NCERT Solutions Class 7 विज्ञान Chapter-7 (मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन)

NCERT Solutions Class 7 विज्ञान Chapter-7 (मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन)

NCERT Solutions Class 7  विज्ञान 7 वीं कक्षा से Chapter-7 (मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी विज्ञान के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 7 विज्ञान Chapter-7 (मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 7 विज्ञान

पाठ-7 (मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

पाठ-7 (मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन)

पाठ से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1 – मुझे आश्चर्य है कि इस रिपोर्ट को कौन तैयार करता होगा ?

उत्तर-  यह रिपोर्ट मौसम विभाग द्वारा तैयार की जाती है। यह विभाग प्रतिदिन विभिन्न स्थानों से वहां के ताप, पवन वेग आदि पर आंकड़े एकत्रित करता है और मौसम के बारे में पूर्वाअनुमान लगाता है।

प्रश्न 2 – मुझे आश्चर्य है कि मौसम इतनी तेजी से क्यों बदलता है ? मैं जानना चाहती हूँ कि आखिर मौसम का स्त्रोत क्या है ?

उत्तर-  मौसम एक अत्यंत जटिल परिघटना है। यह क्षण भर में भी परिवर्तित हो सकता है। इसके बारे में पहले अनुमान लगाना मुश्किल होता है क्योंकि यह बदलाव एक मिनट में भी हो सकता है।

प्रश्न 3 – क्या मछलियाँ और तितलियाँ भी पक्षियों की तरह प्रवास करती हैं ?

उत्तर-  हां, मछलियाँ और तितलियाँ भी पक्षियों की तरह प्रवास करती हैं।

अभ्यास

प्रश्न 1 – उन घटकों के नाम बताइए जो किसी स्थान के मौसम को निर्धारित करते हैं।

उत्तर-  मौसम के घटक:-  तापमान, आद्रता,  वर्षा एवं वायु वेग।

प्रश्न 2 – दिन में किस समय ताप के अधिकतम और न्यूनतम होने की संभावना होती है ?

उत्तर-  दिन का अधिकतम समय तापमान दोपहर बाद तथा न्यूनतम तापमान प्रात: काल में होता है।

प्रश्न 3 – रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:-

(i) दीर्घ अवधि के मौसम का औसत ______ कहलाता है।

(ii) किसी स्थान पर बहुत कम वर्षा होती है और उस स्थान का तापमान वर्ष भर उच्च रहता है, उस स्थान की जलवायु ___ और ___ होगी।

(iii) चरम जलवायवी परिस्थितियों वाले पृथ्वी के दो क्षेत्र ____ और ____ है।

उत्तर-  (i)  दीर्घ अवधि के मौसम का औसत जलवायु कहलाता है।

(ii) किसी स्थान पर बहुत कम वर्षा होती है और उस स्थान का तापमान वर्ष भर उच्च रहता है, उस स्थान की जलवायु गर्म और शुष्क होगी।

(Iii) चरम जलवायवी परिस्थितियों वाले पृथ्वी के दो क्षेत्र ध्रुवीय क्षेत्र और उष्णकटिबंधीय क्षेत्र है।

प्रश्न 4 – निम्नलिखित क्षेत्र की जलवायु का प्रकार बताइए :-

(क) जम्मू एवं कश्मीर _______

(ख) केरल _______

(ग) राजस्थान _______

(घ) उत्तर पूर्व भारत ______

उत्तर- (i) गर्म एवं आद्र

(ii) अति गर्म एवं आद्र

(iii) गर्म एवं शुष्क

(iv) आद्र

प्रश्न 5 – मौसम और जलवायु में से किसमें तेजी से परिवर्तन होता है ?

उत्तर- मौसम

प्रश्न 6 – जंतुओं की कुछ विशेषताओं की सूची नीचे दी गई है :-

(क) आहार मुख्यतः फल हैं          

(ख) सफेद बाल/फर

(ग) प्रवास की आवश्यकता

(घ) तीव्र स्वर ध्वनि (तेज आवाज)

(च) पैरों के चिपचिपे तलवे

(छ) त्वचा के नीचे वसा की मोटी परत

(ज) चौड़े और बड़े नखर

(झ) चटख रंग

(ट) मजबूत पूछ

(ठ) लंबी और बड़ी चोंच

उपरोक्त प्रत्येक विशेषता के लिए यह बताइए कि वह उष्ण कटिबंधीय वर्षावन अथवा ध्रुवीय क्षेत्रों में से किसके लिए अनुकूलित है। क्या आप समझते हैं कि इनमें से कुछ विशेषता दोनों क्षेत्रों के लिए अनुकूलित हो सकती है ?

