NCERT Solutions class 12 भूगोल Chapter 8 - परिवहन और संचार

NCERT Solutions class 12 भूगोल  Chapter 8 - परिवहन और संचार

NCERT Solutions Class 12 भूगोल 12 वीं कक्षा से Chapter 8 परिवहन और संचार के महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। 
हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स भूगोल के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions class 12 भूगोल  Chapter 8 - परिवहन और संचार

CBSE Class 12 Geography

Important Questions

(भाग 1)

पाठ-8

परिवहन और संचार

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्र-1 विश्व की सबसे लंबी पाइपलाईन का नाम बताइए तथा यह किन क्षेत्रों को जोड़ती है ?

उत्तर- 'बिग इंच' पाइपलाईन विश्व की सबसे लंबी पाइपलाईन है। यह मैक्सिको की खाड़ी के तेल के कुओं को संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर-पूर्वी राज्यों से मिलती है।

प्र-2 कौन सा जलमार्ग , भारत तथा यूरोप के बीच की दूरी को कम करता है?

उत्तर- स्वेज नगर मार्ग

प्र-3 चैनल टनल किन दो स्थानों को जोड़ता है ?

उत्तर- पेरिस को लंदन से।

प्र-4 किस देश में रेलमार्ग के जाल का विशालतम तंत्र पाया जाता है ?

उत्तर- संयुक्त राज्य अमेरिका। यह विश्व के कुल रेलमार्गों का लगभग 40 प्रतिशत है।

प्र-5 आस्ट्रेलियाई पार-महाद्वीपीय रेलमार्ग के अंतिम सिरों के स्टेशनों के नाम बताइए?

उत्तर- आस्ट्रेलियाई पार महाद्वीपीय रेलमार्ग के अंतिम सिरों के स्टेशनों के नाम

(1) पर्थ (पश्चिमी)

(2) सिडनी (पूर्व)

प्र-6 साइबर स्पेस किसे कहते हैं?

उत्तर- साइबर स्पेस विद्युत द्वारा कम्पयूटरीकृत स्पेस का संसार है। यह भेजने वाले और प्राप्त करने वाले के शारीरिक संचलन के बिना कम्प्यूटर पर सूचनाओं के प्रेषण और प्राप्ति की विद्युतीय अंकीय दुनिया है। इसे इंटरनेट के नाम से जाना जाता है।

प्र-7 कील नहर किन दो सागरों को जोड़ती है। इसका निर्माण किस देश के द्वारा किया गया है?

उत्तर- कील नहर पूर्व में बाल्टिक सागर तथा पश्चिम में उत्तर सागर को जोड़ती है। इसकी निर्माण डेनमार्क द्वारा किया गया है। अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्र-8 परिवहन क्या है ? इसकी प्रमुख विधाएं बताओ।

उत्तर- परिवहन व्यक्तियों और वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक वहन करने की सेवा या सुविधा को कहते हैं जिससे मनुष्यों, पशुओं तथा विभिन्न प्रकार की गाड़ियों का प्रयोग किया जाता है। विश्व परिवहन की प्रमुख विधाएं हैं-स्थल, जल, वायु तथा पाइपलाइन परिवहन।

प्र-9 परिवहन जाल का अर्थ स्पष्ट करो।

उत्तर- अनेक स्थान जिन्हें परस्पर मार्गों की श्रेणियों द्वारा जोड़ का एक नए परिवहन प्रारूप का निर्माण किया जाता है उसे परिवहन जाल कहते हैं।

प्र-10 विश्व का सर्वप्रथम रेलमार्ग कब शुरू हुआ तथा यह किन दो स्थानों को जोड़ता था ?

उत्तर- विश्व का सर्वप्रथम रेलमार्ग 1825 में इंग्लैंड के स्टॉकटन और डर्लिंग्टन स्थानों के मध्य शुरू हुआ।

प्र-11 स्थल परिवहन के अंतर्गत नवीनतम विकास के रूप में किन मार्गों को रखा गया है ?

