NCERT Solutions Class 4 आस-पास Chapter-14 (बसवा का खेत)

NCERT Solutions Class 4 आस-पास Chapter-14 (बसवा का खेत)

NCERT Solutions Class 4 आस-पास 4 वीं कक्षा से Chapter-14 (बसवा का खेत) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी आस-पास के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 4 आस-पास Chapter-14 (बसवा का खेत)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 4 आस-पास

Chapter-14 (बसवा का खेत)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

Chapter-14 (बसवा का खेत)

(पृष्ठ संख्या 113)
पता करो
प्रश्न 1.
बसवा के इलाके में तो “खुटी” से खेत की मिट्टी को नरम करते हैं। तुम्हारे इलाके में इसे क्या कहते हैं?

उत्तर:
हमारे इलाके में इसे ‘कुदाल’ कहते हैं।

प्रश्न 2.
किसी किसान या अपने बड़ों से पूछो कि उनके इलाके में खेतों में क्या-क्या उगाया जाता है?

उत्तर:
उनके इलाके में गेहूँ, धान, मक्का, आलू, टमाटर, प्याज, एवं अन्य कई सब्जियाँ उगाई जाती हैं।

(पृष्ठ संख्या 115)
प्रश्न 1.
क्या तुम भी बसवा की तरह किसी काम में अपने घर के बड़ों की मदद करते हो? किस काम में?

उत्तर:
हाँ, मैं भी अपने घर के बड़ों की उनके कामों में मदद करता हूँ। जैसे कि मैं अपनी मम्मी की मदद घर की सफाई तथा सजाने में करता हूँ।

प्रश्न 2.
वह काम करना तुम्हें कैसा लगता है?

उत्तर:
वह काम करना मुझे अच्छा लगता है।

(पृष्ठ संख्या 116, 117)
प्रश्नों के उत्तर: अपनी कॉपी में लिखो
प्रश्न 1.
बसवा कुछ दिन तक स्कूल क्यों नहीं जा सका?

उत्तर:
क्योंकि बसवा खेतों में अपने पिता की मदद करना चाहता था।

प्रश्न 2.
क्या तुम्हारे घर के आस-पास कोई खेत है? वहाँ क्या-क्या उगाया जाता है?

उत्तर:
हाँ, मेरे घर के पास कुछ खेत हैं। वहाँ सब्जियाँ तथा फूल उगाये जाते हैं।

प्रश्न 3.
बसवा के अप्पा, मंडी में प्याज बेचने के लिए ट्रक में जाते हैं। सोचो, जिन जगहों पर पक्की सड़क नहीं होती, वहाँ फल-सब्जियों को कैसे ले जाया जाता होगा?

उत्तर:
जहाँ पक्की सड़कें नहीं होती वहाँ फलों-सब्जियों को बैलगाड़ी में ले जाया जाता है।

प्रश्न 4.
कौन-कौन सी गाड़ियों में फल और सब्जियाँ ले जाई जाती हैं? किसी एक गाड़ी का चित्र कॉपी में बनाओ।

उत्तर:
Solutions Class 4 आस-पास Chapter-14 (बसवा का खेत)
ट्रकों, ट्रैक्टरों, टेम्पो, बैलगाड़ी, रिक्शा, ठेला आदि में फल और सब्जियाँले जाई जाती हैं।

पता करो और लिखो
यहाँ कुछ ऐसे औजारों के चित्र बने हैं, जिनके नाम इस पाठ में आए हैं। इनके नाम लिखो। यह भी लिखो कि तुम्हारे . इलाके में इन्हें क्या कहते हैं? ये किस काम आते हैं?
Solutions Class 4 आस-पास Chapter-14 (बसवा का खेत)

प्रश्न 1.
(क) नाम (पाठ में) …………………..
(ख) तुम्हारे इलाके में नाम …………………..
(ग) काम …………………..

उत्तर:
(क) नाम (पाठ में)-कुरिगे
(ख) तुम्हारे इलाके में नाम-बीज बोने का हल
(ग) काम-मिट्टी उलटना एवं बीज बोना।

प्रश्न 2.
(क) नाम (पाठ में) …………………..
(ख) तुम्हारे इलाके में नाम …………………..
(ग) काम …………………..

उत्तर:
(क) नाम (पाठ में)-ख़ुटी
(ख) तुम्हारे इलाके में नाम-कुदाल
(ग) काम-मिट्टी को नरम करना

प्रश्न 3.
(क) नाम (पाठ में) …………………..
(ख) तुम्हारे इलाके में नाम …………………..
(ग) काम …………………..

उत्तर:
(क) नाम (पाठ में)–इलिगे
(ख) तुम्हारे इलाके में नाम-हँसिआ
(ग) काम-सब्जियों आदि को काटना

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 118)
प्रश्न 1.
फसल उगाने के लिए कई तरह के काम करने होते हैं। इन चित्रों को देखो और उन पर सही क्रम लिखो।
Solutions Class 4 आस-पास Chapter-14 (बसवा का खेत)
उत्तर:
सही क्रम निम्नांकित हैं-
Solutions Class 4 आस-पास Chapter-14 (बसवा का खेत)

प्रश्न 2.
अपने इलाके में उगाई जाने वाली किसी फसल के बारे में पता करो। वह कैसे उगाई जाती है, क्रम से कॉपी में चित्र बनाओ।

उत्तर:
मेरे इलाके में गेंहू, धान, और सब्जियाँ उगाई जाती हैं।
चित्र स्वयं बनाएँ।

एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 4 आस-पास पीडीएफ