NCERT Solutions Class 3 आस पास Chapter-12 (काम अपने अपने)

NCERT Solutions Class 3 आस पास Chapter-12 (काम अपने अपने)

NCERT Solutions Class 3 आस पास 3 वीं कक्षा से Chapter-12 (काम अपने अपने) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी आस पास के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 3 आस पास Chapter-12 (काम अपने अपने)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 3 आस पास

Chapter-12 (काम अपने अपने)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

Chapter-12 (काम अपने अपने)

प्रशन 1. एक्टिंग करके दिखाओ किसी चौराहे पर, हाट-बाजार में लोग क्या-क्या कर रहे होते हैं।

उत्तर: स्वयं करो।

प्रशन 2. अब ध्यान से चित्र देखकर लिखो कि क्या-क्या काम हो रहे हैं।

उत्तर: 

(i)एक औरत डाकघर के बाहर झाडू लगा रही है। 

(ii)राजमिस्त्री एक घर बना रहा है। 

(iii)डॉक्टर और नर्स साथ-साथ अस्पताल जा रहे हैं।

(iv)एक औरत डाकघर जा रही है। 

(v)बच्चे स्कूल जा रहे हैं। 

(vi)एक सब्जीवाला सब्जी बेच रहा है। 

(vii)दूकानदार ग्राहकों की प्रतीक्षा कर रहा है। 

(viii)ड्राईवर अपनी गाड़ी चला रहा है।

भाग-1

प्रशन 1. तुम्हारे घर के आस-पड़ोस में होने वाले कोई पाँच काम लिखो। इन काम करने वालों को क्या कहते हैं उनके काम के सामने लिखो।

उत्तर:

Solutions Class 3 आस पास Chapter-12 (काम अपने अपने)

प्रशन 2. पहले चित्र में कुछ इमारतें दिखाई गई हैं। यहाँ उन इमारतों के नाम पर लाल रंग से O बनाओ। अब इनमें से तुम्हारे आस-पास जो इमारतें हैं, उन पर हरे या किसी और रंग से O बनाओ।

Solutions Class 3 आस पास Chapter-12 (काम अपने अपने)

उत्तर: स्वयं करो।

भाग-2

प्रशन 1. किन्हीं पाँच इमारतों के नाम और उनमें क्या काम होते हैं, लिखो।

उत्तर:

Solutions Class 3 आस पास Chapter-12 (काम अपने अपने)

प्रशन 2. स्कूल भी ऐसी जगह है, जहाँ कई लोग काम करते हैं। लिखो, स्कूल में क्या-क्या काम होते हैं?

उत्तर: स्कूल में निम्नलिखित काम होते हैं- (i) बच्चे पढ़ते हैं। (ii)शिक्षक पढ़ाते हैं।(iii)सुबह हर कोई प्रार्थना करता है।(iv)बच्चे तरह-तरह के खेल खेलते हैं। (v)बच्चे गाते और डांस करते हैं।

प्रशन 3. क्या चित्र में ऐसे बच्चे भी हैं, जो स्कुल नहीं जा रहे हैं? वे क्या कर रहे हैं?

उत्तर: एक बच्चा लोगों को चाय दे रहा है। कुछ बच्चे खेल रहे हैं।

प्रशन 4. दीपाली अपने घर के क्या-क्या काम करती है?

उत्तर: दीपाली अपने घर के सारे काम करती है जो निम्नलिखित हैं-घर की सफाई, बर्तन धोना, रेडियो सुनना, भाई और बहन को स्कूल छोड़ना, माँ की मदद करना, खाना पकाना।

भाग-3

प्रशन 1. क्या तुम भी अपने घर के काम करते हो? यदि हाँ, तो कौन-कौन से?

उत्तर: घर के काम में अपने माँ-पिता की मदद करता हूँ। मैं घर की सफाई में और चीजों को ढंग से रखने में हाथ बँटाता |

प्रशन 2. क्या तुम घर के काम के अलावा कोई और काम भी करते हो? क्या?

उत्तर: घर के काम के अलावा कभी-कभी बाजार से सामान भी लाता हूँ।

प्रशन 3. नीचे कुछ काम लिखे हैं। तुम ये काम जिस समय करते हो, घड़ी में दिखाओ।

उत्तर:

Solutions Class 3 आस पास Chapter-12 (काम अपने अपने)

भाग-4

प्रशन 1. तुम्हारे परिवार के कौन-कौन से लोग घर के काम करते हैं? वे क्या-क्या काम करते हैं? तालिका में भरो।

उत्तर:

Solutions Class 3 आस पास Chapter-12 (काम अपने अपने)

प्रशन 2. तुम्हारे परिवार के कौन-कौन से लोग पैसा कमाने के लिए काम करते हैं?

उत्तर:

Solutions Class 3 आस पास Chapter-12 (काम अपने अपने)

प्रशन 3. तुम्हारे परिवार में कौन-कौन से लोग ऐसे हैं जो काम करते हैं पर उन्हें पैसा नहीं मिलता?

उत्तर: मेरी माँ घर के सारे काम करती हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें पैसे नहीं मिलते। मेरा भाई बाजार से सामान लाता है, लेकिन इसके लिए उसे पैसे नहीं मिलते।

भाग-5

प्रशन 1. तुम्हारे घर के बड़े लोग (दादा-दादी, नाना-नानी) जब बच्चे थे, तब वे क्या-क्या काम करते थे?

उत्तर: जब मेरी दादी और नानी बच्ची थीं तब वे रसोई में अपनी माँ का हाथ बँटाती थीं। वे कई व्यंजन बनाती थीं और साफ-सफाई में भी मदद करती थीं। वे गोबर से उपले भी बनाती थीं। | जब मेरे दादा और नाना बच्चे थे तब वे अपने पिता का हाय खेती-बारी में बँटाते थे। वे मवेशियों को चराने भी ले जाया करते थे। वे जलावन के लिए लकड़ियाँ भी काटते थे।

प्रशन 2. तुमने पहले लिखा कि तुम क्या काम करते हो और तुम्हारे घर के बड़े लोग अपने बचपन में क्या काम करते थे। ये काम एक जैसे हैं या अलग-अलग?

उत्तर: पहले से काफी कुछ अलग-अलग है। अव के बच्चे ज्यादातर समय या तो पढ़ाई करते हैं या खेलते हैं। उन्हें ज्यादा काम नहीं करने दिया जाता है।

प्रशन 3. दीपाली को घर के काम करने के लिए स्कूल छोड़ना पड़ा। पता करो क्या तुम्हारे घर के आस-पास पाँच साल से बड़ी उम्र के बच्चे रहते हैं, जो स्कूल नहीं जाते।

उत्तर: हाँ, मेरे पड़ोस में कुछ बच्चे पाँच साल से बड़ी उम्र के हैं और वे स्कूल नहीं जाते हैं। वैसे बच्चे पैसे कमाने में अपने माँ-बाप की मदद करते हैं।

प्रशन 4. ऐसे दो बच्चों से बात करके लिखो, वे स्कूल क्यों नहीं जाते?

उत्तर: पहले बच्चे का नाम : असलम स्कूल न जाने का कारण : उसके माँ-पिता बहुत गरीब हैं। दूसरे बच्चे का नाम : रानी स्कूल न जाने का कारण : उसके पिता का हाथ एक दुर्घटना में कट गया था।

एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 3 आस-पास पीडीएफ