NCERT Solutions Class 7 विज्ञान Chapter-16 (जल: एक बहुमूल्य संसाधन)

NCERT Solutions Class 7 विज्ञान Chapter-16 (जल: एक बहुमूल्य संसाधन)

NCERT Solutions Class 7  विज्ञान 7 वीं कक्षा से Chapter-16 (जल: एक बहुमूल्य संसाधन) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी विज्ञान के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 7 विज्ञान Chapter-16 (जल: एक बहुमूल्य संसाधन)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 7 विज्ञान

पाठ-16 (जल: एक बहुमूल्य संसाधन)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

पाठ-16 (जल: एक बहुमूल्य संसाधन)

पाठ से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1 – निम्नलिखित वक्तव्य ‘ सत्य ‘ हैं अथवा ‘ असत्य’ :-

(क) भौमजल विश्वभर की नदियों और झीलों में पाए जाने वाले जल से कहीं अधिक है।

(ख) जल की कमी की समस्या का सामना केवल ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी करते हैं।

(ग) नदियों का जल खेतों में सिंचाई का एकमात्र स्रोत कणों है।

(घ) वर्षा जल का चरम स्रोत है।

उत्तर:- (क) भौमजल विश्वभर की नदियों और झीलों में पाए जाने वाले जल से कही अधिक है। (सत्य)  

(ख) जल की कमी की समस्या का सामना केवल ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी करते हैं। (असत्य)

(ग) नदियों का जल खेतों में सिंचाई का एकमात्र स्रोत है। (असत्य)

(घ) वर्षा जल का चरम स्रोत है। (सत्य)

प्रश्न 2 – समझाइए कि भौमजल की पुन:पूर्ति किस प्रकार होती है ?

उत्तर:- वर्षाजल और अन्य स्रोतों, जैसे नदियों और तालाबों का जल मृदा से रिसकर भूमि के नीचे गहराई में रिक्त स्थानों और दरारों को भर देता है। भूमि में जल का रिसाव अंत : स्यंदन कहलाता है। इस प्रक्रम द्वारा भौमजल की पुनः पूर्ति होती है।

प्रश्न 3 – किसी गली में पचास घर हैं, जिनके लिए दस नलकूप (ट्यूबवेल) लगाए गए हैं। भौमजल स्तर पर इसका दीर्घावधि प्रभाव क्या होगा ?

उत्तर:- भूमिगत जल का लगातार उपयोग करने के कारण भौमजल कम हो जायेगा तथा इससे भौमजल स्तर में गिरावट आ जाएगी।

प्रश्न 4 – मान लीजिए आपको किसी बगीचे का रख–रखाव करने की जिम्मेदारी दी जाती है। आप जल का सदुपयोग करने के लिए क्या कदम उठाएंगे ?

उत्तर:- जल की बचत के लिए हम सिंचाई की ड्रिप विधि का उपयोग करेंगे। ड्रिप विधि सिंचाई की वह विधि है जिसमें पौधों की जड़ों में पतले पाइपों की सहायता से पानी पहुंचाया जाता है। हम बिना वजह पानी का बहाव नहीं करेंगे।

प्रश्न 5 – भौमजल स्तर के नीचे गिरने के लिए उत्तरदायी कारकों को समझाइए।

उत्तर:- भौमजल स्तर के नीचे गिरने के लिए निम्नलिखित कारक उत्तरदायी हैं :-

(क) बढ़ती हुई जनसंख्या :– बढ़ती हुई जनसंख्या को निर्माण कार्य के लिए बड़ी मात्रा में जल की आवश्यकता होती है। परन्तु पक्के फर्श होने के कारण भूमि में जल का रिसाव बहुत कम जो पाता है। इसके कारण भौमजल स्तर में गिरावट होती है।

(ख) बढ़ते हुए उद्योग – जल का उपयोग सभी उद्योगों द्वारा किया जाता है। अधिकांश उद्योगों द्वारा उपयोग किया जाने वाला जल भूमि से निकाला जाता है। इसके कारण भौमजल स्तर में गिरावट होती है।

(ग) कृषि कार्य – कृषि कार्यों के लिए ट्यूबवैलों (नलकूपों) की सहायता से भूमिगत जल को निकाला जाता है। इसके कारण भौमजल स्तर में गिरावट होती है।

(घ) कुप्रबंधन – जल का कुप्रबंधन भी भौमजल स्तर में प्रश्न गिरावट के लिए उत्तरदायी है।

प्रश्न 6 – रिक्त स्थानों की उचित शब्द भरकर पूर्ति कीजिए :-

(क) भौमजल प्राप्त करने लिए ___ तथा ___ का उपयोग होता है।

(ख) जल की तीन अवस्थाएं ___ , ____  और ____ है।

(ग) भूमि की जल धारण करने वाली परत ____ कहलाती है।

(घ) भूमि में जल के अवसवण के प्रक्रम को ____ कहते हैं।

उत्तर:-  (क) भौमजल प्राप्त करने लिए में नलकूपों तथा हैंडपंपों का उपयोग होता है।

(ख) जल की तीन अवस्थाएं ठोस ,द्रव और गैस है।

(ग) भूमि की जल धारण करने वाली परत जलधर कहलाती है।

(घ) भूमि में जल के अवसवण के प्रक्रम को अंत: स्यंदन कहते हैं।

प्रश्न 7 – निम्नलिखित में से कौन – सा कारक जल की कमी के लिए उत्तरदायी नहीं है ?

(क) औद्योगीकरण में वृद्धि

(ख) बढ़ती जनसंख्या

(ग) अत्यधिक वर्षा

(घ) जल संसाधनों का कुप्रबंधन

उत्तर:-  (ग) अत्यधिक वर्षा

प्रश्न 8 – सही विकल्प का चयन कीजिए :-

(क) विश्व की सभी झीलों और नदियों में जल की कुल मात्रा नियत (स्थिर) रहती है।

(ख) भूमिगत जल की कुल मात्रा नियत रहती है।

(ग) विश्व के समुन्द्रों और महासागरों में जल की कुल मात्रा नियत है।

(घ) विश्व में जल की कुल मात्रा नियत है।

उत्तर:- (घ) विश्व में जल की कुल मात्रा नियत है।

प्रश्न 9 – भौमजल और भौमजल स्तर को दिखाते हुए चित्र बनाइए। उसे चित्रित भी कीजिए।

उत्तर:- 

Solutions Class 7 विज्ञान Chapter-16 (जल: एक बहुमूल्य संसाधन)








एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 7 विज्ञान पीडीएफ