NCERT Solutions Class 7 सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन Chapter-3 (राज्य शासन कैसे काम करता है)

NCERT Solutions Class 7 सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन Chapter-3 (राज्य शासन कैसे काम करता है)

NCERT Solutions Class 7  सामाजिक एवं राजनीतिक 7 वीं कक्षा से Chapter-3 (राज्य शासन कैसे काम करता है) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी सामाजिक एवं राजनीतिक के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 7 सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन Chapter-3 (राज्य शासन कैसे काम करता है)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 7 सामाजिक एवं राजनीतिक

पाठ-3 (राज्य शासन कैसे काम करता है)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

पाठ-3 (राज्य शासन कैसे काम करता है)

पाठ के बीच में पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1 – पातालपुरम में क्या हो रहा है ? यह समस्या इतनी गंभीर क्यों है ? आपके विचार से उपर्युक्त स्थिति में क्या कदम उठाए जा सकते हैं या क्या किया जा सकता है और आपके अनुसार किसे यह कार्य करना चाहिए। आप इस बारे में क्या सोचते है ?

उत्तर:- पातालपुरम में पानी की समस्या थी। वहां बिल्कुल गंदा पानी मिलता था। जिसकी वजह से कई परिवार बीमार भी हो गए थे। नदी, नाले और तालाब भी सूख गए थे। पानी लेने के लिए फिर सबको दूर दूर इलाकों में जाना पड़ता था। समस्या इतनी गंभीर थी कि बढ़ी संख्या में हैजे से पीड़ित बच्चें पाए गए। अगर स्वास्थ्य विधायक वाले इस बात पर जल्दी ध्यान देते तो यह सब होता ही नहीं। स्वास्थ्य विधायकों को सबके लिए स्वच्छ पानी का इंतजाम करवाना चाहिए।

प्रश्न 2 – अपने शिक्षक के साथ इन शब्दालियों पर चर्चा कीजिए- आमसभा, भारत के राज्य निर्वाचन क्षेत्र, बहुमत, सत्तारूढ दल और विरोधी दल।

उत्तर:- आम सभा :- जब हमारे देश की सारी जनता इक़ट्ठी हो जाती है तो वे आम सभा कहलाती है।

भारत के राज्य निर्वाचन क्षेत्र :- भारत के हर राज्य में एक विधानसभा है। हर राज्य कई निर्वाचन क्षेत्रों में बँटा हुआ है। भारत में 29 राज्य है। और हिमाचल प्रदेश 68 निर्वाचन क्षेत्रों में बँटा हुआ है। हर निर्वाचन क्षेत्र से जनता एक प्रतिनिधि चुनती है जो विधानसभा का सदस्य यानि विधायक बन जाता है।

बहुमत :- चुनाव में लोग अलग – अलग पार्टियों के नाम से खड़े होते है। जिस राजनीतिक दल के विधायक आधे से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में जीत जाते है, राज्य में उस दल को बहुमत में माना जाता है।

सत्तारुढ दल :-  जिस दल की सरकार कायम रहती है, सत्तारूढ दल कहलाता है।

विरोधी दल :- बहुमत प्राप्त करने वाले राजनीतिक दल को सत्ता पक्ष और अन्य सबको विरोधी पक्ष दल कहा जाता है।

प्रश्न 3 – क्या आप अपने राज्य के सन्दर्भ में इनके उदाहरण दे सकते हैं- बहुमत, सत्तारूढ बल और विरोधी दल ?

उत्तर:- भारतीय जनता पार्टी के 44 विधायक होने के कारण उन्हें बहुमत मिल गया और वे सत्ताधारी दल के सदस्य बन गए। अन्य सब विधायक विरोधी दल के सदस्य बन गए। इस उदाहरण में इंडियन नेशनल काँग्रेस मुख्य विरोधी दल बनी, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के बाद सर्वाधिक विधायक उसी के थे। विरोधी पक्ष में कुछ अन्य पार्टियां भी थी और कुछ निर्दलीय उम्मीदवार भी थे, जो चुनाव जीतकर आए थे।

प्रश्न 4 – कई बार सत्ताधारी दल किसी एक पार्टी का न होकर कई पार्टियों से मिलकर बनता है। इसे गठबंधन सरकार कहते हैं। अपने शिक्षक से इस विषय पर चर्चा कीजिए।

