Min menu

Pages

NCERT Solutions Class 1 रिमझिम Chapter-19 (चार चने)

NCERT Solutions Class 1 रिमझिम Chapter-19 (चार चने)

NCERT Solutions Class 1 रिमझिम 1 वीं कक्षा से Chapter-19 (चार चने) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी रिमझिम के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 1 रिमझिम Chapter-19 (चार चने)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 1 रिमझिम

Chapter-19 (चार चने)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

Chapter-19 (चार चने)

कविता का सारांश

‘चार चने’ कविता के रचयिता निरंकारदेव सेवक हैं। इस कविता में कवि ने यह बताया है कि यदि उसके पास पैसे होते तो वह क्या करता। कवि कहता है कि यदि उसके पास पैसे होते तो वह चार चने लाता। उनमें से एक चना वे तोते को खिलाते। चना खाते ही तोता टाँय-टॉय गाता और उन्हें बड़ा मज़ा आता। कवि फिर कहता है कि उसके पास यदि पैसे होते तो वह चार चने लाता। उनमें से एक चना वह घोड़े को खिलाता। इससे घोड़ा उन्हें पीठ पर बैठाता और उसे बड़ा मज़ा आता। अंत में, कवि पुन: कहता है कि यदि उसके पास पैसे होते तो वह चार चने लाता और एक चना चूहे को खिलाता। चूहा जब चना खाता तो उसका दाँत टूट जाता और उन्हें बड़ा मज़ा आता।

काव्यांशों की व्याख्या

1. पैसा पास होता तो चार चने लाते,
चार में से एक चना तोते को खिलाते।
तोते को खिलाते तो टाँय-टाँय गाता,
टाँय-टाँय गाता तो बड़ा मज़ा आता।

प्रसंग: प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक रिमझिम, भाग-1 में संकलित कविता ‘चार चने’ से ली गई हैं। इसमें कवि ने यह इच्छा जताई है कि उसके पास यदि पैसे होते तो वह क्या करता।

व्याख्या: इन पंक्तियों में कवि कहता है कि यदि उसके पास पैसे होते तो वह चार चने लाता। चार में से एक चना वह अपने तोते को खिलाता। चना खाते ही तोता टाँय-टाँय गाने लगता और उन्हें बड़ा मज़ा आता।

2. पैसा पास होता तो चार चने लाते,
चार में से एक चना घोड़े को खिलाते।
घोड़े को खिलाते तो पीठ पर बिठाता,
पीठ पर बिठाता तो बड़ा मज़ा आता।

प्रसंग: पूर्ववत।

व्याख्या: उपर्युक्त पंक्तियों में कवि कहता है कि यदि उसके पास पैसे होते तो वह चार चने लाता। उन चार चनों में से एक चना वह अपने घोड़े को खिलाता। जब घोड़ा चना खाता तो उसे पीठ पर बैठाता और उसे बड़ा मज़ा आता।

3. पैसा पास होता तो चार चने लाते,
चार में से एक चना चूहे को खिलाते।
चूहे को खिलाते तो दाँत टूट जाता,
दाँत टूट जाता तो बड़ा मज़ा आता।

प्रसंग: पूर्ववत।

व्याख्या: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि कहता है कि उसके पास यदि पैसे होते तो वह चार चने लाता। चार में से एक चना वह चूहे को खिलाता। चूहा चना खाता तो उसके दाँत टूट जाते। इससे कवि को बहुत मज़ा आता।

प्रश्न-अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक से)

चार चने होते तो

प्रश्न 1.
चार चने देकर इनसे क्या-क्या करवाया जा सकता है?

उत्तर: 
माली – चार चने देकर माली से फूल-पौधों की देखभाल कराई जा सकती है।………..
हलवाई – चार चने देकर हलवाई से जलेबियाँ ली जा सकती हैं।……………..
दीदी – चार चने देकर दीदी के साथ खेलने पार्क में जाया जा सकता है।…………..
दोस्त – “चार चने ‘देकर दोस्त को अपने घर खेलने के लिए बुलाया जा सकता है।…………….

किसने खाया?
चार चने में से

एक चना तोते को खिलाया।
दूसरा चना ‘घोड़े को खिलाया।
तीसरा चना चूहे को खिलाया।

प्रश्न 2.
एक चना बच गया, उसे किसे खिलाओगे?

उत्तर: 
बचे हुए एक चने को मैं अपने पालतू खरगोश को खिलाऊँगा।

एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 1 रिमझिम पीडीएफ

Comments