जरूरत पड़ी है? कब?

उत्तर: नहीं, मुझे कभी छड़ी की जरूरत नहीं पड़ी है।

प्रशन 2. क्या तुम सोच सकते हो तुम्हें छड़ी की जरूरत कब पड़ सकती है?

उत्तर: जब पैर में मोच हो या हड्डी टूट गई हो तब छड़ी की जरूरत पड़ सकती है। जब हमें कोई पहाड़ी चढ़नी हो तब भी छड़ी की जरूरत पड़ सकती है।

प्रशन 3. हम उन लोगों की मदद कैसे कर सकते हैं, जिन्हें दिखता नहीं है?

उत्तर: जिन्हें दिखता नहीं, हम उनकी मदद इन तरीकों से कर सकते हैं • बस में उनके लिए सीट देकर।। • सीढ़ी चढ़ने में मदद देकर। • उनके लिए समाचार पढ़कर।

प्रशन 4. क्या तुम्हारे परिवार में कोई ऐसा सदस्य है, जो देख, बोल या सुन नहीं सकता? क्या तुम किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हो? इनके काम में लोग कैसे मदद करते हैं?

उत्तर: मेरे परिवार में ऐसा कोई सदस्य नहीं है, जो देख, बोल या सुन नहीं सकता। मेरे पड़ोस में एक लड़का है, जो बोल नहीं पाता है। वह मूक-बधिरों के स्कूल में जाता है। हम लोग खेल के मैदान में उसके साथ आसान खेल खेलते हैं |

आँख मिचौनी

प्रशन 1. समूह में एक बच्चा अपनी आँख पर पट्टी बाँधे। फिर बाकी बच्चे एक-एक करके चुपचाप उस बच्चे के पास आएँ । आँखें बंद किया बच्चा दूसरे पर हाथ फेरकर उसे पहचानने की कोशिश करे। ध्यान रहे कोई आवाज न करे। क्यों?

उत्तर: क्योंकि कोई यदि आवाज करेगा, तो पट्टी बाँधा हुआ बच्चा उसकी आवाज से उसे पहचान सकता है।

प्रशन 1. कितने बच्चे छूकर किसी को पहचान पाए?

उत्तर: दो।

प्रशन 2. कितने बच्चे आवाज सुनकर बच्चों को पहचान पाए?

उत्तर: चार।

प्रशन 3. दोनों में से क्या ज्यादा आसान था?

उत्तर: आवाज सुनकर पहचानना ज्यादा आसान था।

प्रशन 4. छू कर बताओ तुम्हारे मुँह में कितने दाँत हैं। कक्षा में किन बच्चों के सबसे ज्यादा दाँत हैं?

उत्तर: स्वयं करो।

प्रशन 5. क्या-क्या चीजें तुम केवल छूकर जान सकते हो ?

उत्तर: कपड़े, ग्लास, लोहे, लकड़ी, मिट्टी, आदि को केवल छूकर पहचान सकता हैं।

प्रशन 6. आँख बंद करके बैठो और सुनो। किस-किस की आवाजें सुनाई देती हैं? किन लोगों की आहट पहचान सकते हो?

उत्तर: स्वयं करो।

प्रशन 7. केवल सूंघ कर क्या तुम किसी व्यक्ति को या किसी जानवर को पहचान सकते हो?

Answer. केवल सूंघ कर हम अपने करीबी लोगों को तथा कुछ जानवर को पहचान सकते हैं।

एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 3 आस-पास पीडीएफ