NCERT Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

NCERT Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

NCERT Solutions Class 9  गणित 9 वीं कक्षा से Chapter-14 (सांख्यिकी) के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। 
हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स हिंदी गणित के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)
एनसीईआरटी प्रश्न-उत्तर

Class 9 गणित

पाठ-14 (सांख्यिकी)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

प्रश्नावली 14.1

प्रश्न 1.

उन आँकड़ों के पाँच उदाहरण दीजिए जिन्हें आप दैनिक जीवन में एकत्रित कर सकते हैं। (2018)

हल :

  1. अपनी कक्षा में छात्रों की संख्या।
  2. अपने विद्यालय में पंखों की संख्या।
  3. पिछले दो वर्षों के घर की बिजली के बिल।
  4. टेलीविजन या समाचार पत्रों में प्राप्त चुनाव परिणाम।
  5. शैक्षिक सर्वेक्षण से प्राप्त साक्षरता दर के आँकड़े।

प्रश्न 2.

ऊपर दिए गए प्रश्न 1 के आँकड़ों को प्राथमिक आँकड़ों या गौण आँकड़ों में वर्गीकृत करना।

हल :

प्राथमिक आँकड़े : (1), (2) एवं (3)

गौण आँकड़े : (4) एवं (5).

प्रश्नावली 14.2

प्रश्न 1.

आठवीं कक्षा के 30 विद्यार्थियों के रक्त समूह ये हैं :

A, B, O, O, AB, O, A, O, B, A, O, B, A, O, O, A, AB, O, A, A, O, O, AB, B, A, O, B, A, B, O.

इन आँकड़ों को एक बारम्बारता बंटन सारणी के रूप में प्रस्तुत कीजिए। बताइए कि इन विद्यर्थियों में कौन-सा रक्त समूह अधिक सामान्य है और कौन-सा रक्त समूह विरलतम रक्त समूह है ? (2019)

हल:

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

अतः अधिक सामान्य रक्त समूह O है तथा सबसे विरलतम रक्त समूह AB.

प्रश्न 2.

40 इन्जीनियरों की उनके आवास से कार्य स्थल की किलोमीटर में दूरियाँ ये हैं :

5, 3, 10, 20, 25, 11, 13, 7, 12, 31, 19, 10, 12, 17, 18, 11, 32, 17, 16, 2, 7, 9 ,7,8, 3, 5, 12, 15, 18, 3, 12, 14, 2,9, 6, 15, 15, 7, 6, 12. 0-5 को, जिसमें 5 सम्मिलित नहीं है, पहला अन्तराल लेकर ऊपर दिए हुए आँकड़ों से वर्ग माप 5 वाली एक वर्गीकृत बारम्बारता बंटन सारणी बनाइए। इस सारणीबद्ध निरूपण में आपको कौन-से मुख्य लक्षण देखने को मिलते हैं ?

हल:

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

अतः सर्वाधिक इन्जीनियर 5 से 10 और 10 से 15 किमी दूरी पर रहते हैं तथा सबसे कम 20 से 25, 25 से 30 एवं 30 से 35 किमी दूरी पर।

प्रश्न 3.

30 दिन वाले महीने में एक नगर की सापेक्ष आर्द्रता (% में) यह रही है :

98.1, 98.6, 99.2, 90.3, 86.5, 95.3, 92.9, 96.3, 94.2, 95.1, 89.2, 92.3, 97.1, 93.5, 92.7, 95.1, 97.2, 93.3, 95.2, 97.3, 96.2, 92.1, 84.9, 90.2, 95.7, 98.3, 97.3, 96.1, 92.1, 89.0.

(i) वर्ग 84 – 86, 86 – 88 आदि लेकर एक वर्गीकृत बारम्बारता बंटन बनाइए।

(ii) क्या आप बता सकते हैं कि ये आँकड़े किस महीने या ऋतु से सम्बन्धित हैं?

(iii) इन आँकड़ों का परिसर क्या है ?

हल :

(i) अभीष्ट बारम्बारता बंटन सारणी :

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

(ii) ये आँकड़े वर्षा ऋतु के किसी महीने में लिए गए हैं क्योंकि सापेक्ष आर्द्रता अधिक है।

(iii) अभीष्ट परिसर = 99.2 – 84.9 = 14.3.

प्रश्न 4.

निकटतम सेण्टीमीटर में मापी गई 50 विद्यार्थियों की लम्बाइयाँ ये हैं :

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

(i) 160 – 165, 165 – 170 आदि का वर्ग अन्तराल लेकर ऊपर दिए गए आँकड़ों को एक वर्गीकृत बारम्बारता सारणी के रूप में निरूपित कीजिए।

(ii) इस सारणी की सहायता से आप विद्यार्थियों की लम्बाइयों के सम्बन्ध में क्या निष्कर्ष निकाल सकते हैं?

