NCERT Solutions Class 2 रिमझिम Chapter-9 (बुलबुल)

NCERT Solutions Class 2 रिमझिम Chapter-9 (बुलबुल)

NCERT Solutions Class 2 रिमझिम 2 वीं कक्षा से Chapter-9 (बुलबुल) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी रिमझिम के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 2 रिमझिम Chapter-9 (बुलबुल)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 2 रिमझिम

Chapter-9 (बुलबुल)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

Chapter-9 (बुलबुल)

पाठ का सारांश

प्रस्तुत पाठ में बुलबुल चिड़िया के विषय में जानकरी दी गई है। इसमें बताया गया है कि बुलबुल की पहचान हम कैसे कर सकते हैं। जो चिड़िया काफ़ी तेज़ आवाज़ में बोलती है और उसकी पूँछ के नीचे वाली जगह लाल होती है, तो समझना चाहिए कि वह चिड़िया बुलबुल है। बुलबुल की पूँछ के सिरे का रंग सफेद होता है। उसका बाकी शरीर भूरा और सिर का रंग काला होता है। बुलबुल तेज़ आवाज़ में बोलती है तथा उसे मनुष्य से बिलकुल ही डर नहीं लगता।

किसी-किसी बुलबुल के सिर पर काले रंग की कलँगी होती है। उसे ‘सपाही’ बुलबुल कहते हैं। बुलबुल पीपल या बरगद के पेड़ पर कीड़े ढूंढकर खाती है तथा सब्ज़ी और फल भी खाती है। वह अमरूद या मटर के खेत पर हमला भी करती है। बुलबुल अपना घोंसला सूखी हुई घास तथा छोटे पौधों की पतली जड़ों से बनाती है। उसका घोंसला एक सुंदर कटोरे के जैसा दिखता है। बुलबुल एक बार में दो या तीन अंडे देती है। उसके अंडे हल्के गुलाबी रंग के होते हैं। इन अंडों व ध्यान से देखने पर कुछ लाल, कुछ भूरी और कछ बैंगनी बिंदिया दिखाई देती है।

शब्दार्थ: सिरा – अंतिम भाग। भरा – मिटटी के रंग का। कलँगी – कछ पक्षियों के संदर पंख या इस तरह के गुच्छे जो टोपी, पगड़ी आदि में लगाए जाते हैं। कटोरा – नीची दीवार और चौड़े पेंदे का एक छोटा बर्तन।

प्रश्न-अभ्यास

पहचानो

प्रश्न 1
इनमें से बुलबुल कौन है? उसके चित्र के ऊपर गोला लगाओ।

उत्तर:
Solutions Class 2 रिमझिम Chapter-9 (बुलबुल)

प्रश्न 2
तुमने बुलबुल को कैसे पहचाना?

उत्तर:
मैंने बुलबुल को इसलिए पहचाना क्योंकि उसकी पूँछ के नीचे वाली जगह लाल है।

सिपाही बुलबुल

प्रश्न 3
सिपाही बुलबुल के सिर पर काले रंग की कलँगी होती है। ऐसे कुछ और पक्षियों के नाम सोचो जिनके सिर पर कलँगी होती है। बताओ उनकी कलँगी का रंग क्या होता है?

उत्तर:
Solutions Class 2 रिमझिम Chapter-9 (बुलबुल)

प्रश्न 4
कलँगीवाली बुलबुल को ‘सिपाही’ बुलबुल क्यों कहते होंगे?

उत्तर:
कलँगीवाली बुलबुल को ‘सिपाही’ बुलबुल इसलिए कहते हैं क्योंकि सिपाहियों की तरह उसके सिर पर भी कलँगी (टोपी) लगी होती है।

प्रश्न 5
पाठ में बुलबुल के बारे में बहुत-सी बातें बताई गई हैं। उनमें से कोई तीन बातें लिखो।

उत्तर:

  • बुलबुल की पूँछ के नीचेवाली जगह लाल होती है।
  • बुलबुल की पूँछ के सिरे का रंग सफ़ेद होता है।
  • बुलबुल ऊँची आवाज़ में बोलती है।

बुलबुल और तुम

प्रश्न 6
बुलबुल अपना घर घास और जड़ों से बनाती है। तुम्हारा घर किन चीजों से बना है? पता करो।

उत्तर:
हमारा घर सीमेंट, बालू, छड, लकड़ी इत्यादि पदार्थों से बना है।

प्रश्न 7
बुलबुल क्या खाना पसंद करती है? तुम्हें क्या-क्या पसंद है?

उत्तर:
बुलबुल कीड़े-मकोड़े, फल, सब्जी इत्यादि खाना पसंद करती है। मुझे रोटी, चावल, दूध, दही, पनीर, फल इत्यादि पसंद हैं।

प्रश्न 8
बुलबुल ऊँची आवाज़ में बोलती है। तुममें से कौन ऊँची आवाज़ में बोलता है? कब-कब?

उत्तर:
Solutions Class 2 रिमझिम Chapter-9 (बुलबुल)

हमें पहचानो
Solutions Class 2 रिमझिम Chapter-9 (बुलबुल)

Solutions Class 2 रिमझिम Chapter-9 (बुलबुल)

कविता लिखो

प्रश्न 9
बुलबुल या किसी और पक्षी पर कविता लिखो। तुम अपनी सहेलियों या दोस्तों के साथ मिलकर भी कविता लिख सकते हो।

उत्तर:
कोयल रानी, बड़ी सयानी
मीठे गीत सुनाती है।
तन की काली मन की उजली
सबके मन को भाती है।

एक नाम

प्रश्न 10
बुलबुल, तोता, चिड़िया, कबूतर, पक्षी कहलाते हैं।
नीचे लिखी चीजों को क्या कहते हैं? लिखो।

उत्तर:
Solutions Class 2 रिमझिम Chapter-9 (बुलबुल)

एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 2 रिमझिम पीडीएफ