उत्तर- स्थल परिवहन के अंतर्गत नवीनतम विकास के रूप में तीन मार्गों को रखा गया हैं- पाइपलाइन, राजमार्ग तथा तारमार्ग।

प्र-12 महामार्ग' का अर्थ स्पष्ट करो।

उत्तर- महामार्ग दूरस्थ स्थानों को जोड़ने वाली पक्की सड़के होती हैं जिनका निर्माण इस प्रकार से किया जाता है कि (बिना रूके) अबाधित रूप से यातायात का आवागमन हो सके। इसके लिए अलग-अलग यातायात लेन, पुलों, फ्लाइओवरों तथा दोहरे वाहन मार्गों का निर्माण किया जाता है।

प्र-13 सीमावर्ती सड़कें क्या है ? इनका क्या महत्व है? (बोर्ड परीक्षा-2013)

उत्तर- अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के सहारे बनाई गई सड़कों को सीमावतीं सड़कें कहा जाता है। ये दूर क्षेत्रों में रहने वाले प्रमुख नगरों को जोड़ने तथा प्रतिरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सभी देशों में सैन्य शिविरों तक वस्तुओं को पहुंचाने के लिए ये सड़कें बनाई जाती हैं।

प्र-14 किस देश में विश्व का सघनतम रेल तंत्र पाया जाता है ?

उत्तर- यूरोप में (4 लाख 40 हजार किलोमीटर लंबे रेलमार्ग)

प्र-15 दक्षिणी अमेरिका के किन दो प्रदेशों में सघनतम रेलमार्ग है?

उत्तर- 1. अर्जेंटाइना के पंपास क्षेत्र

2. ब्राजील के काफी उत्पादक क्षेत्र

प्र-16 पार-साइबेरियन रेलमार्ग के अंतिम सिरों के स्टेशनों के नाम बताओ।

उत्तर- पश्चिम में सेन्ट पीटर्सवर्ग से पूर्व में व्लाडिवोस्क तक।

प्र-17 पार-कैनेडियन रेलमार्ग के अंतिम सिरों के स्टेशनों के नाम बताओ?

उत्तर- पश्चिम में प्रशांत महासागर के तट पर स्थित बैंकूवर तथा पूर्व में हैलीफेक्स।

प्र-18 विश्व का सबसे व्यस्ततम व्यापारिक जलमार्ग कौन सा है ?

उत्तर- औद्योगिक दृष्टि से उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग विश्व का सबसे व्यस्ततम व्यापारिक जलमार्ग है जो उत्तर पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका तथा पश्चिमी यूरोप को मिलाता है। विश्व का एक चौथाई विदेशी व्यापार इसी मार्ग द्वारा परिवहित होता है। इसे वृहद ट्रंक मार्ग' भी कहा जाता है।

प्र-19 पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग क्या है ?

उत्तर- पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग पूरे महाद्वीप से गुजरते हुए दोनों किनारों को जोड़ते हैं जैसे-पार कैनिडियन व पार-साइबेरियन रेलमार्ग।

प्र-20 पाइपलाइन का विस्तृत उपयोग क्या है ?

उत्तर- जल, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस जैसे तरल व गैसीय पदार्थों के अबाधित प्रवाह और परिवहन के लिए पाइपलाइन का प्रयोग किया जाता है। इसका प्रयोग तरलीकृत कोयले के परिवहन के लिए तथा न्यूजीलैंड में फार्मों से फैक्टरियों तक दूध के परिवहन के लिए किया है।

प्र-21 उपग्रह संचार सेवा का उपयोग क्या है?

उत्तर- उपग्रह संचार सेवा का उपयोग टलिफोन, मोबाइल, टेलीविजन, इंटरनेट के अतिरिक्त मौसम के बारे में जानकारी प्राप्त करने में तथा साधनों (प्राकृतिक) की जानकारी हेतू किया जाता है।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्र-1 सड़क परिवहन, , रेल परिवहन की अपेक्षा आर्थिक दृष्टि से अधिक लाभदायक है। क्यों?

