NCERT Solutions Class 3 रिमझिम Chapter-4 (मन करता है)

NCERT Solutions Class 3 रिमझिम Chapter-4 (मन करता है)

NCERT Solutions Class 3 रिमझिम 3 वीं कक्षा से Chapter-4 (मन करता है) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी रिमझिम के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 3 रिमझिम Chapter-4 (मन करता है)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 3 रिमझिम

Chapter-4 (मन करता है)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

Chapter-4 (मन करता है)

    तुम्हारी बात

    प्रश्न 1. तुम पर कौन-कौन धौंस जमाता है? क्यों?
    उत्तर: घर में माता-पिता, बड़े भाई-बहन धौंस जमाता हैं| माता-पिता शरारत करने या जिद करने पर और स्कूल न जाने पर धौंस जमाते हैं| बड़े भाई-बहन अपने बड़े होने की धौंस जमाते हैं| स्कूल में मॅानिटर तथा मैडम धौंस जमाते हैं| मॅानिटर हमेशा मैडल से शिकायत करने की धौंस जमाता है| मैडम शरारत करने पर धौंस जमाती हैं|

    प्रश्न 2. मन करता है चिड़िया बनकर
    चीं-चीं, चूँ-चूँ शोर मचाऊँ
    तुम्हारा मन कब-कब चिड़िया बन जाने को करता है?
    उत्तर: मेरा मन तब-तब चिड़िया बन जाने को करता है जब-जब मैं चिड़िया को प्रसन्नता से चीं-चीं, चूँ-चूँ करके शोर मचाते हुए देखती हूँ| मैं जब चिड़िया को घर के आँगन में दाना खाते देखती हूँ तब मेरा मन चिड़िया बन जाने को करता है|

    प्रश्न 3. कौन किस पर अकड़ जमाता होगा?
    • आसमान
    उत्तर: आसमान में बाज पक्षियों पर अकड़ जमाता होगा|

    • जंगल
    उत्तर: जंगल में शेर बाकी जानवरों पर अकड़ जमाता होगा|

    • नदी
    उत्तर: नदी में मगरमच्छ मछलियों पर अकड़ जमाता होगा|

    • खेल
    उत्तर: खेल में बड़े लड़के छोटों पर अकड़ जमाता होंगे|

    • रंगों में
    उत्तर: रंगों में काला रंग बाकी सभी रंगों पर अकड़ जमाता होगा|

    मूँछ
    प्रश्न- तुमने तरह-तरह की मूँछे देखी होंगी|
    वहाँ तुम्हारे लिए एक मूँछ बनी है| कुछ मूँछे तुम भी बनाओ और सभी मूँछों को अपने मन से नाम दो|

     पता कतो

    प्रश्न- तुम्हारे घर और स्कूल में किसका क्या करने का मन करता है? लिखो और अपनी सूची अपने साथियों से मिलाकर देखो|
    उत्तर: 

    नाममन करता है
    अक्षित
    पारुल
    अभिषेक
    शोर्य
    कर चलाने को
    हवाई जहाज में बैठने को
    खेलते रहने को
    अधिक देर तक सोने


    चलो, पतंग बनाएँ
    समान  तुम्हे चाहिए कोई पतला कागज़, झाड़ू की तीलियाँ, गोंद, टेप, कैची|
    तरीका    कागज़ को चौकर काटो|
     उसमें गोंद या टेप से दो तीलियाँ चिपका लो, जैसा चित्र में दिखाया गया है|
     तीली के निचले हिस्से में पूँछ के लिए एक तिकोया टुकड़ा काटकर चिपका दो|
      पतंग तैयार|

     

    पहेली  
    कागज़ का घोड़ा, धागे की लगाम
    छोड़ दो धागा, तो करे सलाम   

    उत्तर:  पतंग


    सोचो और बताओ
    प्रश्न 1. सूरज आसमान में दौड़ क्यों लगाता होगा?
    उत्तर: सूरज आसमान में सारे संसार को प्रकाश देने के लिए दौड़ लगाता होगा|

    प्रश्न 2 . चिड़िया शोर क्यों मचाती होंगी?
    उत्तर: चिड़ियाँ प्रसन्नता से भर कर शोर मचाती होगी|

    प्रश्न 3. चंदा तारों पर क्यों अकड़ता होगा?
    उत्तर: चंदा का प्रकाश अन्य तारों से अधिक होता है, इसलिए वह तारों पर अकड़ता होगा|

    प्रश्न 4. दादा घर में कैसे धौंस जमाते होंगे?
    उत्तर: दादा घर में टोका-टाकी करके धौंस जमाते होंगे|


    शोर
    प्रश्न 1. एक मिनट के लिए आँखें बंद करके बिल्कुल चुपचाप बैठ जाओ | ध्यान से आस – पास की आवाजें सुनो|
     अब आखे खोलो | क्या याद है , तुमने किस-किस की आवाज सुनी थी ? नीचे उनके नाम लिखो|

    उत्तर: बस, साइकिल, खेलते बच्चों की, अनिश की, घंटी की, हवाई जहाज की|

    प्रश्न 2. इनमे से कौन-कौन बहुत शोर मचा रहे थे|
    उत्तर: हवाईजहाज, बस, खेलते बच्चे, घंटी|

    एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 3 रिमझिम पीडीएफ