हल :

(i) अभीष्ट वर्गीकृत बारम्बारता सारणी :

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

(ii) उपर्युक्त सारणी से निष्कर्ष निकलता है कि 50% से अधिक छात्रों की लम्बाई 165 cm से कम है।

प्रश्न 5.

एक नगर में वायु में सल्फर डाइ ऑक्साइड का सान्द्रण का भाग प्रति मिलियन [parts per million (ppm)] में ज्ञात करने के लिए एक अध्ययन किया गया। 30 दिनों के प्राप्त किए गए आँकड़े ये हैं:

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

(i) 0.00 – 0.04, 0.04 – 0.08 आदि का वर्ग अन्तराल लेकर इन आँकड़ों की एक वर्गीकृत बारम्बारता सारणी बनाइए।

(ii) सल्फर डाइ-ऑक्साइड की सान्द्रता कितने दिन 0.11 भाग प्रति मिलियन से अधिक रही?

हल :

(i) अभीष्ट वर्गीकृत बारम्बारता सारणी:

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

(ii) 8 दिनों तक सल्फर डाइ-ऑक्साइड का सान्द्रण 0.11 ppm से अधिक रहा।

प्रश्न 6.

तीन सिक्कों को एक साथ 30 बार उछाला गया। प्रत्येक बार चित (head) आने की संख्या निम्न है:

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

ऊपर दिए गए आँकड़ों के लिए एक बारम्बारता बंटन सारणी बनाइए।

हल :

अभीष्ट बारम्बारता बंटन सारणी:

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

प्रश्न 7.

50 दशमलव स्थान तक शुद्ध का मान नीचे दिया गया है :

3.14159265358979323846264338327950288419716939937510.

(i) दशमलव बिन्दु के बाद आने वाले 0 से 9 तक के अंकों का एक बारम्बारता बंटन बनाइए।

(ii) सबसे अधिक बार और सबसे कम बार आने वाले अंक कौन-कौन से हैं ?

हल :

(i) अभीष्ट बारम्बारता बंटन सारणी :

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

(ii) सबसे अधिक बार आने वाले अंक 3 और 9 हैं एवं सबसे कम बार आने वाला अंक 0 है।

प्रश्न 8.

तीस बच्चों से यह पूछा गया कि पिछले सप्ताह उन्होंने कितने घण्टों तक टी. वी. के प्रोग्राम देखे। प्राप्त परिणाम ये रहे हैं (2019)

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

(i) वर्ग चौड़ाई 5 लेकर और एक वर्ग अन्तराल को 5 – 10 लेकर इन आँकड़ों को एक वर्गीकृत बारम्बारता बंटन सारणी बनाइए।

(ii) कितने बच्चों ने सप्ताह में 15 या अधिक घण्टों तक टेलीविजन देखा ?

हल :

(i) अभीष्ट वर्गीकृत बारम्बारता बंटन सारणी :

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

(ii) सप्ताह में 15 या अधिक घण्टे टेलीविजन देखने वाले बच्चे = 2.

प्रश्न 9.

एक कम्पनी एक विशेष प्रकार की कार बैटरी बनाती है। इस प्रकार की 40 बैटरियों के जीवन-काल (वर्षों में) ये रहे हैं

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

0.5 माप के वर्ग अन्तराल लेकर तथा अन्तराल 2.0 – 2.5 से प्रारम्भ करके इन आँकड़ों की एक वर्गीकृत बारम्बारता बंटन सारणी बनाइए।

हल :

अभीष्ट वर्गीकृत बारम्बारता बंटन सारणी :

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

प्रश्नावली 14.3

प्रश्न 1.

एक संगठन ने पूरे विश्व में 15 – 44(वर्षों में) की आयु वाली महिलाओं में बीमारी और मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए किए गए सर्वेक्षण में निम्नलिखित आँकड़े (% में) प्राप्त किए :

(i) ऊपर दी गई सूचनाओं को आलेखीय रूप में निरूपित कीजिए।

(ii) कौन-सी अवस्था पूरे विश्व की महिलाओं के खराब स्वास्थ्य और मृत्यु का बड़ा कारण हैं ?

(iii) अपनी अध्यापिका की सहायता से ऐसे दो कारणों का पता लगाने का प्रयत्न कीजिए जिनकी ऊपर (ii) में मुख्य भूमिका रही हो।

हल :

(i) अभीष्ट आलेख :

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

(ii) जनन स्वास्थ अवस्था

(iii) तन्त्रिका मनोविकारी अवस्था एवं अन्य कारण।

प्रश्न 2.