उत्तर- सड़क परिवहन, रेल परिवहन की अपेक्षा अधिक लाभकारी है क्योंकि

1. इसके द्वारा घर-घर तक वस्तुओं को पहुंचाया जा सकता है।

2. छोटी-छोटी दूरियों को तय करने के लिए सड़कें ही महत्वपूर्ण है।

3. पहाड़ी व पर्वतीय भागों में रेल पटरियों की अपेक्षा सड़कें बनाना अधिक आसान होता है।

प्र-2 विकसित व विकासशील देशों में सड़कों की गुणवत्ता में अंतर क्यों पाया जाता है ?

उत्तर- 1. आर्थिक विकास का स्तर- विकसित देशों में उच्च आर्थिक विकास होने के कारण, विकासशील देशों की अपेक्षा अच्छी गुणवत्ता वाली सड़कें पाई जाती हैं। विकसित देश, सड़क निर्माण व रखरखाव पर भारी खर्च करते हैं क्योंकि उन्हीं की गुणवत्ता पर उनका व्यापार निर्भर होता है।

2. उच्च तकनीक वाले परिवहन के साधन- विकसित राष्ट्रों में परिवहन के साधनों की तकनीक बहुत उच्च होती है जिसके लिए अच्छी गुणवत्ता वाली सड़कों का निर्माण जरूरी हो जाती है।

3. भूभाग की प्रकृति- मैदानी भागों में, पहाडी भागों की अपेक्षा सड़कें बनाना, व उनका रखरखाव करना अधिक आसान होता है। इसीलिए भू-भाग की प्रकृति भी सड़कों की गुणवत्ता को प्रभावित करती है।

प्र-3 पार-साइबेरियन रेलमार्ग' के आर्थिक महत्व को किन्हीं तीन बिंदुओं में स्पष्ट कीजिए ? (बोर्ड परीक्षा-2013)

उत्तर- ‘पार-साइबेरियन रेलमार्ग का आर्थिक महत्व'

• यह रेलमार्ग एशियाई प्रदेश को पश्चिमी यूरोपीय बाजारों से जोड़ता है।

• यह रेलमार्ग यूरोव पर्वतों, ओब तथा येनीसी नदियों से होकर गुजरता है।

• इस रेलमार्ग को दक्षिण से जोड़ने वाले योजक मार्ग भी है जैसे कैस्पियन तट पर बालू, ताशकंद (उज्बेकिस्तान) और चीन

में बीजिंग की ओर।

• इसके मार्ग में चीता एक महत्वपूर्ण कृषि केंद्र तथा इरकुस्टस्क एक फर केंद्र है।

प्र-4 राइन नदी जलमार्ग विश्व का अत्याधिक प्रयोग में लाया जाने वाला जलमार्ग क्यों हैं ? कोई तीन कारण बताओ। (बोर्ड परीक्षा-2013)

उत्तर- राइन नदी जलमार्ग विश्व का अत्याधिक प्रयोग में लाए जाने के कारण-

1. यह संपन्न कोयला खनन क्षेत्रों से गुजरता हुआ परिवहन सुविधाएं प्रदान करता है।

2. समुद्री जलयान तथा आंतरिक मालवाहक पोत वस्तुओं एवं सामग्रियों का आदान-प्रदान करता है।

3. यह संपन्न औद्योगिक प्रदेश है तथा सभी औद्योगिक वस्तुओं का आदान-प्रदान इसी जलमार्ग से होता है।

4. यह जलमार्ग स्विटजरलैंड, जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम तथा नीदरलैंड के औद्योगिक क्षेत्रों को उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग से जोड़ता है।

प्र-5 'सड़क घनत्व' शब्द की परिभाषा दो। सर्वाधिक सड़क घनत्व किस महाद्वीप में हैं ?

