NCERT Solutions Class 5 गणित गिनतारा Chapter-17 (आयतन और धारिता)

NCERT Solutions Class 5 गणित गिनतारा Chapter-17 (आयतन और धारिता)

NCERT Solutions Class 5  गणित गिनतारा 5 वीं कक्षा से Chapter-17 (आयतन और धारिता) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी गणित गिनतारा के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 5 गणित गिनतारा Chapter-17 (आयतन और धारिता)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 5 गणित गिनतारा

Chapter-17 (आयतन और धारिता)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

Chapter-17 (आयतन और धारिता)

अभ्यास

प्रश्न 1.

1 लीटर के बर्तन को पानी से भरने के लिए-

(क)50 मिली के बर्तन से कितनी बार में भरेंगे?

(ख) 250 मिली के बर्तन से 3 बार भरने के बाद, 50 मिली के बर्तन से पानी भरने पर बर्तन कितनी बार में पूरा-पूरा भर जाएगा?

(ग) यदि 50 मिली के बर्तन से 12 बार पानी डालें तो शेष भाग 200 मिली के बर्तन से कितनी बार में भर जाएगा?

हल:

(क) 50 मिली के बर्तन से 20 बार में भरेंगे।

(ख) 250 मिली के बर्तन से 3 बार भरने के बाद पानी = 3 × 250 = 750 मिली

शेष पानी = 1000 – 750 = 250 मिली

50 मिली के बर्तन से शेष पानी भरा जाएगा = = 5 बार में
(ग) 50 मिली के बर्तन से 12 बार भरने के बाद पानी = 12 × 50 = 600 मिली
शेष पानी = 1000 – 600 मिली
200 मिली के बर्तन से शेष पानी भरा जाएगा = = 2 बार में


प्रश्न 2.

नीचे दिए गए प्रश्नों में खाली जगह को भरो (भरकर)-

(क) लम्बाई × चौड़ाई × मोटाई = आयतन

(ख) मोटाई × लम्बाई × चौड़ाई = आयतन

(ग) 2 मी × 2 मी × 3 मी = 12 घन मी

(घ) 4 मी × 4 मी × 4 मी = 64 घन मी


प्रश्न 3.

पानी की एक टंकी 1.5 मीटर लम्बी, 50 सेमी चौड़ी तथा 75 सेमी ऊँची है। टंकी का आयतन ज्ञात करो।

हल:

टंकी का आयतन = 150 × 50 × 75 = 562500 घन सेमी.

एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 5 गणित गिनतारा पीडीएफ