NCERT Solutions Class 7 विज्ञान Chapter-15 (प्रकाश)

NCERT Solutions Class 7 विज्ञान Chapter-15 (प्रकाश)

NCERT Solutions Class 7  विज्ञान 7 वीं कक्षा से Chapter-15 (प्रकाश) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी विज्ञान के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 7 विज्ञान Chapter-15 (प्रकाश)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 7 विज्ञान

पाठ-15 (प्रकाश)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

पाठ-15 (प्रकाश)

पाठ से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1 – पहेली जानना चाहती है कि हमें वस्तुएँ कैसे दिखाई देती हैं ? बूझो का विचार है कि वस्तुएँ तभी दिखाई देती हैं, जब प्रकाश उनसे परावर्तित होकर हमारी आँखों तक “ पहुँचे। क्या आप उससे सहमत हैं ?

उत्तर:- हां हम बूझो से सहमत है क्योंकि पारदर्शी वस्तुएँ प्रकाश को अपने में से होकर जाने देती हैं तथा हम इनके दूसरी ओर रखी वस्तुओं को स्पष्ट देख सकते हैं। पारभासी वस्तुएँ प्रकाश के कुछ भाग को ही अपने में से होकर जाने देती हैं। जब प्रकाश के पथ में कोई अपारदर्शी वस्तु आ जाती है तो छाया बनती है और वस्तु हमें दिखाई पड़ती है।

प्रश्न 2 – बूझो ने सड़क पर एक रोगीवाहन (ऐंबुलेंस) देखा। उसे आश्चर्य हुआ कि इसके आगे की ओर शब्द “ AMBULANCE “ विचित्र प्रकार से लिखा था।

उत्तर:-ऐसा इसलिए उसे लगा क्योंकि जब रोगीवाह्न के आगे जाने वाले वाहनों के चालक अपने पश्च दृश्य दर्पण (पीछे का दृश्य दिखाने वाला दर्पण) में देखते है, तो वे रोगीवाहन पर लिखे ‘ ‘AMBULANCE’ को स्पष्ट पढ़ सकते है और उसे आगे जाने के लिए रास्ता दे देते है।

अभ्यास

प्रश्न 1 – रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:-

(क) जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर न पाप्त किया जा सके वह ______ कहलाता है।

(ख) यदि प्रतिबिंब सदैव आभासी तथा साइज में छोटा हो, तो यह किसी उत्तल ___ द्वारा बना होगा।

(ग) यदि प्रतिबिंब सदैव बिंब के साइज का बने यह दर्पण ___ होगा।

(घ) जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सके, वह ____ प्रतिबिंब कहलाता है।

(च) अवतल ____ द्वारा बनाया गया प्रतिबिंब पर्दे  पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।

उत्तर:-(क) जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर न पाप्त किया जा सके वह आभासी प्रतिबिंब कहलाता है।

(ख) यदि प्रतिबिंब सदैव आभासी तथा साइज में छोटा हो, तो यह किसी उत्तल दर्पण द्वारा बना होगा।

(ग) यदि प्रतिबिंब सदैव बिंब के साइज का बने यह दर्पण समतल होगा।

(घ) जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सके, वह वास्तविक प्रतिबिंब कहलाता है।

(च) अवतल लेंस द्वारा बनाया गया प्रतिबिंब पर्दे  पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।

प्रश्न 2 – निम्नलिखित वक्तव्य ‘ सत्य ‘ हैं अथवा ‘ असत्य’:-

(क) हम उत्तल दर्पण से आवर्धित तथा सीधा प्रतिबिंब प्राप्त कर सकते हैं।

(ख) अवतल लेंस सदेव आभासी प्रतिबिंब बनाता है।

(ग) अवतल दर्पण से हम वास्तविक, आवर्धित तथा उल्टा प्रतिबिंब प्राप्त कर सकते हैं।

(घ) वास्तविक प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।  

(च) अवतल दर्पण सदैव वास्तविक प्रतिबिंब बनाता है।

उत्तर:-(क) हम उत्तल दर्पण में आवर्धित तथा सीधा प्रतिबिंब प्राप्त कर सकते हैं। (असत्य)

(ख) अवतल लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता है।(सत्य)

(ग) अवतल दर्पण से हम वास्तविक, आवर्धित तथा उल्टा प्रतिबिंब प्राप्त कर सकते हैं। (सत्य)

(घ) वास्तविक प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता। (असत्य)

(च) अवतल दर्पण सदैव वास्तविक प्रतिबिंब बनाता है। (असत्य)

प्रश्न 3 – कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के एक अथवा अधिक कथनों से कीजिए:-  

कॉलम A                            कॉलम B

(क) समतल दर्पण      (i) आवर्धक लेंस की भांति उपयोग होता है।

(ख) उत्तल दर्पण       (ii) अधिक क्षेत्र के दृश्य का प्रतिबिंब बना सकता है।                                    

(ग) उत्तल लेंस         (iii) दंत चिकित्सक दांतो का आवर्धित प्रतिबिंब देखने के लिए उपयोग करते है।

(घ) अवतल दर्पण    (iv) उत्टा तथा आवर्धित प्रतिबिंब बना सकता है।

(च) अवतल लेंस       (v) प्रतिबिंब  सीधा तथा बिंब के साइज का प्रतिबिंब बनाता हैं।

                              (vi) सीधा तथा बिंब के साइज से छोटा प्रतिबिंब बनाता है।

उत्तर:-

(क) समतल दर्पण        (i)  प्रतिबिंब सीधा तथा बिंब के साइज का प्रतिबिंब बनाता है।

