NCERT Solutions Class 2 रिमझिम Chapter-12 (बस के नीचे बाघ)

NCERT Solutions Class 2 रिमझिम Chapter-12 (बस के नीचे बाघ)

NCERT Solutions Class 2 रिमझिम 2 वीं कक्षा से Chapter-12 (बस के नीचे बाघ) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी रिमझिम के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 2 रिमझिम Chapter-12 (बस के नीचे बाघ)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 2 रिमझिम

Chapter-12 (बस के नीचे बाघ)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

Chapter-12 (बस के नीचे बाघ)

कहानी का सारांश

किसी जंगल में एक छोटा बाघ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह जंगल के पासवाली सड़क पर निकल आया। वहाँ एक बस खड़ी थी। बस का दरवाजा खुला था। बाघ अपने पंजे को सीढ़ी पर रखकर बस के भीतर देखने लगा। उसने देखा कि बस के भीतर आगे की तरफ से घर-घर की आवाज़ आ रही है और उसके पास एक आदमी बैठा है। बाघ ने देखा कि उस आदमी के सामने एक दीवार में से बाहर की हर चीज़ साफ़ दिखाई दे रही है। बाघ ने देखा कि बस में कई लोग बैठे हैं। आगेवाली सीट पर छोटी लड़कियाँ बैठी थीं। बाघ को लगा कि लोग उससे डर रहे हैं और उसे भगाना चाहते हैं।

तभी सामने की सीट पर बैठा आदमी दरवाजा खोलकर बाहर कूद गया। बाकी लोग भी बस के पीछेवाले दरवाजे से बाहर भागने लगे। लोगों को भागता देखकर बाघ घबरा गया और बस के आगेवाले पहिये के पास जाकर दुबक गया। किंतु वहाँ उसे अच्छा नहीं लगा। थोड़ी देर के बाद वह बाहर निकला तथा बस के सामने वाली सीट पर बैठकर बाहर देखने लगा। सामने से काफी लोगों से भरी बस आ रही थी। बाघ सोचने लगा कि आखिर उसे देखकर लोग क्यों भाग गए।

शब्दार्थ: पंजा-पैर की अगॅलियों सहित अगला चौड़ा भाग। अज़ीब-विचित्र, अनोखा। चीज़-वस्तु। दरवाज़ा-द्वार, फाटक। पहिया-चक्का।

प्रश्न-अभ्यास

ऐसा क्यों

प्रश्न 1
बस के नीचे पहुँचकर छोटे बाघ को अच्छा क्यों नहीं लगा?

उत्तर:
बस के नीचे पहुँचकर छोटे बाघ को इसलिए अच्छा नहीं लगा क्योंकि वह फिर से बस के भीतर जाना चाहता था।

प्रश्न 2
क्या तुमने कभी किसी बस या जीप से नीचे झाँककर देखा है? तुम्हें वहाँ क्या दिखाई दिया?

उत्तर:
हाँ, मैंने बस के नीचे झाँककर देखा है। उसके नीचे काफी कलपुर्जे तथा पेट्रोल की टंकी होती है।

प्रश्न 3
बस के अगले हिस्से से घर-घर की आवाज़ क्यों आ रही थी?

उत्तर:
बस के अगले हिस्से से घर-घर की आवाज़ उसके इंजन से आ रही थी।

प्रश्न 4
बस में ज्यादातर लोग दायीं तरफ़ क्यों बैठे थे?

उत्तर:
चूँकि बस में दायीं तरफ़ ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था थी, इसलिए उस तरफ़ ज्यादा लोग बैठे थे।

प्रश्न 5
बस में इतने सारे लोग बैठे थे पर बाघ का ध्यान दो छोटी लड़कियों पर ही गया। क्यों?

उत्तर:
बाघ का ध्यान सबसे पहले दो छोटी लड़कियों पर इसलिए गया, क्योंकि वे आगे की सीट पर बैठी थीं।।

तो क्या होता
अगर बाघ बस की छत पर चढ़ जाता तो

प्रश्न 6
उसे दुनिया कैसी दिखाई देती?

उत्तर:
यदि बाघ बस की छत पर चढ़ जाता तो उसे तरह-तरह के लोग, गाड़ियाँ, घर इत्यादि दिखाई देते। बाघ के लिए वह एक विचित्र दुनिया होती।

प्रश्न 7
आस-पास के लोग क्या करते?