उत्तर:-गठबन्धन सरकार एक संसदीय सरकार की कैबिनेट होती हैं, जिसमें कई राजनीतिक दल सहयोग करते हैं। एक गठबन्धन सरकार राष्ट्रीय संकट के समय भी बनाई जा सकती हैं। जब किसी आम चुनाव में किसी अकेले दल को साफ़ बहुमत नहीं मिलता, तब दल या तो संसदीय बहुमत के समर्थन से गठबन्धन कैबिनेट बनाते हैं, या फिर अल्पमत कैबिनेट बनाते हैं, जिसमें एक या अनेक दल हो सकते हैं।

प्रश्न 5 – जो विधायक सोचते थे कि सरकार स्थिति को गंभीरता से नहीं ले रही है, वे मुख्य रूप से क्या क्या तर्क दे रहे थे।

उत्तर:-विधायकों ने अनेक तर्क दिए जैसे :- अखंडगाँव के निर्वाचन क्षेत्र में पिछले तीन हफ्तों में हैजे के कारण 15 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। सरकार के लिए यह बड़ी शर्मनाक स्थिति है वह सरकार, जो अपने को प्रौद्योगिकी में सर्वश्रेष्ठ घोषित कर रही है, साधारण बीमारी को रोकने में असफल रही है। सरकारी अस्पतालों की दशा इतनी खराब क्यों है ? सरकार जिला अस्पतालों में डॉक्टरों व चिकित्सा कर्मचारियों की ठीक से नियुक्ति क्यों नहीं कर रही ? तोलपट्टी में भी पानी की कमी की गंभीर समस्या है। औरतों को पानी लाने के लिए 3-4 किलोमीटर तक चलना पड़ता है। पानी पहुंचाने के लिए कितने टैंकरों को काम में लगाया गया है ? कितने कुंओं और तालाबों की सफाई करवाकर उन्हें संक्रमण – मुक्त किया गया है ?

प्रश्न 6 – यदि आप स्वास्थय मंत्री होते, तो उपर्युक्त चर्चा का उत्तर किस प्रकार देते ? आपके विचार से क्या उपर्युक्त बहस कुछ अथों में उपयोगी रही ? कैसे ? चर्चा कीजिए।

उत्तर:-यदि हम स्वास्थ्य मंत्री होते तो हमने जितने भी लोगों की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान किए वो सब हम विधायकों को बताते। और जो भी समस्या अब उतपन्न हो रही है उसका जल्दी से निपटारा किया जाएगा। और अगर हमारा कोई कर्मचारी असावधानी या लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। बहस इसलिए उपयोगी रही क्योंकि इससे जो भी समस्या है वो सब सरकार के सामने आई। तथा सरकार जो भी लापरवाही बरत रही है और सरकारी ने जो भी काम किया वो भी सबके सामने आया।

प्रश्न 7 – व्याख्या कीजिए कि सरकार की कार्यप्रणाली में एक सामान्य विधायक और उस विधायक में, जो मंत्री भी है, क्या अंतर है ?

उत्तर:- एक विधायक जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों में से होता है। ये विधायक किसी भी दल के हो सकते है। लेकिन जो विधायक मंत्री होते है वह सत्तारुढ दल के होते है। विधायक के मंत्री होने के कारण उनकी सुरक्षा व्यवस्था और काम व्यवस्था साधारण विधायक से अलग होती है।

प्रश्न 8 – हैजे को नियंत्रण में लाने के लिए सरकार द्वारा किए गए दो उपाय लिखें।

उत्तर:- सरकार ने साफ सफाई के लिए और स्वच्छ पानी के लिए आश्वासन दिए। सरकार द्वारा ऐसी समितियां बनाई गई जो हर जिले में जाकर सारी व्यवस्थाएँ करे और उनकी देख रेख भी करे। और कोई दिक्कत हो तो सरकार तक पहुचाएं।

प्रश्न 9 – प्रेसवार्ता का क्या उद्देश्य है ? प्रेसवार्ता आपको सरकार द्वारा किए जा रहे कायों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में किस प्रकार सहायक होती है ?

