NCERT Solutions Class 4 आस-पास Chapter-5 (अनीता की मधुमक्खियाँ)

NCERT Solutions Class 4 आस-पास Chapter-5 (अनीता की मधुमक्खियाँ)

NCERT Solutions Class 4 आस-पास 4 वीं कक्षा से Chapter-5 (अनीता की मधुमक्खियाँ) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी आस-पास के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 4 आस-पास Chapter-5 (अनीता की मधुमक्खियाँ)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 4 आस-पास

Chapter-5 (अनीता की मधुमक्खियाँ)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

Chapter-5 (अनीता की मधुमक्खियाँ)

(पृष्ठ संख्या 39)

स्कूल जाना एक सपना
प्रश्न 1.
हिसाब लगाओ कि स्कूल की सभी चीजों पर एक साल में तुम्हारा कितना खर्चा होता है।

चीजेंखर्चा
1.फीस
2.स्कूल आने जाने में
3.कॉपियाँ
4.पेंसिल-पेन
5.यूनिफॉर्म
6.बस्ता
7.खाने का डब्बा
8.जूते
9.कुल

उत्तर:

चीजेंखर्चा
1.फीस12000.00
2.स्कूल आने जाने में1000.00
3.कॉपियाँ1000.00
4.पेंसिल-पेन500.00
5.यूनिफॉर्म2000.00
6.बस्ता500.00
7.खाने का डब्बा200.00
8.जूते1000.00
9.कुल18,200.00

(पृष्ठ संख्या 40)
स्कूल जाना एक सपना
प्रश्न 1.
तुमने इस साल कितने रूपयों की स्कूल की किताबें खरीदी हैं?

उत्तर:
मैंने इस साल 1500 रुपये की किताबें खरीदी।

प्रश्न 2.
तुम अपने स्कूल की यूनिफॉर्म कैसी चाहते हो? उसका चित्र कॉपी में बनाकर रंग भरो।।

Solutions Class 4 आस-पास Chapter-5 (अनीता की मधुमक्खियाँ)
उत्तर:
मैं सफेद शर्ट, ब्लू पैंट, उजले जूते, काले मोजे, ब्लू टाई तथा ब्लू स्वेटर स्कूल यूनिफॉर्म के रूप में चाहता हूँ।

प्रश्न 3.
बच्चों के दो समूह बनाओ। स्कूल में यूनिफॉर्म होनी चाहिए-इस बात पर वाद-विवाद करो।

उत्तर:
स्वयं करो।

(पृष्ठ संख्या 40)
स्कूल में
प्रश्न 1.
क्या तुम कुछ ऐसे लोगों को जानते हो, जो पढ़ना चाहते थे, लेकिन अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए? उनके बारे में कक्षा में बताओ।

उत्तर:
हाँ, मैं एक लड़के को जानता हूँ, जिसका नाम मोहन है। वह मेरे घर के पास रहता है। लेकिन वह अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए काम करता है। हालाँकि देश में बच्चों का काम करना अपराध है, परन्तु वह अपने घर में एकमात्र लड़का है। इसलिए उसे अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए काम करना पड़ता है, जिसके कारण वह चाहते हुए भी पढ़ नहीं पा रहा है।

प्रश्न 2.
हर बच्चे का हक है कि वह आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई मुफ्त कर सके। क्या सभी बच्चों को यह अधिकार मिलता है?

उत्तर:
हाँ, सभी बच्चे का हक है कि वह आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई मुफ्त कर सके। परन्तु बहुत सारे बच्चे बहुत सारी | समस्याओं के कारण आठवीं तक भी नहीं पढ़ पाते हैं। मोहन उस तरह के बच्चे का एक उदाहरण है।

(पृष्ठ संख्या 41)
स्कूल से मधुमक्खी पालन तक
प्रश्न 1.
क्या तुमने कीड़ों को फूलों पर आते देखा है? उनके नाम पता करो और लिखो।

उत्तर:
हाँ, मैंने कीड़ों को फूलों पर आते देखा है। वे मधुमक्खियाँ तथा तितलियाँ थी।

प्रश्न 2.
कॉपी में उनके चित्र बनाकर रंग भरो।

उत्तर:
Solutions Class 4 आस-पास Chapter-5 (अनीता की मधुमक्खियाँ)

प्रश्न 3.
वे फूलों पर क्यों आते हैं? पता करो।

उत्तर:
वे फूलों पर पराग चूसने आते हैं।

प्रश्न 4.
जब मधुमक्खी उड़ती है तो कैसी आवाज होती है? वैसी आवाज निकालो।

उत्तर:
वे भनभनाती हैं।
भन ऽऽऽऽ भन ऽऽऽऽ भन ऽऽऽऽ

(पृष्ठ संख्या 43)
पता करो।
प्रश्न 1.
तुम्हारे आस-पास के इलाके में मधुमक्खी के काटने पर क्या लगाते हैं?

