NCERT Solutions Class 3 आस पास Chapter-2 (पौधों की परी)

NCERT Solutions Class 3 आस पास Chapter-2 (पौधों की परी)

NCERT Solutions Class 3 आस पास 3 वीं कक्षा से Chapter-2 (पौधों की परी) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी आस पास के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 3 आस पास Chapter-2 (पौधों की परी)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 3 आस पास

Chapter-2 (पौधों की परी)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

Chapter-2 (पौधों की परी)

पृष्ठ संख्या 10

प्रश्न अध्याय में बच्चों ने किन पौधों को छुआ?

उत्तर: बच्चों ने गेंदे, चमेली, नीम और मेहंदी के पौधे छुए।

पृष्ठ संख्या 11

प्रश्न दीदी किन पौधों पर बैठी होगी?

उत्तर: दीदी घास पर बैठी होगी।

प्रश्न मोटे और पतले तने वाले एक-एक पेड़ का नाम बताओ।

उत्तर:  पीपल और नींबू

पृष्ठ संख्या 12

प्रश्न क्या सभी पत्तों का रंगआकार और किनारे एक जैसे हैं।

उत्तर: नहीं, सभी पत्तों का रंग, आकार और किनारे अलग-अलग है।

पृष्ठ संख्या 14

प्रश्न कविता के चारों तरफ बने पत्तों में रंग भरो।

उत्तर: यह कार्य बच्चों को स्वयं करने दें। पत्तों में रंग वे अपने अनुभव के अनुसार भर सकते हैं।

प्रश्न क्या सभी पत्तों की महक एक सी है?

उत्तर: नहीं, सभी पत्तों की महक अलग अलग होती है।

प्रश्न 3 क्या तुम महक से ही इन पत्तों को पहचान पाओगे?

उत्तर: कुछ पत्तों को महक से पहचाना जा सकता है।

प्रश्न तुम भी अब सूखे पत्तों से जानवरों के चित्र अपनी कॉपी में बनाओ।

उत्तर: कॉपी में रखकर कुछ पत्तों को सुखा लें । उसके पश्चात अपनी -अपनी कॉपी पर चित्र बनाएं। बेहतर होगा अगर पाठ्य पुस्तक से अलग चित्र बनायें।

पृष्ठ संख्या 15

पत्तों की छाप

पुस्तक में बताए गए तरीके से तुम नए तनों की छाप कागज़ पर बनाएं।

प्रश्न क्या सभी पेड़ों के तनों की छाप एक जैसी बनी?

उत्तर: नहीं, तनों की छाप अलग अलग है।

प्रश्न कौन से पत्ते की छाप अच्छी बनी?

उत्तर: उभरी हुई नसों वाले पत्ते की छाप अच्छी बनी।

प्रश्न किस पेड़ की छाप लेना मुश्किल थाक्यों?

उत्तर: अधिक खुरदरे और बिल्कुल समतल तने वाले पेड़ की छाप लेना मुश्किल था। खुरदरे पेड़ पर कागज फट रहा था। समतल पेड़ पर छाप का पता ही नहीं चल रहा था।

पृष्ठ संख्या 16

डिज़ाइन

प्रश्न चित्र में कौन-कौन सी चीज़ों पर फूल-पत्तियों का डिज़ाइन बना हुआ है?

उत्तर: तस्वीर, पर्दा, गोल तकिया, कपड़े, चादर, दरी

पृष्ठ संख्या 17

प्रश्न अपने घर में देखो किन-किन चीज़ों पर फूल पत्तियों के डिज़ाइन बने हैं।

उत्तर: चादर, पर्दे, बैग, चुनरी, पर्स

प्रश्न तुमने बहुत सारे पेड़-पौधे देखे हैं। उनमें से तुम कितनों के नाम जानते होउनके नाम लिखो।

उत्तर: पीपल, नींबू, आम, बरगद, अमरूद, अनार, आडू, गेंदा, तुलसी, पपीता, चील, देवदार, सागवान

प्रश्न ऐसे पेड़-पौधों के नाम लिखो जिनको तुमने कभी नहीं देखा लेकिन उनके नाम सुने हैं।

उत्तर: कटहल, सेब, संजीवनी, आदि। अपने स्थान के हिसाब से बताएं।

प्रश्न किसी बुज़ुर्ग से पता करो। क्या कोई ऐसे पेड़-पौधे हैंजो उस समय होते थे जब वह छोटे थेलेकिन अब वह दिखाई नहीं देते?

उत्तर: रतनजोत का पौधा (अपने स्थान के अनुसार बताएं)

प्रश्न क्या कोई ऐसे पेड़-पौधें हैंजो पहले नहीं थेपर अब दिखते हैं?

उत्तर: सेब, फुल्ल्कड़ी, काँटेदार घास (अपने स्थान के हिसाब से बताएँ )

एक लंबी दोस्ती
प्रश्न यह किस चीज़ का पेड़ हैयदि नहीं जानते तो बड़ों से पूछो?

उत्तर: यह पेड़ अमरूद का है।

प्रश्न क्या तुम दोस्त पेड़ को कुछ खास नाम देना चाहोगेक्या रखोगे उसका नाम?

उत्तर: ‘फिस्लू मित्र’ नाम रख लूंगा मैं उसका। क्योंकि उस पर चढ़ते हुए फिसल जाते हैं।

पृष्ठ संख्या 18

प्रश्न क्या यह पेड़ फूल या फल देता हैबताओ कौन सा?

उत्तर: इस पेड़ में फूल लगते हैं। यह फल देता है। फल का नाम है अमरूद।

प्रश्न इस पेड़ के पत्ते कैसे हैं?

उत्तर: इस पेड़ के पत्ते छोटे, खुरदरे, होते हैं।

प्रश्न क्या इस पेड़ पर पक्षी या अन्य जानवर रहते हैंकौन से?

उत्तर: हाँ, पेड़ पर पक्षी जानवर रहते हैं। जैसे गौरैया, कोयल, कौआ, मैना, बंदर, लंगूर आदि।

प्रश्न अपने इस दोस्त पेड़ के बारे में और भी बहुत सी बातें पता करो और सभी को बताओ।

उत्तर: अमरूद फल देने वाला पेड़ है। यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इसके पत्तों को चबाने से दाँत ठीक रहते हैं। इसमें विटामिन सी मिलाती है। यह कई देशों में पाया जाता है।

प्रश्न अपने किसी दोस्तपेड़ का चित्र नीचे बनाएं और रंग भरें।

उत्तर: अपने मित्र पेड़ का चित्र बनाएं। रंग भरे। चित्र के चारों तरफ उस पेड़ के पत्तों, फूल या फल का डिज़ाइन बनाएँ ।

एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 3 आस-पास पीडीएफ