उत्तर- सड़क घनत्व का अर्थ है प्रति 100 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सड़क मार्गों की लंबाई। सर्वाधिक सड़क घनत्व उत्तर अमेरिका महाद्वीप में हैं। ये 60 लाख किलोमीटर लंबे महामार्ग है।

प्र-6 सड़कों पर संकुलन क्यों हो जाता है ? परिवहन संकुलन की समस्याओं के समाधान के उपाय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- जब सड़क तंत्र यातायात की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित नहीं हो पाते तो सड़कों पर संकुलन बढ़ जाता है। 

संकुलन की समस्या के समाधान के उपाय

1. सार्वजनिक बस सेवाओं के सुधार परिवहन के द्रुत मार्ग

2. सड़कों को चौड़ा करना

3. पुलों, फ्लाईओवरों तथा दोहरे वाहन मार्गों का निर्माण

4. उच्चतर पार्किंग शुल्क

5. सामूहिक शीघ्र संचरण (एम.आर.टी.)

प्र-7 पर्वतों मरूस्थलों तथा बाढ़ संभावित प्रदेशों में स्थल परिवहन की क्या-क्या समस्याएं है ?

उत्तर- पर्वतों मरूस्थलों तथा बाढ़ संभावित प्रदेशों में स्थल परिवहन की निम्नलिखित समस्याएं हैं:-

• पर्वतीय भागों में सड़क परिवहन विकसित करना कठिन तथा खर्चीला कार्य है तथा इन भागों को पार करने के लिए सड़क परिवहन का उपयोग नहीं किया जा सकता है।

• मरूस्थल भागों में बालू मिट्टी के स्थानांतरण के कारण सड़क परिवहन बाधित होता है।

•बाढ़ संभावित प्रदेश में बाढ़ के समय में सड़क मार्ग तथा रेलमार्ग, बाढ़ के पानी के साथ बह जाते हैं।

प्र-8 महामार्ग की परिभाषा दीजिए। संसार के आधुनिक महामार्गों की चार विशेषताएं बताइए ?

उत्तर- महामार्ग वे पक्की सड़कें है, जो दूरस्थ स्थानों को मिलती है। ये सड़कें इस प्रकार बनाई जाती है कि इन पर वाहन बिना रूकावट के दौड़ते रहें। महामार्गों पर कोई चौराहा अथवा लालबत्ती नहीं होती है। भिन्न-भिन्न देशों में महामार्गों के अलग-अलग नाम है

जैसे फ्री वे हाई वे, एक्सप्रेस वे आदि के नाम से जाना जाता है। संसार के आधुनिक महामार्गों की चार विशेषताएं निम्नलिखित है:-

• महामार्गों की चौड़ाई अधिक होती है। ये सड़कें 60 मीटर तक चौड़ी होती है।

•महामार्गों पर कोई गति अवरोधक नहीं होते हैं।

•इन सड़कों पर चौराहे तथा लालबत्ती नहीं होती है।

•इन पर वाहन तीव्र गति से कई लेन में दौड़ते हैं।

प्र-9 पनामा नहर की छह मुख्य विशेषताएं लिखिए ?

उत्तर- यह नगर पूर्व में अटलांटिक महासागर को पश्चिम में प्रशांत महासागर से जोड़ती है।

•इसका निर्माण पनामा जलडमरूमध्य के आर-पार किया गया है।

• यह नगर 72 किलोमीटर लंबी है।

• इस नहर में कुल छह जलबंधक तंत्र हैं।

• इस नगर के द्वारा समुद्री मार्ग से न्यूयार्क व सान फ्रांसिस्को के मध्य लगभग 13000 किलोमीटर की दूरी कम हो गई है।

• इस नहर से पूर्वी एवं दक्षिणी पूर्वी एशिया तथा मध्य संयुक्त राज्य अमेरिका की दूरी कम हो गई है।

प्र-10 स्वेज नहर की छह विशेषताएं लिखिए ?

