Min menu

Pages

NCERT Solutions Class 6 विज्ञान Chapter-10 (गति एवं दूरियों का मापन)

NCERT Solutions Class 6 विज्ञान Chapter-10 (गति एवं दूरियों का मापन)

NCERT Solutions Class 6  विज्ञान 6 वीं कक्षा से Chapter-10 (गति एवं दूरियों का मापन) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी विज्ञान के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 6 विज्ञान Chapter-10 (गति एवं दूरियों का मापन)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 6 विज्ञान

पाठ-10 (गति एवं दूरियों का मापन)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

पाठ-10 (गति एवं दूरियों का मापन)

प्रश्न 1.

वायु, जल तथा थल पर उपयोग किये जाने वाले परिवहन के साधनों में प्रत्येक के दो उदाहरण लिखिए।

उत्तर-

  1. वायु में परिवहन के साधन: हवाई जहाज तथा हेलीकॉप्टर।
  2. जल में परिवहन के साधन: नाव और पानी का जहाज (शिप)।
  3. थल पर परिवहन के साधन: बस और बैलगाड़ी।

प्रश्न 2.

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

  1. एक मीटर में …….. सेंटीमीटर होते हैं।
  2. पाँच किलोमीटर में ……. मीटर होते हैं।
  3. झूले पर किसी बच्चे की गति ……. होती है।
  4. किसी सिलाई मशीन की सुई की गति ……….. होती है।
  5. किसी साइकिल के पहिए की गति ……….. होती है।

उत्तर-

  1. 100
  2. 5000
  3. आवर्ती गति।
  4. आवर्ती गति।
  5. वर्तुल गति।

प्रश्न 3.

पग अथवा कदम का उपयोग लम्बाई के मानक मात्रक के रूप में क्यों नहीं किया जाता?

उत्तर-

प्रत्येक व्यक्ति के पग अथवा कदम की माप अलग-अलग होती है। व्यक्तियों के कदमों की लम्बाई घटती बढ़ती रहती है, यदि दो व्यक्तियों द्वारा किसी लम्बाई को नापा जाता है, तो हो सकता है कि दोनों लम्बाईयाँ समान न हों। अतः कदम का उपयोग लम्बाई के मानक मात्रक के रूप में नहीं किया जाता।

प्रश्न 4.

निम्नलिखित के लम्बाई के बढ़ते परिमाणों में व्यवस्थित कीजिए –

  1. 1 मीटर।
  2. 1 सेंटीमीटर।
  3. 1 किलोमीटर।
  4. 1 मिलीमीटर।

उत्तर-

1 मिलीमीटर < 1 सेंटीमीटर < 1 मीटर < 1 किलोमीटर।

प्रश्न 5.

किसी व्यक्ति की लम्बाई 1.65 मीटर है। इसे सेन्टीमीटर तथा मिलीमीटर में व्यक्त कीजिए।

उत्तर-

व्यक्ति की लम्बाई = 1.65 मीटर

1 मीटर = 100 सेंटीमीटर

∴ 1.65 मीटर = 100 × 1.65 सेंटीमीटर = 165 सेंटीमीटर

अतः मनुष्य की लम्बाई = 165 सेंटीमीटर

पुनः 1 मीटर = 100 सेंटीमीटर = 1000 मिलीमीटर

∴ 1.65 मीटर = 165 सेंटीमीटर = 165 × 10 मिलीमीटर = 1650 मिलीमीटर

अतः मनुष्य की लम्बाई = 1650 मिलीमीटर

प्रश्न 6.

राधा के घर तथा उसके स्कूल के बीच की दूरी 3250 मीटर है। इस दूरी को किलोमीटर में व्यक्त कीजिए।

उत्तर-

Solutions Class 6 विज्ञान Chapter-10 (गति एवं दूरियों का मापन)

प्रश्न 7.

किसी स्वेटर बुनने की सलाई की लम्बाई मापते समय स्केल पर यदि इसके एक सिरे का पाठ्यांक 3.0 सेंटीमीटर तथा दूसरे सिरे का पाठ्यांक 33.1 सेंटीमीटर है, तो सलाई की लम्बाई कितनी है?

उत्तर-

स्केल पर एक सिरे का पाठ्यांक = 3.0 सेंटीमीटर दूसरे सिरे का पाठ्यांक = 33.1 सेंटीमीटर

∴ स्वेटर बुनने की सलाई की लम्बाई = 33.1 – 3.0 सेंटीमीटर = 30.1 सेंटीमीटर

प्रश्न 8.

किसी चलती हुई साइकिल के पहिए तथा चलते हुए छत के पंखे की गतियों में समानताएँ तथा असमानताएँ लिखिए।

उत्तर-

चलती हुई साइकिल के पहिए तथा चलते हुए छत के पंखे की गतियों में –

समानताएँ:

  1. साइकिल का पहिया तथा पंखे की पंखुड़ियाँ एक बिन्दु पर स्थित होती हैं।
  2. दोनों में एक स्थिर बिन्दु के सापेक्ष वर्तुल गति (Circular Motion) होती है।

असमानताएँ:

साइकिल के पहिए की गतिछत के पंखे की गति
इसमें रेखीय गति होती है। इसमें रेखीय गति नहीं होती है। 
इसमें संरेखीय गति होती है। इसमें आवर्ती गति होती है। 

प्रश्न 9.

आप दूरी मापने में लचीले फीते का उपयोग क्यों नहीं करते? यदि आप किसी दूरी को लचीले फीते से मापें तो अपनी माप को किसी अन्य को बताने में आपको जो समस्याएँ आएँगी उनमें से कुछ समस्याएँ लिखिए।

उत्तर-

दूरी मापने में लचीले फीते का उपयोग इसलिए नहीं करते क्योंकि लचीलेपन के कारण दूरी की लम्बाई बदल जाएगी।

समस्याएँ”

  1. लम्बाई का मान सही नहीं आएगा।
  2. समान लम्बाई की मान भिन्न-भिन्न आएगा।

प्रश्न 10.

आवर्ती गति के दो उदाहरण लिखिए।

उत्तर-

आवर्ती गति के उदाहरण:

  1. किसी लोलक की गति।
  2. झूले पर झूलते हुए बालक की गति।

एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 6 विज्ञान पीडीएफ

Comments