NCERT Solutions Class 7 हमारा पर्यावरण Chapter-5 (जल)

NCERT Solutions Class 7 हमारा पर्यावरण Chapter-5 (जल)

NCERT Solutions Class 7  हमारा पर्यावरण 7 वीं कक्षा से Chapter-5 (जल) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी हमारा पर्यावरण के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 7 हमारा पर्यावरण Chapter-5 (जल)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 7 हमारा पर्यावरण

पाठ-5 (जल)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

पाठ-5 (जल)

1. जल हमारे लिए क्यों महत्त्वपूर्ण हैं? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-33)

उत्तर:- जल हमारे लिए कई तरह से महत्त्वपूर्ण हैं

  1. जल हमारे पीने के काम आता है।
  2. जल घरेलू कामों में जैसे नहाने, कपड़ा धोने, घर की सफ़ाई करने, खाना बनाने आदि कामों में प्रयोग किया जाता है।
  3. कृषि में फसलों की सिंचाई के लिए महत्त्वपूर्ण होता है।
  4. जल यातायात के साधन के रूप में उपयोगी है।
  5. जल विद्युत तैयार करने में उपयोगी है।
  6. उद्योग धन्धों के लिए उपयोगी।

2. अपने घर एवं स्कूल में जल संरक्षण की कुछ विधियाँ सुझाइए। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-33)

(क) अपने घर में

(ख) स्कूल में

उत्तर:-

(क) जल संरक्षण की विधियाँ (अपने घर में) –

  1. घर में टाँका या टंकी को निर्मित करके जल संरक्षण करना चाहिए।
  2. वर्षा जल को पी.वी.सी. पाइप के माध्यम से हैण्डपम्प या कुएँ में डालना चाहिए।
  3. ईंट और रेत के माध्यम से गंदे पानी को साफ करना।

(ख) जल संरक्षण की विधियाँ (स्कूल में) :

  1. छत वर्षा जल को पी.वी.सी. पाइप के माध्यम से पानी को टंकी में जमा करना चाहिए।
  2. गंदे पानी को पृथककारी छन्ना के माध्यम से उसे अपने उपयोग के लायक बनाया जा सकता है।
  3. स्कूल में स्थित जल को किसी-न-किसी रूप में ढंककर रखा जाना चाहिए।

प्रश्न-अभ्यास

(पाठ्यपुस्तक से)

1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए(क) वर्षण क्या है?

उत्तर:- जलवाष्प संघनित होकर बादलों का रूप लेता है। यहाँ से यह वर्षा, हिम, ओस अथवा सहिम वृष्टि के रूप में धरती या समुद्र पर नीचे गिरता है, वर्षण कहलाता है।

(ख) जल चक्र क्या है?

उत्तर:- जिस प्रक्रम में जल लगातार अपने स्वरूप को बदलता रहता है और महासागरों, वायुमंडल एवं धरती के बीच चक्कर लगाता रहता है, उसको जल चक्र कहते हैं।

(ग) लहरों की ऊँचाई प्रभावित करने वाले कारक कौन-से हैं?

उत्तर:- लहरों को प्रभावित करने वाले कारक निम्न हैं

  1. जल की मात्रा
  2. वायु की गति
  3. सूर्य एवं चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति

(घ) महासागरीय जल की गति को प्रभावित करने वाले कारक कौन-से है?

उत्तर:- महासागरीय जल की गति को प्रभावित करने वाले कारक

  1. सूर्य और चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति
  2. महासागरीय जल में लवणता की मात्रा
  3. वायु की गति
  4. तापीय अन्तर
  5. पृथ्वी की घूर्णन गति।

(च) ज्वार-भाटा क्या हैं तथा ये कैसे उत्पन्न होते हैं?

उत्तर:- दिन में दो बार नियम से महासागरीय जल का उठना एवं गिरना ‘ज्वार-भाटा’ कहलाता है। जब सर्वाधिक ऊँचाई तक उठकर जल, तट के बड़े हिस्से को डुबो देता है, तब उसे ज्वार कहते हैं। जब जल अपने निम्नतम स्तर तक आ जाता है एवं तट से पीछे चला जाता है, तो उसे भाटा कहते हैं। सूर्य एवं चन्द्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण ज्वार-भाटा उत्पन्न होते हैं।

(छ) महासागरीय धाराएँ क्या हैं?