उत्तर- स्वेज नहर की छह विशेषताएं निम्नलिखित है:-

• इस नहर का निर्माण 1869 में मिस्त्र में हुआ।

• यह नगर भूमध्यसागर को लालसागर से जोड़ती है।

• यह लगभग 180 किलोमीटर लंबी तथा 11 से 15 मीटर गहरी है।

• इस नहर के द्वारा यूरोप तथा दक्षिणी एशिया व आस्ट्रेलिया के मध्य की दूरी कम हुई है।

• इस नगर में प्रतिदिन 100 जलयान आवागमन करते हैं।

• नील नदी से नौगम्य ताजा पानी की नहर भी स्वेज से मिलती है।

प्र-11 विश्व का सबसे लंबा पार महाद्वीपीय रेलमार्ग कौन सा है ? इस पार महाद्वीपीय रेलमार्ग की कोई चार विशेषताएं बताइए?

उत्तर- विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग है जो रूस देश में है।

ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग की विशेषताएं निम्नलिखित है:-

• यह विश्व का सर्वाधिक लंबा 9322 किलोमीटर पार महाद्वीपीय रेलमार्ग है।

• यह रेलमार्ग पश्चिम में सेंट पीटर्सबर्ग से पूर्व प्रशांत महासागर तट पर स्थित व्लाडिवोस्टक तक जाता है।

• यह रेलमार्ग अपने एशियाई प्रदेश को पश्चिमी यूरोपीय बाजारों से जोड़ता है।

• इस रेलमार्ग ने स्टेपीज घास के मैदानों के आर्थिक विकास में बहुत सहायता की है।

प्र-12 संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रसिद्धपाइपलाईन कौन सी है ? पाइपलाईन परिवहन के चार लाभों का उल्लेख कीजिए?

उत्तर- संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रसिद्धपाइपलाईन का नाम 'बिग इंच' है।

•पाईपलाईनों परिवहन के लाभ निम्नलिखित है:-

•पाइपलाइनों को कठिन, ऊबड़-खाबड़, भूभागों तथा पानी के नीचे भी बिछाया जा सकता है।

•इनके संचालन एवं रखरखाव का खर्च अपेक्षाकृत कम है।

•यह जलीय तथा गैसीय पदार्थों के परिवहन का तीव्र, सस्ता, सक्षम तथा पर्यावरण हितैषी साधन है।

•पाइप लाइन परिवहन में ईंधन की बचत होती है तथा मौसम संबंधी दशाओं का प्रभाव नहीं पड़ता है।

• परिवहन के इस साधन के द्वारा पदार्थों की निरंतरता बनी रही है।

प्र-13 अतः स्थलीय जलमार्गों के तीन लाभ लिखिए ?

उत्तर - तः स्थलीय जलमार्गों की तीन लाभ निम्नलिखत है:-

• यातायात के सभी साधनों से जलमार्ग सस्ते तथा सुगम होते हैं: भारी सस्ती तथा अधिक स्थान घेरनेवाली वस्तुओं, जैसे कोयला, लोहा, लकड़ी आदि को ढोने का सबसे सस्ता साधन है।

• रेल एवं सड़क यातायात की भांति जल यातायात में विशेष मार्ग बनाने की आवश्यकता नहीं होती।

• घने वनों में नदियां ही परिवहन का एक मात्र साधन है।

प्र-14 वायु के परिवहन के तीन दोष कौन-कौन से है ?

उत्तर- वायु परिवहन के तीन दोष निम्नलिखित है:-

यह परिवहन का सबसे महंगा साधन है, अतः इसका लाभ केवल धनी लोग ही उठा पाते हैं।

खराब मौसम में वायु-सेवा उपलब्ध नहीं होती।

वायुयानों की दुर्घटनाएं एवं अपहरण की समस्याएं कई बार भयंकर रूप धारण कर लेती है।

मानचित्र

प्र-15 पाइप लाइन परिवहन के दोष बताइए।

उत्तर- 1. पाइप लाइनों में कोई लोच नहीं होती

2. इनमें रिसाव का पता लगाना एक बड़ी समस्या होती है।

3. कहीं पर पाइप लाइन के फट जाने पर इसकी मरम्मत करना कठिन होता है।

4. एक बार बनाने के बाद न तो इसकी क्षमता हो घटाया जा सकता है और न बढाया जा सकता है।