भारतीय समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रति हजार लड़कों पर लड़कियों की (निकटतम 10 तक की) संख्या के आँकड़े नीचे दिए गए हैं :

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

(i) ऊपर दी गई सूचनाओं को एक दण्ड आलेख द्वारा निरूपित कीजिए।

(ii) कक्षा में चर्चा करके बताइए कि आप इस ओलख से कौन-कौन से निष्कर्ष निकाल सकते हैं?

हल :

(i) अभीष्ट दण्ड आलेख :

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

(ii) अनुसूचित जनजातियों में लड़कियों का लड़कों में अनुपात गैर-अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अनुसूचित जातियों की अपेक्षा अच्छा है। इसी प्रकार पिछड़े जिलों में गैर-पिछड़े जिलों से तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा लड़कियों और लड़कों का अनुपात अच्छा है।

प्रश्न 3.

एक राज्य के विधान सभा के चुनाव में विभिन्न राजनैतिक पार्टियों द्वारा जीती गई सीटों के परिणाम नीचे दिए गए हैं : (2019)

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

(i) मतदान के परिणमों को निरूपित करने वाला दण्ड आलेख खींचिए।

(ii) किस राजनैतिक पार्टी ने सर्वाधिक (अधिकतम) सीटें जीती हैं ?

(iii) किस राजनैतिक पार्टी ने न्यूनतम सीटें जीती हैं?

हल :

(i) अभीष्ट दण्ड आलेख :

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

(ii) राजनैतिक पार्टी A ने अधिकतम सीटें जीती हैं।

(iii) राजनैतिक पार्टी E ने न्यूनतम सीटें जीती हैं।

प्रश्न 4.

एक पौधे की 40 पत्तियों की लम्बाइयाँ एक मिलीमीटर तक शुद्ध मापी गई और प्राप्त आँकड़ों को निम्नलिखित सारणी में निरूपित किया गया है :

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

(i) दिए हुए आँकड़ों को निरूपित करने वाला एक आयत चित्र खींचिए।

(ii) क्या इन्हीं आँकड़ों को निरूपित करने वाला कोई अन्य उपयुक्त आलेख है ?

(iii) क्या यह सही निष्कर्ष है कि 153 मिलीमीटर लम्बाई वाली पत्तियों की संख्या सबसे अधिक है ? क्यों ?

हल :

(i) संतत वर्ग सारणी बनाने पर हम प्राप्त करते हैं :

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

अभीष्ट आयत चित्र :

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

(ii) हाँ, इन आकड़ों को निरूपित करने वाला अन्य उपलब्ध आलेख बारम्बारता बहुभुज है।

(iii) यह निष्कर्ष सही नहीं है, गलत है क्योंकि पत्तियों की सर्वाधिक संख्या 153 मिली लम्बाई की न होकर 144.5 मिली से 153.5 मिली के बीच है।

प्रश्न 5.

नीचे की सारणी में 400 नियॉन लैम्पों के जीवन काल दिए गए हैं (2018, 19)

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

(i) एक आयत चित्र की सहायता से दी हुई सूचनाओं को निरूपित कीजिए।

(ii) कितने लैम्पों के जीवनकाल 700 घण्टों से अधिक है ?

हल :

(i) अभीष्ट आयत चित्र :

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

(ii) 700 घण्टों से अधिक जीवनकाल वाले लैम्पों की संख्या = 74 + 62 + 48 = 184

अत: अभीष्ट लैम्पों की संख्या = 184

प्रश्न 6.

नीचे की दो सारणियों में प्राप्त किए गए अंकों के अनुसार दो सेक्शनों के विद्यार्थियों का बंटन किया गया है:

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

दो बारम्बारता बहुभुजों की सहायता से एक ही आलेख पर दोनों सेक्शनों के विद्यार्थियों के प्राप्तांक निरूपित कीजिए। दोनों बहुभुजों का अध्ययन करके दोनों सेक्शनों के निष्पादनों की तुलना कीजिए।

हल :

अभीष्ट बारम्बारता बहुभुज :

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

20 अंक प्राप्त करने तक सेक्शन ‘B’ के छात्रों की संख्या सेक्शन ‘A’ के छात्रों से अधिक है, लेकिन इसके बाद अधिक अंक पाने के लिए सेक्शन ‘A’ की छात्र संख्या सेक्शन ‘B’ की छात्र संख्या से अधिक हो जाती है।

प्रश्न 7.

एक क्रिकेट मैच में दो टीमें ‘A’ और ‘B’ द्वारा प्रथम 60 गेंदों में बनाए गए रन नीचे दिए गए हैं : गेंदों की संख्या टीम ‘A’

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

बारम्बारता बहुभुजों की सहायता से एक ही आलेख पर दोनों टीमों के आँकड़े निरूपित कीजिए।

हल :

वर्ग अन्तरालों को संतत बनाने पर,

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

अभीष्ट बारम्बारता बहुभुज :

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

प्रश्न 8.

