NCERT Solutions Class 5 गणित गिनतारा Chapter-13 (ज्यामिति)

NCERT Solutions Class 5 गणित गिनतारा Chapter-13 (ज्यामिति)

NCERT Solutions Class 5  गणित गिनतारा 5 वीं कक्षा से Chapter-13 (ज्यामिति) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी गणित गिनतारा के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 5 गणित गिनतारा Chapter-13 (ज्यामिति)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 5 गणित गिनतारा

Chapter-13 (ज्यामिति)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

Chapter-13 (ज्यामिति)

अभ्यास

प्रश्न 1.

एक आयताकार खेत की लम्बाई 110 मी तथा चौड़ाई 60 मी है। इसके चारों ओर तार लगाने में कितना लंबा तार लगेगा?

हल:

आयताकार खेत की लम्बाई = 110 मी

चौड़ाई = 60 मी

आयताकार खेत की परिमाप = 2(110 + 60) = 2 × 170 = 340 मी

अतः खेत के चारों ओर 340 मी लंबा तार लगेगा।


प्रश्न 2.

एक तिकोने पार्क की भुजाएँ क्रमश: 210मी, 190 मी और 150 मी हैं। इसके चारों ओर दीवार बनाना है। दीवार कितनी लम्बी होगी?

हल:

तिकोने पार्क की भुजाएँ = 210 मी, 190 मी व 150 मी

अतः दीवार की कुल लम्बाई- तिकोने पार्क का परिमाप = 210 + 190 + 150 = 550 मी.


प्रश्न 3.

एक वर्गाकार खेत की प्रत्येक भुजा 80 मीटर है। इसके चारों ओर एक पतली मेंड़ बनी है। मेंड़ की लम्बाई बताओ।

हल:

वर्गाकार खेत की प्रत्येक भुजा

मेंड की लम्बाई = खेत का परिमाप = 4 × भुजा = 4 × 80 = 320 मी


प्रश्न 4.

दिए गए चित्र में कितने कोण हैं? कोणों के नाम लिखो-(चित्र अनुसार)

हल:

चित्र (i) में तीन कोण हैं।

(1) ∠अ ब स

(2) ∠ब स अ

(3) ब अ स


चित्र (ii) में आठ कोण हैं।

(1) ∠अ द स

(2) ∠अ स द

(3) ∠द अ स

(4) ∠अ द ब

(5) ∠अ स ब

(6) ∠स ब द

(7) ∠ब स द

(8) ∠ब द स


प्रश्न 5.

निम्नलिखित कोणों के परिमाण देखकर बताओ कौन-सा कोण किस प्रकार का है?

(क) 118°

(ख) 36°

(ग) 90°

(घ) 45°

(ड.) 160°

(च) 120°

हल:

(क) 118°– अधिक कोण

(ख) 36° – न्यून कोण

(ग) 90° – समकोण

(घ) 45°– न्यून कोण

(ड.) 160°– अधिक कोण

(च) 120°-अधिक कोण


प्रश्न 6.

निम्नलिखित आकृतियों को देखकर बताओ कि कौन-सा कोण किस प्रकार का है?

हल:

(चित्र अनुसार)

(1) ∠ स अ ब = समकोण,

(2) ∠ग क ख = न्यूनकोण

(3) ∠ स अ ब = अधिक कोण


प्रश्न 7.

चाँदे के सहायता से निम्नलिखित नाप के कोण खींचो।

Solutions Class 5 गणित गिनतारा Chapter-13 (ज्यामिति)



एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 5 गणित गिनतारा पीडीएफ