5. कई क्षेत्रों में इनकी सुरक्षा की व्यवस्था करना भी कठिन होता है।

प्र-16 नीचे दिए गए मानचित्र का अध्ययन करके निम्न प्रश्नों के उत्तर दो-

Solutions class 12 भूगोल  Chapter 8 - परिवहन और संचार

- इ- इस रेलमार्ग का नाम बताओ तथा यह किस देश में है ?

उत्तर- 'पार- साइबेरियन रेलमार्ग' । यह रूस देश में है।

-'अ' व 'ब' स्टेशनों के नाम बताओ।

उत्तर- अ - सेन्ट पीटर्सबर्ग

ब - ब्लाडि वोस्टोक

- इस रेलमार्ग का महत्व बताओ।

उत्तर - इस रेलमार्ग के द्वारा अनाज, खनिज, लकड़ी का परिवहन एशिया से पश्चिमी यूरोप के बाजारों तक होता है तथा इसी कारण इस रेलमार्ग पर कई नए नगर बस गए हैं।

प्र-17 नीचे दिए मानचित्र का अध्ययन करो व बताओ-

मानचित्र

Solutions class 12 भूगोल  Chapter 8 - परिवहन और संचार

- इ- इस  रेलमार्ग के अन्तिम दो स्टेशनों के नाम

उत्तर- वैकुंवर (पश्चिम में) हैलीफेक्स (पूर्व में)

- इस रेलमार्ग का नाम बताओ।

उत्तर- पारकैनेडियन रेलमार्ग

- इस रेलमार्ग का आर्थिक महत्व बताओ।

उत्तर- यह रेलमार्ग मॉट्रियाल औद्योगिक क्षेत्र को प्रेयरीज की गेहूँ पट्टी से तथा शंकुधारी वन प्रदेश से जोड़ता है। इसके द्वारा गेहूँ,

खनिज व लकड़ी का परिवहन होता है तथा इसे कनाडा की आर्थिक धमनी भी कहा जाता है।

प्र-18 नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर मानचित्र द्वारा दो-

Solutions class 12 भूगोल  Chapter 8 - परिवहन और संचार

- इस महामार्ग के पूर्वी , पश्चिमी स्टेशनों के नाम दो।

उत्तर- पूर्वी- सिडनी

उत्तर- यह रेल लाइन पश्चिमी तट में पथ से शुरु होकर पूर्व में सिडनी से होते हुए दक्षिण भाग में मेलबोर्न तक जाती है।

प्र-19 मानचित्र के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दो-

मानचित्र

Solutions class 12 भूगोल  Chapter 8 - परिवहन और संचार

यह मानचित्र किस मानव निर्मित नहर का है ?

उत्तर- स्वेज नहर

-इस नहर के उत्तरी व दक्षिणी पतन का नाम बताओ।

उत्तर- पोर्ट सईद (उत्तरी पतन), पोर्ट स्वेज (दक्षिणी पतन)

-आर्थिक महत्व बताओ

उत्तर- यह नगर भूमध्य वा लाल सागर को जोड़ती है और यूरोप को हिन्द महासागर से एक नए व छोटे मार्ग से जोड़ती है। इसका मार्ग उत्तमाशा अन्तरीप मार्ग से काफी कम है अतरू समय व ईंधन की बचत होती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्र-1 संसार में उपलब्धता परिवहन व संचार सेवाओं का महत्व बताओ

उत्तर-परिवहन का महत्व

• परिवहन व्यक्तियों और वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की सुविधा को कहते हैं।

• यह समाज की आधारभूत आवश्यकताओं के पूरा करने के लिए रचा गया एक संगठित सेवा उद्योग है।