एक पार्क में खेल रहे विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों की संख्या का एक यादृच्छिक सर्वेक्षण (random survey) करने पर निम्नलिखित आँकड़े प्राप्त हुए :

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

हल:

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

अभीष्ट आयत चित्र :

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

प्रश्न 9.

एक स्थानीय टेलीफोन निर्देशिका से 100 कुलनाम (surname) यादृच्छया लिए गए और उनसे वर्णमाला के अक्षरों की संख्या का निम्न बारम्बारता बंटन प्राप्त किया गया :

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

दी हुई सूचनाओं को निरूपित करने वाला एक आयत चित्र खींचिए एवं वह वर्ग अन्तराल बताइए जिसमें अधिकतम संख्या में कुलनाम हैं।

हल:

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

अभीष्ट आयत चित्र :

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

प्रश्नावली 14.4

प्रश्न 1.

एक टीम ने फुटबॉल के 10 मैचों में निम्नलिखित गोल किए :(2018, 19)

2, 3, 4, 5, 0, 1, 3, 3, 4, 3.

इन गोलों के माध्य, माध्यक और बहुलक ज्ञात कीजिए।

हल :

आँकड़ों को आरोही क्रम में लगाने पर हम पाते हैं कि :

0, 1, 2, 3, 3, 3, 3, 4, 4, 5.

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

बहुलक = अधिकतम बारम्बारता वाला प्रेक्षण = 3

अत: अभीष्ट माध्य = 2.8, माध्यक = 3 एवं बहुलक = 3.

प्रश्न 2.

गणित की परीक्षा में 15 विद्यार्थियों ने (100 में से) निम्नलिखित अंक प्राप्त किए :

41, 39, 48, 52, 46, 62, 54, 40, 96, 52, 98, 40, 42, 52, 60.

इन आँकड़ों के माध्य, माध्यक और बहुलक ज्ञात कीजिए। (2019)

हल :

आँकड़ों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर,

39, 40, 40, 41, 42, 46, 48, 52, 52, 52, 54, 60, 62, 96, 98.

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

बहुलक = अधिकतम बारम्बारता वाला प्रेक्षण = 52

अतः अभीष्ट माध्य = 54.8, माध्यक = 52 एवं बहुलक = 52..

प्रश्न 3.

निम्नलिखित प्रेक्षणों को आरोही क्रम में व्यवस्थित किया गया है। यदि आँकड़ों का माध्यक 63 हो, तो x का मान ज्ञात कीजिए:

29, 32, 48, 50, x, x + 2, 72, 78, 84, 95.

हल :

चूँकि

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

अत: का अभीष्ट मान = 62.

प्रश्न 4.

आँकड़ों 14, 25, 14, 28, 18, 17, 18, 14, 23, 22, 14, 18 का बहुलक ज्ञात कीजिए। (2018, 19)

हल :

आँकड़ों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर,

14, 14, 14, 14, 17, 18, 18, 18, 22, 23, 25, 28

बहुलक = अधिकतम बारम्बारता वाला प्रेक्षण = 14

अतः अभीष्ट बहुलक = 14.

प्रश्न 5.

निम्न सारणी से एक फैक्टरी में काम कर रहे 60 कर्मचारियाँ का माध्य वेतन ज्ञात कीजिए:

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

हल:

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

Solutions Class 9 गणित Chapter-14 (सांख्यिकी)

अत: 60 कर्मचारियों का अभीष्ट माध्य वेतन = Rs 508.33.

प्रश्न 6.

निम्न स्थिति पर आधारित एक उदाहरण दीजिए :

(i) माध्य ही केन्द्रीय प्रवृत्ति का उपयुक्त माप है।

(ii) माध्य केन्द्रीय प्रवृत्ति का उपयुक्त माप नहीं है जबकि माध्यक एक उपयुक्त माप है।

हल :

(i) मैरी और हरि के एक परीक्षा में पूछे गए 5 प्रश्नों में प्राप्तांक निम्न प्रकार हैं :

माध्य = xn=425=84
एवं हरि के प्राप्तांक 4, 7, 10, 10, 10
माध्य = xn=415=58.2अतः मैरी का प्रदर्शन हरि से अच्छा है।

(ii) उपर्युक्त उदाहरण में मैरी और हरि के प्राप्तांकों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर,

मैरी के प्राप्तांक 7, 8, 8, 9, 10

माध्यक = तीसरा पद = 8

एवं हरि के प्राप्तांक 4, 7, 10, 10, 10

माध्यक = तीसरा पद = 10

अतः हरि का प्रदर्शन मैरी से अच्छा है।

एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 9 गणित पीडीएफ