NCERT Solutions Class 3 आस पास Chapter-7 (बिन बोले बात)

NCERT Solutions Class 3 आस पास Chapter-7 (बिन बोले बात)

NCERT Solutions Class 3 आस पास 3 वीं कक्षा से Chapter-7 (बिन बोले बात) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी आस पास के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 3 आस पास Chapter-7 (बिन बोले बात)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 3 आस पास

Chapter-7 (बिन बोले बात)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

Chapter-7 (बिन बोले बात)

प्रशन 1. कैसा लगा यह खेल?

उत्तर: यह खेल बहुत रोचक लेकिन थोड़ा मुश्किल लगा।

प्रशन 2. क्या बिना बोले नाटक करने में मुश्किल आई?

उत्तर: हाँ, बिना बोले नाटक करने में मुश्किल आई।

प्रशन 3. क्या तुमने कभी किसी को इशारों से बातें करते देखा है?

उत्तर: हाँ, मैंने मूक लोगों तथा स्टेज कलाकारों को इशारों से बातें करते देखा है।

प्रशन 4. लोगों को इशारों में बात करने की जरूरत कब पड़ती है?

उत्तर: मूक-बधिर लोग बोल नहीं पाते, इसलिये उन्हें इशारों में बात करने की जरूरत पड़ती है। कुछ स्टेज कलाकार भी इशारों में बात करते हैं।

भाग-1

प्रशन 1. अपने आस-पास के छोटे बच्चों (करीब 6-8 महीनों के) को देखो। वे अपनी बात बिना बोले कैसे कहते हैं?

उत्तर:. 6 से 8 महीनों के बच्चे अजीबोगरीब आवाजें और इशारों से अपनी बात कहते हैं। बच्चे की माँ और परिवार के अन्य लोग उसकी बात समझने में माहिर हो जाते हैं।

भाग-2

प्रशन 1. यह आफताब है। उसका खिलौना गिर कर टूट गया है। वह दुखी है। कैसा होगा उसका चेहरा?

उत्तर: स्वयं करो।

प्रशन 2. यह जूली है। कल ही उसकी छोटी बहन पैदा हुई है। वह बहुत खुश है। उसका चेहरा बनाओ।

उत्तर: स्वयं करो।

प्रशन 3. यह यामिनी की अम्मा है। आज यामिनी ने जब रसोई से अचार की शीशी निकाली, शीशी गिर कर टूट गई। अम्मा का चेहरा बनाओ।

उत्तर: स्वयं करो।

प्रशन 4. यह रेहाना है। रेहाना को कुत्तों से बहुत डर लगता है। वह खेल रही थी। अचानक उसके सामने एक कुत्ता आ गया। कैसा होगा रेहाना का चेहरा?

उत्तर: स्वयं करो।

भाग-3

प्रशन 1. तुम्हारे साथ कभी ऐसा हुआ है कि तुमने कोई शरारत की हो और माँ को तुम्हारा चेहरा देखकर ही समझ में आ गया हो?

उत्तर: हाँ, मेरी माँ मेरा चेहरा देखकर हमेशा ही मेरी शरारत समझ लेती है।

भाग-4

प्रशन 1. चित्र को देखकर, अपने मन से कहानी बनाओ और अपने साथियों को सुनाओ।

Solutions Class 3 आस पास Chapter-7 (बिन बोले बात)

उत्तर: एक गिलहरी थी। वह एक बरगद के पेड़ पर रहती थी। एक दिन उसने कुछ चावल, दाल और सब्जी इकट्ठा की। उसने खिचड़ी बनाई। उसने अपने दोस्तों को बुलाया। उसके दोस्तों ने पार्टी का आनंद लिया। उन्होंने गिलहरी को धन्यवाद दिया।

एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 3 आस-पास पीडीएफ