• वस्तुओं व सेवाओं का उत्पादन क्षेत्रों से उनके उपयोग क्षेत्रों तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम परिवहन है।

• किसी भी देश का विकास प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रुप से परिवहन सेवाओं पर निर्भर करता है।

• स्थल, जल, वायु व पाइपलाइन परिवहन की मुख्य विद्याएं है जिनका प्रयोग परिवहन के लिए किया जाता है।

संचार का महत्व

• संचार संदेश तथा विचार एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाए जाते है।

• शुरु में संचार का काम मनुष्यों, पशुओं तथा परिवहन के विभिन्न साधनों द्वारा होता था।

• रेडियो, टेलिविजन, फैक्स तथा इंटरनेट के विकास ने संचार को और भी आसान बना दिया है।

• आज इन्टरनेट पृथ्वी पर सबसे बड़े विद्युतीय जाल के रुप में 100 से अधिक देशों को जोड़ता है।

• संचार में आधुनिक विकास जैसे मोबईल टेलीफोन तथा सैटलाइट इत्यादि संचार के महत्वपूर्ण साधन है।

प्र-2 सड़कों का क्या महत्व है ? विकसित देशों में सड़कों की अच्छी गुणवत्ता होने के किन्हीं तीन कारणों को स्पष्ट कीजिए?

उत्तर- सड़कों का महत्त्व -

• छोटी दूरियों के लिए सड़क परिवहन, रेल परिवहन की अपेक्षा आर्थिक दृष्टि से लाभदायक होता है।

• सड़कों द्वारा घर-घर तक वस्तुओं को पहुँचाया जा सकता है।

विकसित देशों में सड़कों की अच्छी गुणवत्ता के कारण:-

• सड़कों के निर्माण व उसके रखरखाव पर भारी खर्च आता है। विकसित देशों में अच्छी गुणवत्ता वाली सड़के सर्वत्र पायी जाती है।

• सड़कों की परतों पर मोटाई अधिक होती है उसमें लगने वाली पदार्थ-साम्रगी अच्छी गुणवत्ता वाली होती है।

• प्लास्टिक अवशिष्ट को पिघलाकर तारकोल में डालकर सड़कों के निर्माण में प्रयोग किया जाता है।

प्र-3 परिवहन' शब्द की परिभाषा दीजिए। उत्तरी अमेरिका के महामार्गों की किन्हीं चार विशेषताओं का वर्णन कीजिए ?

उत्तर- परिवहन व्यक्तियों ओर वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक वहन करने की सेवा या सुविधा को कहते है जिसमें मनुष्यों, पशुओं तथा विभिन्न प्रकार की गाड़ियों का प्रयोग किया जाता है। उत्तरी अमेरिका के महामार्गों की विशेषताएँ

• प्रत्येक स्थान महामार्ग से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

• पश्चिमी प्रशान्त महासागरीय तट पर स्थित नगर पूर्व में अटलाटिक महासागरीय तट पर स्थित नगरों से भली-भांति जुड़े हुए है।

• उत्तर में कनाडा के नगर दक्षिण में मैक्सिकों के नगरों से जुड़े है।

प्र-4 विश्व का व्यस्ततम समुद्री मार्ग कौन सा है ? इस मार्ग की चार विशेषताओं का वर्णन कीजिए?

उत्तर- उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग विश्व का व्यस्ततम व्यापारिक जलमार्ग हैं। उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग की विशेषताएँ निम्नलिखित है-

• यह मार्ग औद्योगिक दृष्टि से विकसित विश्व के दो प्रदेशों उत्तर-पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका और उत्तर-पश्चिमी यूरोप को मिलाता है।

• विश्व का एक चैथाई विदेशी व्यापार इस मार्ग द्वारा परिवहित होता है।

• इस मार्ग को वृहद ट्रंक मार्ग भी कहा जाता है।

• किसी भी अन्य मार्ग की अपेक्षा अधिक देशों और लोगों को सेवाएं प्रदान करता है। यह समुद्री मार्ग प्राचीन विश्व के हृदय स्थल कहे जाने वाले क्षेत्रों से गुजरता है।

प्र-5 जल परिवहन के कोई छः लाभ बताइए। दो महत्वपूर्ण मनुष्यनिर्मित नौ वाहन नहरें कौन-सी है ? उनके द्वारा जोड़े गये सागरों के नाम बताइए?