उत्तर:
आस-पास के लोग उसे बस की छत पर बैठा देखकर डरकर भाग खड़े होते।

करके बताओ
बाघ दुबक कर बैठ गया था। करके बताओ, नीचे लिखे काम वह कैसे करेगा?
Solutions Class 2 रिमझिम Chapter-12 (बस के नीचे बाघ)
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

क्या समझे?
सामने की सीट पर बैठा आदमी उठा और अपनी दाहिनी ओरवाला दरवाज़ा खोलकर बाहर कूद गया।

प्रश्न 8
यह व्यक्ति कौन था?

उत्तर:
यह व्यक्ति बस का ड्राइवर था।

प्रश्न 9
बस में कितने दरवाजे थे?

उत्तर:
तीन।

प्रश्न 10
आगे क्या हुआ होगा? कहानी सुनाओ।

उत्तर:
बस के सामनेवाली सीट पर बैठे बाघ ने सामने देखा तो एक बस आ रही थी। बस में बहुत सारे लोग बैठे थे। बाघ को देखते ही लोग शोर-गुल मचाने लगे तथा इधर-उधर भागने लगे। यह देखकर शेर घबरा गया तथा जंगल की तरफ़ भाग खड़ा हुआ।

डर-निडर

(क) बस में बैठे लोग बाघ के बच्चे से डर रहे थे। बाघ भी उन लोगों से डर रहा था। सोचो, इन्हें कैसा लगता होगा जब कोई इनसे डर जाता है
उत्तर:
छिपकली – छिपकली स्वयं भी मनुष्य से डरती है। मनुष्य को उससे डरता हुआ देखकर उसे आश्चर्य होता होगा। कुत्ता-जब कुत्ते से आदमी डरता है तो कुत्ते को स्वयं पर गर्व महसूस होता होगा। वह सोचता होगा कि वह इतना शक्तिमान है कि मनुष्य को भी डरा सकता है।
चूहा – चूहा आदमी से डरता है। लेकिन जब आदमी चूहे से डरने लगे तो चूहे को अच्छा लगता होगा।
साँप – साँप को देखकर जब लोग डर जाते हैं तो साँप को अपनी ताकत पर घमंड होता होगा।

(ख) बाघ डरकर बस के नीचे दुबक गया। तुम डर लगने पर क्या करते हो? कहाँ दुबकते हो?
उत्तर:
बिस्तर के नीचे अथवा दरवाजे के पीछे।।

(ग) बाघ से सब डरते हैं, पर इस कहानी में लोग बाघ के बच्चे से भी डर गए? ऐसा क्यों हुआ?
उत्तर:
लोग बाघ के बच्चे को देखकर इसलिए डर गए क्योंकि वह था तो बाघ ही। बाघ नामक जाति से ही मनुष्य डरता है-चाहे वह छोटा हो या बड़ा।

अनोखी दीवार

बस के सामने वाली दीवार अलग तरह की थी। उसके आर-पार देखा जा सकता था।

प्रश्न 11
वह दीवार क्या थी?

उत्तर:
वह दीवार बस के आगे के हिस्से का शीशा थी।

प्रश्न 12
किन-किन चीजों के आर-पार देखा जा सकता है?

उत्तर:
शीशा, पानी, पतला और पारदर्शी कपड़ा।

प्रश्न 13
किन-किन चीजों के आर-पार नहीं देखा जा सकता?

उत्तर:
लकड़ी की दीवार, सीमेंट की दीवार, पत्थर की दीवार, किताब, कॉपी, आदि।

शब्दों का खेल
आओ शब्दों की अंत्याक्षरी खेलें।
अंत्याक्षरी की शुरुआत हम कर देते हैं। उसे आगे बढ़ाओ।
बाघ → घर → रूमाल → लेकिन → नमक → कमल → लडका → काम

कहानी से आगे

प्रश्न 14
तुम्हारे घर या स्कूल के आस-पास कौन-कौन-से जानवर या पक्षी नज़र आते हैं? पता करो।

उत्तर:
Solutions Class 2 रिमझिम Chapter-12 (बस के नीचे बाघ)

कितने पहिए

कुछ गाड़ियों में दो पहिये होते हैं, कुछ में तीन और कुछ में चार। कक्षा में बातचीत करो और नीचे सही खानों में गाड़ियों के नाम लिखो।
उत्तर:
Solutions Class 2 रिमझिम Chapter-12 (बस के नीचे बाघ)

एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 2 रिमझिम पीडीएफ