(ख) उत्तल  दर्पण          (ii) अधिक क्षेत्र के दृश्य का प्रतिबिंब बना सकता है।

(ग) उत्तल लेंस             (iii) आवर्धक लेंस की भांति उपयोग होता है।

(घ) अवतल दर्पण        (iv) दंत चिकित्सक दांतो का आवर्धित प्रतिबिंब देखने के लिए उपयोग करते है।

(च) अवतल लेंस         (v) सीधा तथा बिंब के साइज से छोटा प्रतिबिंब बनाता है।

प्रश्न 4 – समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब के अभिलक्षण लिखिए ।

उत्तर:-समतल दर्पण द्वारा बनने वाला प्रतिबिंब दर्पण में सीधा तथा बिंब के सामान आमाप का दिखाई देता है। समतल दर्पण सीधा प्रतिबिंब बनाता है। यह एक आभासी प्रतिबिंब बनाता है। प्रतिबिंब का आकार बिंब (वस्तु) के आकार का होता है। प्रतिबिंब दर्पण के पीछे उतनी ही दूरी पर बनता है जितनी दूरी पर वस्तु (बिंब) दर्पण के सामने रखी होती है। प्रतिबिंब पार्श्व परिवर्तन प्रदर्शित करता है। इसका मतलब है कि वस्तु का दायाँ भाग प्रतिबिंब में बायी ओर तथा वस्तु का बायां भाग प्रतिबिंब में दायीं ओर दिखाई देता है।

प्रश्न 5 – अंग्रेजी वर्णमाला या अन्य कोई भाषा, जिसका आपको ज्ञान है, की वर्णमाला के उन अक्षरों का पता लगाइए। जिनके समतल दर्पण में बने प्रतिबिंब बिल्कुल अक्षरों के सदृश्य लगते हैं। अपने परिणामों की विवेचना कीजिए।

उत्तर:-A , X , U , T , M , H , I

प्रश्न 6 – आभासी प्रतिबिंब क्या होता है? कोई ऐसी स्थिति बताइए, जहाँ आभासी प्रतिबिंब बनता हो।

उत्तर:- आभासी प्रतिबिंब – जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त न किया जा सके, वह आभासी प्रतिबिंब कहलाता है। जैसे:-जब बिंब उत्तल दर्पण अथवा अवतल लेंस के सामने रखी हो तो आभासी प्रतिबिंब बनता है। जब बिंब अवतल दर्पण अथवा उत्तल लेंस के बहुत निकट रखी हो तो आभासी प्रतिबिंब बनता है। जब बिंब समतल दर्पण के सामने रखी हो तो आभासी प्रतिबिंब बनता है।

प्रश्न 7 – उत्तल तथा अवतल लेंस में दो अंतर लिखिए।

Solutions Class 7 विज्ञान Chapter-15 (प्रकाश)

उत्तर:- वे लेंस जो किनारों की अपेक्षा बीच में मोटे प्रतीत होते है, उत्तल लेंस कहलाते है जबकि जो किनारों की अपेक्षा बीच में पतले महसूस होते है, अवतल लेंस कहलाते है। उत्तल लेंस वास्तविक और आभासी दोनों प्रकार के प्रतिबिंब बना सकता है जबकि अवतल लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता है।

प्रश्न 8 – अवतल तथा उत्तल दर्पणों का एक – एक उपयोग में लिखिए।

उत्तर:-अवतल दर्पण का उपयोग दंत चिकित्सक दांत में रिक्तक को देखने के लिए करते हैं। उत्तल दर्पण का उपयोग वाहनों में पीछे से आगे आने वाले वाहनों को देखने में किया जाता है।

प्रश्न 9 – किस प्रकार का प्रतिबिंब वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है ?

उत्तर:-अवतल दर्पण वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है।

प्र्श्न 10 – किस प्रकार का लेंस सदैव आभासी प्रतिबिम्ब बनाता है ?

उत्तर:- अवतल लैंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता है।

प्रश्न 11 – बिंब से बड़े साइज का अभासी प्रतिबिंब बनाया जा सकता है:-

  • अवतल लेंस द्वारा
  • अवतल दर्पण द्वारा
  • उत्तल दर्पण द्वारा
  • समतल दर्पण द्वारा

उत्तर:- अवतल दर्पण द्वारा

प्रश्न 12 – डेविड अपने प्रतिबिंब को समतल दर्पण में देख रहा है। दर्पण तथा उसके प्रतिबिंब के बीच की दूरी 4 मीटर है। यदि वह दर्पण ओर ओर 1 मीटर चलता है, तो डेविड तथा उसके प्रतिबिंब के बीच की दूरी होगी:-

  • 3 मीटर
  • 5 मीटर
  • 6 मीटर
  • 8 मीटर

उत्तर:-  6 मीटर

प्रश्न 13 – एक कार का पश्च दृश्य दर्पण समतल दर्पण है। ड्राइवर अपनी कार इस 2m/s की चाल से बैक करते समय पश्च दृश्य दर्पण में अपनी कार के पीछे खड़े (पार्क किए हुए) किसी ट्रक का प्रतिबिंब देखता है। ड्राइवर को ट्रक का प्रतिबिंब जिस चाल से अपनी ओर आता प्रतीत होगा वह है:-

  • 1m/s
  • 2m/s
  • 4m/s
  • 8m/s

उत्तर:- 4m/s

एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 7 विज्ञान पीडीएफ