उत्तर:
मधुमक्खी के काटने पर प्रायः काटे हुए जगह पर खाने वाले सोडे को रगड़ते हैं, जिससे दर्द से आराम मिलता है।

प्रश्न 2.
मधुमक्खी का चित्र कॉपी में बनाओ। उसमें रंग भी भरो तथा अपना मनपसंद कोई नाम रखो।।

Solutions Class 4 आस-पास Chapter-5 (अनीता की मधुमक्खियाँ)
उत्तर:
इस मधुमक्खी का नाम नीना है।

प्रश्न 3.
अनीता के 20 बक्सों की कुल कीमत क्या थी?

उत्तर:
एक बक्से की कीमत 2000 रुपये थी।
अतः अनीता के 20 बक्सों की कुल कीमत 2000 × 20 = 40000 रुपये थी।

(पृष्ठ संख्या 44-45)
पता करो
प्रश्न 1.
अनीता और गाँव वालों को एक किलो शहद के बदले 35 रुपये मिलते हैं। तुम्हारे यहाँ एक किलो शहद कितने रुपयों में मिलता है?

उत्तर:
मेरे यहाँ एक किलो शहद 250 रुपये में मिलता है।

प्रश्न 2.
तुमने किस-किस रंग का शहद देखा है?

उत्तर:
मैंने सुनहरे तथा भूरे रंग का शहद देखा है।

प्रश्न 3.
क्या तुम्हारे घर में शहद का इस्तेमाल होता है? किस काम के लिए?

उत्तर:
हाँ, मेरे घर में शहद का इस्तेमाल होता है। हमलोग शहद को रोटी के साथ खाते हैं। वह बहुत स्वादिष्ट होता है।

प्रश्न 4.
मधुमक्खी के अलावा और कौन-से कीड़े हैं, जो समूह में रहते हैं?

उत्तर:
मधुमक्खी के अलावे चींटियाँ समूह में रहती हैं।

प्रश्न 5.
तुमने चींटियों का बिल कहाँ-कहाँ देखा है?

उत्तर:
मैंने चींटियों का बिल मैदान में देखा है। वे जमीन के अंदर रहती हैं।

प्रश्न 6.
क्या तुम्हें लगता है किस तरह की चीजों पर चींटियाँ ज्यादा आती हैं? उनकी सूची बनाओ।

उत्तर:
चीनी, अनाज के दाने, रोटियाँ, मिठाई, आदि।

प्रश्न 7.
चींटियों की कतार को देखो और बताओ कि उनका रंग कैसा है?

उत्तर:
चीटिंयाँ काली तथा गहरे भूरे रंग की हैं।

(पृष्ठ संख्या 46)
प्रश्न 1.
क्या तुम्हें कभी चींटी ने काटा है? कैसी थी वह–काली या भूरी, छोटी या मोटी या किसी और तरह की?

उत्तर:
हाँ, मुझे चींटी ने काटा है। वह एक बड़ी तथा काली चींटी थी।

प्रश्न 2.
क्या चींटी तुम्हारे पास आती है? कब?

उत्तर:
हाँ। जब भी चीनी या किसी चीज के दाने जमीन पर गिरे होते हैं या कहीं भी रखे जाते हैं थोड़ी ही देर में चींटियाँ आ जाती हैं।

प्रश्न 3.
कुछ छोटी और बड़ी चींटियों को ध्यान से देखो। चींटियों के कितने पैर होते हैं?

उत्तर:
चींटियों के 6 पैर होते हैं।

प्रश्न 4.
बड़ी चींटी के पैर?

उत्तर:
बड़ी चींटी के 6 पैर होते हैं।

प्रश्न 5.
छोटी चींटी के पैर?

उत्तर:
छोटी चींटी के भी 6 पैर होते हैं।

प्रश्न 6.
एक चींटी का चित्र कॉपी में बनाओ और रंग भरो।

उत्तर:
Solutions Class 4 आस-पास Chapter-5 (अनीता की मधुमक्खियाँ)

प्रश्न 7.
तुम अक्सर मूंगफली खाकर उसके छिलके फेंक देते होगे। चलो, उन्हीं छिलकों से रंग-बिरंगे कीड़े-मकौड़े बनाने की कोशिश करो। उन पर रंग भरना न भूलना।

उत्तर:
Solutions Class 4 आस-पास Chapter-5 (अनीता की मधुमक्खियाँ)

एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 4 आस-पास पीडीएफ