NCERT Solutions Class 4 आस-पास Chapter-7 (खिड़की से)

NCERT Solutions Class 4 आस-पास Chapter-7 (खिड़की से)

NCERT Solutions Class 4 आस-पास 4 वीं कक्षा से Chapter-7 (खिड़की से) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी आस-पास के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 4 आस-पास Chapter-7 (खिड़की से)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 4 आस-पास

Chapter-7 (खिड़की से)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

Chapter-7 (खिड़की से)

(पृष्ठ संख्या 54-55)
प्रश्न 1.
ओमना ने पहले और दूसरे दिन खिड़की से बाहर का नजारा देखा, उसमें क्या अंतर है?

उत्तर:
पहले दिन ओमना ने खिड़की से सूखे तथा भूरे खेत देखे। परन्तु दूसरे दिन ओमना ने खिड़की से हरे भरे लाल मिट्टी वाले खेत, पहाड़ी, पहाड़ियों के बीच पानी तथा पेड़ देखा।

प्रश्न 2.
ओमना ने रेलवे फाटक के दोनों तरफ कौन-कौन से वाहन देखे, जो पेट्रोल या डीज़ल से चलते होंगे?

उत्तर:
ओमनी ने रेलवे फाटक पर बस, ट्रक, स्कूटर, कार, इत्यादि देखा, जो डीज़ल या पेट्रोल से चलते हैं।

प्रश्न 3.
इन वाहनों से शोर और धुआँ क्यों हो रहा था?

उत्तर:
क्योंकि बहुत सारे लोगों ने अपने वाहनों को रेलवे फाटक पर इंतजार करते समय ईंजन बंद नहीं कर रखा था।

प्रश्न 4.
क्या तुमने कभी वैसा नजारा देखा है, जैसा ओमना ने गोआ में देखा? उसके बारे में लिखो।

उत्तर:
हाँ, मैंने कई बार लोगों को रेलवे फाटक पर गाड़ियों के ईंजन बिना बंद किये इंतजार करते देखा है। ईंजन नहीं बंद किये जाने के कारण काफी शोर होता है तथा ईंजन के धुएँ से प्रदूषण फैलता है। इससे होने वाले शोर से भी प्रदूषण फैलता है। ईंजन बंद नहीं किये जाने से ईंधन के साथ-साथ पैसे की भी बरबादी होती है। लोगों को इंतजार करते समय अपनी गाड़ियों के ईंजन बंद कर देने चाहिए।

चर्चा करो,
प्रश्न 1.
कुछ लोग रेलवे फाटक तब भी पार करते हैं, जब वह बंद होता है। तुम इसके बारे में क्या सोचते हो?

उत्तर:
जब रेलवे फाटक बंद हो, तो उसे पार नहीं करना चाहिए बल्कि रूककर ट्रेन के गुजरने का इंतजार करना चाहिए। बंद रेलवे फाटक को पार करना काफी खतरनाक हो सकता है।

(पृष्ठ संख्या 56)
प्रश्न 1.
क्या तुमने पुल देखे हैं? कहाँ?

उत्तर:
हाँ, मैंने बहुत सारे पुल देखे हैं। इलाहाबाद में गंगा पर बना पुल।

प्रश्न 2.
क्या तुम कभी किसी पुल पर से गुजरे हो? कहाँ?

उत्तर:
हाँ, मैं कई बार पुल पर से गुजरा हूँ। एक बार दिल्ली जाते समय इलाहाबाद में गंगा पर बने पुल पर से भी गुजरा

प्रश्न 3.
पुल किस पर बना था?

उत्तर:
गंगा नदी पर।

प्रश्न 4.
तुम्हें पुल के नीचे क्या दिखाई दिया था?

उत्तर:
पुल के नीचे पानी था। पानी में कुछ नावें भी थीं।

प्रश्न 5.
पता करो पुल क्यों बनाये जाते हैं?

उत्तर:
पुल नदी तथा घाटी को पार करने के लिए बनाये जाते हैं। ,

(पृष्ठ संख्या 57)
प्रश्न 1.
क्या तुम कभी किसी सुरंग से गुजरे हो? तुम्हें कैसा लगा?

उत्तर:
हाँ, यात्रा के क्रम में मैं सुरंग से गुजरा हूँ। सुरंग से होकर गुजरने में अलग तरह का आनन्द आया। थोड़ा डर भी लगा।

प्रश्न 2.
गोआ से केरल तक के रेल के रास्ते में 92 सुरंगें और 2000 पुल हैं। तुम क्या सोचते हो-इतनी सुरंगों और पुलों के होने के क्या कारण हो सकते हैं?

उत्तर:
गोवा के रास्ते में ट्रेन को समुद्र के किनारे तथा पहाड़ियों से गुजरना पड़ता है। उन्हें पार करने के लिए इतनी सुरंगों और पुलों को बनाया गया है।

(पृष्ठ संख्या 58)
प्रश्न 1.
ओमना ने पुल के नीचे जो नजारा देखा, उसे पढ़कर उसका चित्र कॉपी में बनाओ।

उत्तर:
ओमना ने पुल के नीचे पानी देखा। पानी में कुछ नावें थी, जिस पर मछुआरे मछलियाँ पकड़ रहे थे।
Solutions Class 4 आस-पास Chapter-7 (खिड़की से)

प्रश्न 2.
कल्पना करो अगर सुरंगें और पुल न होते, तो ओमना की ट्रेन पहाड़ और नदियों को कैसे पार करती?

उत्तर:
अगर सुरंग और पुल न होते, तो ओमना की ट्रेन पहाड़ और नदियों को पार नहीं कर पाती।

प्रश्न 3.
तुम घर में कौन सी भाषा बोलते हो?

उत्तर:
मैं घर में हिन्दी बोलता हूँ।

प्रश्न 4.
गुजरात से केरल पहुँचने तक ट्रेन हमारे देश के किन-किन राज्यों से गुजरी? पता करो और सूची बनाओ।

उत्तर:
गुजरात से केरल पहुँचने तक ट्रेन हमारे देश में गुजरात से शुरू होकर महाराष्ट्र, तमिलनाडू राज्यों से गुजरते हुए केरल राज्य पहुँची।।

(पृष्ठ संख्या 59)
प्रश्न 1.
पता करो, कि ये भाषाएँ किन जगहों पर बोली जाती हैं?

भाषाजहाँ बोली जाती है (राज्य)
मलयालम…………………….
कोंकणी……………………
मराठी……………………
गुजराती……………………
कन्नड़……………………

उत्तर:

भाषाजहाँ बोली जाती है (राज्य)
मलयालमकेरल
कोंकणीगोवा
मराठीमहाराष्ट्र
गुजरातीगुजरात
कन्नड़तमिलनाडू

प्रश्न 2.
तुम इन्हें क्या कहकर बुलाते हो?
माँ की बहन को …………………………………….
माँ की माँ को …………………………………….
पिताजी की बहन को …………………………………….
पिताजी की माँ को …………………………………….

उत्तर:
माँ की बहन को – मौसी
माँ की माँ को – नानी
पिताजी की बहन को – बुआ
पिताजी की माँ को – दादी

एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 4 आस-पास पीडीएफ