उत्तर:- प्रेसवार्ता का मुख्य उद्देश्य है सरकार द्वारा की जाने वाली योजनाओं और विभिन्न मसलों को जनता तक पहुंचाना। अखबारों के संवाददाता सरकार से अनेक प्रश्न पूछते है। इन चर्चाओं की रिपोर्ट विभिन्न समाचारपत्रों में प्रकाशित करती है और सारी खबर पूरी दुनिया तक पहुँचती है।

प्रश्न 10 – अपने शिक्षक की सहायता से पता लगाइए कि उपरोक्त शासकीय विभाग क्या काम करते हैं और उन्हें तालिका में दिए गए रिक्त स्थानों में भरिए।

उत्तर:-

विभाग का नामउनके कार्यों के उदाहरण
स्कूल शिक्षा विभाग प्राथमिक , माध्यमिक शिक्षा पर निगरानी रखना। 
लोक निर्माण विभाग लोक निर्माण विभाग आवास का निर्माण करना, सड़क निर्माण करना। 
कृषि विभाग क़ृषि से संबंधित सभी उत्पादों से सम्बन्धित काम करना। 

अभ्यास :- प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1 – निर्वाचन क्षेत्र व प्रतिनिधि शब्दों का प्रयोग करते हुए सपष्ट कीजिए कि विधायक कौन होता है और उसका चुनाव किस प्रकार होता है ?

उत्तर:- विधानसभा के लिए निर्धारित सीटों की संख्या के आधार पर राज्य को निर्वाचन क्षेत्रों में विभाजित किया जाता है। किसी निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं द्वारा चुना गया सदस्य उस क्षेत्र का विधायक कहलाता है। विधानसभा चुनावों में जिस प्रत्याशी को सर्वाधिक मत मिलते हैं, वह उस क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधि होता है।

प्रश्न 2 – कुछ विधायक मंत्री कैसे बनते है ? स्पष्ट कीजिए ।

उत्तर:-विधानसभा चुनावों में जो दल बहुमत प्राप्त करता है, उसके विधायक अपना एक नेता चुनते हैं, जिसे राज्यपाल मुख्यमंत्री नियुक्त करता है। मुख्यमंत्री अपने दल के विधायकों में से कुछ विधायकों को मंत्री के रूप में चुनता है। इन विधायकों को राज्यपाल मंत्री नियुक्त कर देता है और मुख्यमंत्री उन्हें कोई मंत्रालय सौंप देता है।

प्रश्न 3 – मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों द्वारा लिए गए निर्णयों पर विधानसभा में बहस क्यों होनी चाहिए ?

उत्तर:- बहस के माध्यम से सभी सरकारी फैसलों की जानकारी जनता को मिलती है, जिससे जनमत उभरकर आता है। इससे सरकार के निर्णयों का मूल्यांकन होता है। बहस सरकार को अपने निर्णयों पर पुनर्विचार का अवसर प्रदान करती है।

प्रश्न 4 – पातालपुरम में क्या समस्या थी ? निम्नलिखित के द्वारा इस विषय में क्या चर्चा या कार्य किए गए ? निम्न तालिका में भरिए।

उत्तर:-पातालपुरम में पानी की गंभीर समस्या थी जो धीरे धीरे हैजे का रूप ले रही थी। और सबसे पहले यह समस्या बच्चों में पनप रही थी।

आम सभा :-  आम सभा इस बारे में चर्चा कर रही थी की सरकार न जाने कब सभी को स्वच्छ पानी प्रदान करेगी। हैजे की बीमारियों से निपटेगी और कब अस्पताल, डॉक्टर व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

विधानसभा :- पातालपुरम में होने वाली समस्याओं का निपटारान सरकार कब करेगी इसके बारे में जवाब मांग रही थी।

प्रेसवार्ता :-  सरकार से एक एक करके सभी सवाल पूछ रही थी। और जनता तक सभी बातें समाचार पत्र और टीवी द्वारा पंहुचा रही थी।

मुख्यमंत्री :-  मुख्यमंत्री पातालपुरम जाकर वहां की स्थिति देखने के साथ मरीजों से भी मिल रहे थे और आश्वासन दे रहे थे कि वे सभी परेशानिया जल्द ही दूर करेंगे।

प्रश्न 5 – विधानसभा सदस्य द्वारा विधायिका में किए गए कार्यों और शासकीय विभागों द्वारा किए गए कार्यों के बीच क्या अंतर है ?

उत्तर:-विधानसभा सदस्यों द्वारा विधायिका में किए जाने वाले कार्य जैसे :- विधानसभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा में भाग लेते हैं।  विधायक मंत्रियों से मुद्दों से संबंधित प्रश्न पूछते है। विधायक सरकार का ध्यान विभिन्न मुद्दों की ओर दिलाते है।

शासकीय विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्य :- शासकीय विभाग सरकार द्वारा दिए गए दिशा – निर्देशों के अनुसार कार्य करते हैं। शासकीय विभाग द्वारा दी गयी जानकारी विधानसभा में रखी जाती है। शासकीय विभाग मंत्रियों को उनके कार्यों के बारे में सलाह देते हैं ।

एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 7 सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन पीडीएफ