NCERT Solutions Class 7 विज्ञान Chapter-3 (रेशों से वस्त्र तक)

NCERT Solutions Class 7 विज्ञान Chapter-3 (रेशों से वस्त्र तक)

NCERT Solutions Class 7  विज्ञान 7 वीं कक्षा से Chapter-3 (रेशों से वस्त्र तक) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी विज्ञान के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 7 विज्ञान Chapter-3 (रेशों से वस्त्र तक)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 7 विज्ञान

पाठ-3 (रेशों से वस्त्र तक)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

पाठ-3 (रेशों से वस्त्र तक)

पाठ से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न1 – बूझो को आश्चर्य होता है कि जब कोई उसके बालों को खींचता है, तो दर्द होता है, परंतु जब वह बाल कटवाता है। तब दर्द नहीं होता है। ऐसा क्यों ?

उत्तर- बाल मृत कोशिकाओं से मिलकर बने होते हैं। डेड सेल्स से बनने की वजह से ये बेजान होते हैं और इन्हें काटने पर हमें दर्द नहीं होता है। लेकिन जब उसके बालों को कोई बिना बताए खींचता है तो वह स्पर्श कही ना कही हमारे शरीर की भावना से जुड़ जाता है, और हमारा शरीर बेजान नहीं है। इसलिए उसे दर्द होता है।

अभ्यास प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1-  संभवतः आपने नर्सरी कक्षा में निम्नलिखित पंक्तियाँ पढ़ी होंगी:-

(क) ‘बा बा ब्लेक शीप हेव यू एनी वूल’

(ख) ‘मेरी हेड ए लिट्ल लैम्ब हूज़ फ्लीस वास व्हाइट एस स्नो’

ऊपर लिखी पंक्तियों के आधार पर यह बताइए कि

(i) ब्लेक शीप (काली भेड़) के किन भागों में ऊन होती है ?

(ii) मेमने (लैम्ब) के सफ़ेद रोमों का क्या तात्पर्य है ?

उत्तर-(क) भेड़ के पेट और पीठ पर ऊन होती है।

(ख) मेमने के सफ़ेद रोमों से तातपर्य कोमल सफ़ेद बालों से है, जो ऊन बनाने के काम आते है।

प्रश्न 2 – रेशम कीट (अ) कैटर पिलर, (ब) लार्वा है। सही विकल्प चुनिए:-

(क) केवल (अ)

(ख) केवल (ब)

(ग) (अ) और (ब)

(घ) न ही (अ) और न (ब)

उत्तर- (ग) अ और ब

 प्रश्न 3 – निम्नलिखित में से किससे ऊन प्राप्त नहीं होती ?

(क) याक

(ख) ऊँट

(ग) बकरी

(घ) घने बालों वाला कुत्ता से वस्त्र तक

उत्तर- (घ) घने बालों वाला कुत्ता

प्रश्न 4 – निम्नलिखित शब्दों का क्या अर्थ है ?

(i) पालन (ii) ऊन कटाई (iii) रेशम कीट पालन

उत्तर-(क) पालन :- किसी जन्तु को व्यवसायिक तरीके से पालना उस जंतु का पालन कहलाता है।

(ख) ऊन कटाई :- भेड़ों के शरीर से ऊन प्राप्त करने के लिए भेड़ के रोमों को उसकी पतली खाल सहित अलग करना ऊन काटना कहलाता है।

(ग) रेशम कीट पालन :- रेशम बनाने के लिए रेशम के कीटों का पालन सेरीकल्चर या रेशम कीट पालन कहलाता है। रेशम उत्पादन का आशय बड़ी मात्रा में रेशम प्राप्त करने के लिए रेशम उत्पादक जीवों का पालन करना होता है।

प्रश्न 5 – ऊन के संसाधन के विभिन्न चरणों के क्रम में कुछ चरण नीचे दिए गए हैं। शेष चरणों को उनके सही क्रम में लिखिए।

ऊन कटाई ______  छटाई ______ , ______

उत्तर-अभिमार्जन, रीलिंग, रंगाई।

प्रश्न 6 – रेशम कीट के जीवन चक्र की उन दो अवस्थाओं के चित्र बनाइए जो प्रत्यक्ष रूप से रेशम के उत्पादन से संबंधित हैं।

उत्तर-कोकून और रेशम कीट

Solutions Class 7 विज्ञान Chapter-3 (रेशों से वस्त्र तक)Solutions Class 7 विज्ञान Chapter-3 (रेशों से वस्त्र तक)

प्रश्न 7 -निम्नलिखित में से कौन – से दो शब्द रेशम उत्पादन से संबंधित हैं ?

रेशम कीट पालन, पुष्प कृषि, शहतूत कृषि, मधुमक्षि पालन, वनवर्धन।

संकेत:- (i) रेशम उत्पादन में शहतूत की पत्तियों की खेती और रेशम कीटों को पालना सम्मिलित हैं।

(ii) शहतूत का वैज्ञानिक नाम मोरस एल्बा है।

उत्तर- (i) रेशम कीट पालन

(ii) शहतूत कृषि

प्रश्न 8 – कॉलम A  में दिए शब्दों का कॉलम B  में दिए गए वाक्यों से मिलाइए:-

कॉलम A                   कॉलम B

(क) अभिमार्जन              (i) रेशम फ़ाइबर उत्पन्न करता है

(ख) शहतूत की पत्तियाँ   (ii) ऊन देने वाला जंतु

(ग) याक                       (iii) रेशम कीट का भोजन

(घ) कोकून                   (iv) रीलिंग

                                   (v) काटी गई ऊन की सफाई

उत्तर-    

कॉलम A                       कॉलम B

(क) अभिमार्जन              (I) काटी गई ऊन की सफाई

(ख) शहतूत की पत्तियाँ    (ii) रेशम कीट का भोजन

(ग) याक                        (iii) ऊन देने वाला जंतु

(घ) कोकून                    (iv) रेशम फ़ाइबर उत्पन्न करता है

प्रश्न 9 – इस पाठ पर आधारित एक वर्ग पहेली दी गई है। रिक्त स्थानों को उन अक्षरों से भरने के लिए संकेतों का उपयोग करिए , जो अक्षर को पूरा करते हैं।

सीधे:-ऊपर से नीचे :-
2. कार्तिक ऊन को अच्छी तरह से धोने का प्रक्रम 1 . इससे बुने वस्त्र शरीर को गरम रखते हैं 
3. एक प्रकार का जांत्व रेशा 4 . इसकी पत्तियों को रेशम कीट खाते है 
6. लम्बी धागे जैसी संरचना जिससे बुनकर वस्त्र बनाते है। 5. रेशम कीट के अंडे से निकलते हैं 

Solutions Class 7 विज्ञान Chapter-3 (रेशों से वस्त्र तक)

उत्तर-  1. ऊन

2. अभिमार्जन

3. रेशम

4. शहतूत

5. केटर

6. फाइबर

7. पिलर

एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 7 विज्ञान पीडीएफ