NCERT Solutions Class 5 गणित गिनतारा Chapter-10 (लाभ – हानि)

NCERT Solutions Class 5 गणित गिनतारा Chapter-10 (लाभ – हानि)

NCERT Solutions Class 5  गणित गिनतारा 5 वीं कक्षा से Chapter-10 (लाभ – हानि) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी गणित गिनतारा के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 5 गणित गिनतारा Chapter-10 (लाभ – हानि)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 5 गणित गिनतारा

Chapter-10 (लाभ – हानि)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

Chapter-10 (लाभ – हानि)

अभ्यास

प्रश्न 1.

बताओ लाभ हुआ या हानि और कितना?

हल:

(क) विक्रय मूल्य = 330.00 रु०, क्रय मूल्य = 300.00 रु०

लाभ = विक्रय मूल्य – क्रय मूल्य = 330 -300 = 30 रु०


(ख) क्रय मूल्य = 850.00 रु०, विक्रय मूल्य = 700.00 रु०

हानि = क्रय मूल्य – विक्रय मूल्य = 850 – 700 = 150 रु०


(ग) विक्रय मूल्य = 1200.00 रु०, क्रय मूल्य = 1250.00

हानि = क्रयमूल्य – विक्रय मूल्य = 1250 – 1200 = 50 रु.


(घ) विक्रय मूल्य = 2800.00 रु०, क्रय मूल्य = 2650.00

लाभ = विक्रय मूल्य — क्रय मूल्य = 2800 – 2650 = 150 रु०


प्रश्न 2.

एक स्कूटर का विक्रय मूल्य रु. 20350 और क्रय मूल्य रु0 20200 है। लाभ बताओ?

हल:

स्कूटर का विक्रय मूल्य = 20350 रु०

स्कूटर का क्रय मूल्य = 20200 रु०

लाभ = 20350 – 20200 = 150 रु.


प्रश्न 3.

क्रय मूल्य ज्ञात करो, यदि-

(क) विक्रय मूल्य रु. 5600, लाभ रु. 1600

हल:

(क) विक्रय मूल्य = 5600 रु०, लाभ = 1600 रु.

क्रय मूल्य = विक्रय मूल्य – लाभ = 5600 – 1600 = 4000 रु.


(ख) विक्रय मूल्य रु. 6400, हानि रु. 1100

हल:

(ख) विक्रय मूल्य = 6400 रु०, हानि = 1100 रु०

क्रय मूल्य = विक्रय मूल्य + हानि = 6400 + 1100 = 7500 रु.


प्रश्न 4.

एक व्यापारी ने 6 दर्जन गिलास रु. 150 प्रति दर्जन के हिसाब से खरीदा। यदि वह 14 रुपए प्रति गिलास के हिसाब से बेचे तो उसे कितना लाभ होगा?

हल:

150 रु. प्रति दर्जन के हिसाब से 6 दर्जन गिलास का मूल्य = 150 × 6 = 900 रु०

14 रु. प्रति गिलास के हिसाब से 6 दर्जन गिलास का मूल्य = 14 × 6 × 12 = 1008 रु०

व्यापारी को लाभ होगा = 1008 – 900 = 108 रु.


प्रश्न 5.

रतन ने एक पुराना रेडियो रु. 385.50 में खरीदा तथा उसकी मरम्मत कराने के लिए रु. 60.00 और खर्च किए। उसने रु. 80.00 का लाभ लेकर उसको बेच दिया। रेडियो का विक्रय मूल्य बताओ।

हल:

Solutions Class 5 गणित गिनतारा Chapter-10 (लाभ – हानि)

प्रश्न 6.

एक दुकानदार ने रु. 1850.00 का गेहूँ खरीदा। रु. 125 उसकी ढुलाई और सफाई में खर्च किए। यदि उसने गेहूँ रु० 2000 में बेच दिए तो लाभ हुआ या हानि और कितना?

हल:

Solutions Class 5 गणित गिनतारा Chapter-10 (लाभ – हानि)

प्रश्न 7.

नीचे दिए गए चार्ट को देखो और पूरा करो। (चार्ट पाठ्यपुस्तक से देखकर)

हल:

लाभ = 150 रु०, लाभ = 64 रु.


अपने आप-3

तीलियों का जादू

स्वाध्याय पाठ

नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।]

एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 5 गणित गिनतारा पीडीएफ