उत्तर:-महासागरीय धाराएँ निश्चित दिशा में महासागरीय सतह पर नियमित रूप से बहने वाली धाराएँ होती हैं। महासागरीय धाराएँ गर्म या ठंडी हो सकती हैं।

2. कारण बताइए

(क) समुद्री जल नमकीन होता है।

उत्तर:-समुद्री जल नमकीन होने के कारण –

  1. महासागरों में अधिकांश नमक सोडियम क्लोराइड या खाने में उपयोग किया जाने वाला नमक होता है।
  2. समुद्र के जल में लवणता की मात्रा अधिक होती है।
  3. समुद्र में जल का नियमित रूप से भारी मात्रा में वाष्पीकरण होता है, किंतु लवणीय पदार्थों का वाष्पीकरण न हो सकने के कारण ये समुद्र में नियमित रूप से बने रहते हैं। इसलिए समुद्री जल में लवणता निरंतर बढ़ती रहती है।

(ख) जल की गुणवत्ता का ह्रास हो रहा है।

उत्तर:- जल की गुणवत्ता के ह्रास होने के कारण

  1. मनुष्य की क्रियाकलापों से काफी मात्रा में जल प्रदूषित हो रहा है।
  2. उद्योगों से निकलने वाले रसायन युक्त जल के विभिन्न जलाशयों में मिलने से जल की गुणवत्ता का ह्रास हो रहा है।
  3. घरों से निकलने वाले प्रदूषित जल के विभिन्न जलाशयों में मिलने से भी जल की गुणवत्ता का ह्रास हो रहा है।

3. सही (✓) उत्तर चिह्नित कीजिए –

(क) वह प्रक्रम जिस में जल लगातार अपने स्वरूप को बदलता रहता है और महासागर, वायुमंडल एवं स्थल के बीच चक्कर लगाता रहता है?

  1. जल चक्र
  2. ज्वार-भाटा
  3. महासागरीय धाराएँ

उत्तर:- 1. जल चक्र

(ख) सामान्यतः गर्म महासागरीय धाराएँ उत्पन्न होती हैं :

  1. ध्रुवों के निकट
  2. भूमध्य रेखा के निकट
  3. दोनों में से कोई नहीं

उत्तर:-2. भूमध्य रेखा के निकट

(ग) दिन में दो बार नियम से महासागरीय जल का उठना एवं गिरना कहलाता है?

  1. ज्वार-भाटा
  2. महासागरीय धाराएँ
  3. तरंगें

उत्तर:- 1. ज्वार-भाटा

4. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए –

Solutions Class 7 हमारा पर्यावरण Chapter-5 (जल)

उत्तर:-

Solutions Class 7 हमारा पर्यावरण Chapter-5 (जल)

5. आओ खेलें

जासूस बनिए

(क) निम्नलिखित अंग्रेज़ी के प्रत्येक वाक्य में एक नदी का नाम हूँढे।

उदाहरण: मंदिरा, विजयलक्ष्मी और सुरिंदर मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं।

उत्तर:- रवि

(ए) सपेरे की बस्ती, अस्तबल जहां घोड़े और लकड़ी के ढेर, सभी में गलती से आग लग गई। (संकेत: ब्रह्मपुत्र नदी का दूसरा नाम)

(बी) सम्मेलन प्रबंधक प्रत्येक प्रतिभागी के लिए पैड, पढ़ने के लिए सामग्री और एक पेंसिल रखता है। (संकेत: गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा पर एक वितरिका)

(सी) या तो ईर्ष्या या क्रोध व्यक्ति के पतन का कारण बनता है (संकेत: रसदार फल का नाम!)

(डी) भवानी ने एक बर्तन में बीज अंकुरित किए (संकेत: पश्चिम अफ्रीका में उसकी तलाश करें)

(ई) "मैं अब एक क्षेत्रीय चैंपियन हूं" उत्साहित एथलेटिक घोषित किया। (संकेत: वह नदी जिसमें विश्व का सबसे बड़ा बेसिन है)

(च) टिफिन का डिब्बा नीचे लुढ़क गया और सारा खाना धूल भरे बर्तनों में गिर गया। (संकेत: भारत में उदय होता है और पाकिस्तान से होकर यात्रा करता है)

(छ) जब मालिनी को लगा कि वह बेहोश हो रही है तो वह डंडे से झुक गई। (संकेत: मिस्र में उसका डेल्टा प्रसिद्ध है)

(ज) सामंथा ने अपने जादू के करतबों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। (संकेत: लंदन उसके मुहाने पर स्थित है)

(i) "इस पड़ोस में, कृपया चिल्लाओ मत! इन घरों के मालिकों को शांति पसंद है।” हमारे नए फ्लैट में चले जाने पर मेरे पिता को गर्मजोशी दी'। (संकेत: रंग!)

(जे) निम्नलिखित शब्द लिखिए, मार्क!" "ऑन", "गो", "इन" …………… केजी क्लास में छोटे लड़के को शिक्षक ने कहा। (संकेत: 'बोंगो' के साथ तुकबंदी) अब अपने दम पर कुछ और बनाएं और अपने सहपाठियों से छिपे हुए नाम को खोजने के लिए कहें। आप इसे किसी भी नाम से कर सकते हैं: एक झील, पहाड़, पेड़, फल, स्कूल की चीजें आदि।

जासूसी करते रहिए

(ख) एटलस की सहायता से, 5(i) में खोजी गयी सभी नदियों को विश्व के रूपरेखा मानचित्र में बनाइए।

एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 7 हमारा पर्यावरण पीडीएफ