उत्तर-   

जंतुओं की विशेषताएँक्षेत्रीय अनुकूलन
आहार मुख्यतः फल है उष्णकटिबंधीय वर्षावन 
सफेद बाल/फर ध्रुवीय क्षेत्र 
प्रवास की आवश्यकता ध्रुवीय क्षेत्र/ उष्णकटिबंधीय वर्षावन 
तीव्र स्वर ध्वनि ध्रुवीय क्षेत्र / उष्णकटिबंधीय वर्षावन 
पैरों की चिपचिपे तलवे उष्णकटिबंधीय वर्षावन 
त्वचा के नीचे वसा की मोटी परत ध्रुवीय क्षेत्र 
चौड़े और बड़े नखर ध्रुवीय क्षेत्र 
चटख रंग उष्णकटिबंधीय वर्षावन 
मजबूत पूछ उष्णकटिबंधीय वर्षावन 
लंबी तथा बड़ी चोट उष्णकटिबंधीय वर्षावन 

प्रश्न 7 – उष्णकटिबंधीय वर्षावन जंतुओं की विशाल जनसंख्या को आवास प्रदान करते हैं। यह समझिए कि ऐसा क्यों है ?

उत्तर-  उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों की जलवायु पौधों एवं जन्तुओं की बहुत बड़ी संख्या के अनुरूप है। यहाँ की जलवायु आद्र एवं गर्म है। इन क्षेत्रों में सामान्य ताप 15 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहता है। पूरे वर्ष दिन और रात लगभग समान होते हैं। इन क्षेत्रों में काफी वर्षा होती है। उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों की ये सभी परिस्थितियां पौधों एवं जन्तुओं की विभिन्न किस्मों को बढ़ावा देती है।

प्रश्न 8 – उदाहरण सहित समझाइए कि किसी विशेष जलवायवी परिस्थिति में किसी कुछ व विशिष्ट जंतु ही जीवनयापन करते क्यों पाएँ जाते हैं।

उत्तर- जंतु उन्हीं परिस्थितियों में जीवित रहने के अनुकूलित होते हैं जिसमें वे रहते हैं। ध्रुवीय क्षेत्रों तथा उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्रों में चरम जलवावी परिस्थितियां होती हैं। जो जंतु इन क्षेत्रों में रहते हैं वे अपनी आवश्यकता एवं परिवेश के अनुसार अच्छी प्रकार से अनुकूलित है। जैसे ध्रुवीय भालू तथा पेंग्विन ध्रुवीय क्षेत्रों में रहने में अच्छी प्रकार से अनुकूलित है। इनके शरीर पर फर होते हैं और त्वचा के नीचे वर्षा की एक मोटी परत होती है। जो इन्हें ठंड से बचाती है।

प्रश्न 9 – उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में रहने वाला हाथी किस प्रकार अनुकूलित है ?

उत्तर-उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में रहनेवाला हाथी वहाँ की परिस्तिथियों के लिए अनुकूलित होते हैं जैसे:-  हाथी की लंबी सूंड उनकी सूंघने की शक्ति को अच्छा बनाती है। इसके दो रूपांतरित दांत होते हैं जो इसकी पसंद के वृक्षों की छाल को छीलने में सहायता करते हैं। भोजन की स्पर्धा के बावजूद हाथी रूपांतरित दांतों के कारण आसानी से भोजन जुटा लेते हैं। हाथी के बड़े बड़े कान हल्की से हल्की ध्वनि को सुनने में सहायक होते हैं।

निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प चुनिए:-

प्रश्न 10 – कोई मशहूर जंतु जिनके शरीर पर धारियाँ होती है, अपने शिकार को पकड़ते समय बहुत तेजी से भागता है। इसके पाए जाने की संभावना है किसी:-

(क) ध्रुवीय क्षेत्र में

(ख) मरुस्थल में

(ग) महासागर में

(घ) उष्णकटिबंधीय वर्षावन में

उत्तर- (घ) उष्णकटिबंधीय वर्षावन में

प्रश्न 11 – ध्रुवीय भालू के अत्यधिक ठंडी जलवायु में रहने के लिए कौन सी विशेषताएँ अनुकूलित करती है :-

(क) श्वेत बाल/फर, त्वचा के नीचे वसा, तीव्र सूंघने की क्षमता।

(ख) पतली त्वचा,  बड़े नेत्र, श्वेत फर/बाल।

(ग) लंबी पूंछ, मजबूत नखर, सफेद बड़े पंजे।

(घ) श्वेत शरीर, तैरने के लिए पंजे शवसन के लिए क्लोम।

उत्तर- (क) श्वेत बाल/फर, त्वचा के नीचे वसा, तीव्र सूंघने की क्षमता।

प्रश्न 12 – निम्न में से कौन सा विकल्प उष्णकटिबंधीय क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ वर्णन करता है ?

(क) गर्म और आद्र।

(ख) मध्यम तापमान -अत्यधिक वर्षा।

(ग) सर्द और आद्र।

(घ) गर्म और शुष्क।

उत्तर- (क) गर्म और आद्र

एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 7 विज्ञान पीडीएफ