उत्तर- जल परिवहन के लाभ

• जल परिवहन के लिए मार्गों का निर्माण नहीं करना पड़ता है।

• महासागर एक दूसरे से जुड़े होने के कारण विभिन्न आकार के जहाज चल सकते हैं। यह परिवहन बहुत सस्ता पड़ता है।

• पानी पर कम घर्षण के कारण ऊर्जा खपत का मूल्य अपेक्षाकृत कम होता है।

• इसके निर्माण एवं निर्वाह पर कम लागत आती है।

• भारी तथा अधिक मात्रा में उत्पादों के दूर देशों के लिए परिवहन का बहुत उपयोगी माध्यम है।

मानव निर्मित नहरें-

(1) पनामा नहर- अटलांटिक महासागर को प्रशान्त महासागर से जोड़ती है।

(2) स्वेज नहर- भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ती है।

प्र-6 वे कौन-सी विद्याएँ हैं जिनके द्वारा साइबर स्पेस मनुष्यों के समकालीन आर्थिकी और सामाजिक स्पेस की वृद्धि करेगा।

उत्तर- इंटरनेट की सुविधाजनक संपर्क प्रणाली द्वारा कोई प्रयोगकर्ता माइक्रोकम्पयूटर और मोडम के माध्यम से साइबर स्पेस से जुड़ सकता है और इससे सम्बन्धित विविध प्रकार की नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकता है। साइबर स्पेस इलैक्ट्रॉनिक कम्पयूटरीत क्षेत्र का विश्व है, जो इंटरनेट और वलर्ड वाइड वेब जैसी प्रौद्योगिकी से संचालित होता है। सूचना संसार आज किसी कार्यालय, जहाज या कही भी हो सकता है।

इलैक्ट्रॉनिक नेटवर्क ने मानव इतिहास में अद्वितीय उन्नति की है। विगत 5 वर्षों में वैश्विक प्रयोक्ताओं का संयुक्त राज्य अमेरिका से विकासशील देशों में स्थानांतरण हुआ है। संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रयोक्ताओं का प्रतिशत अंश 1995 में 66 प्रतिशत से 2005 में 25 प्रतिशत रह गया। अब विश्व के अधिकांश प्रयोक्ता संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, चीन और भारत में है।

चूँकि प्रतिवर्ष लाखों नए ग्राहक इंटरनेट से जुड़े चुके है। अतरू सूचना संसार के आकार, प्रयोग तथा महत्व में वृद्धि हो गई है।

इसके अन्तर्गत ई-मेल व इलेक्ट्रॉनिक वाणिज्य भी शामिल है। संक्षेप में दूरसंचार क्रान्ति ने मानवीय, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र का काफी विस्तार कर दिया है।

दीर्घ-उत्तरीय प्रश्न

प्र-7 महासागरीय मार्गों के प्रमुख लाभों का वर्णन करों-

उत्तर- 1. महासागरीय मार्ग सभी दिशाओं में मुड़ सकने वाले मार्ग हैं।

2. इनके लिए किसी रख-रखाव की जरुरत नहीं होती।

3. महासागरों का मार्गों के रुप में इस्तेमाल करना पर्यावरण के साथ अनुकूलन करना है।

4. एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप तक भारी पदार्थों का लम्बी दूरियों के लिए परिवहन समुद्र द्वारा करना स्थल वा वायु परिवहन की अपेक्षा सस्ता पड़ता है।

5. आधुनिक यात्री व मालवाहक जहाजों में शीध्र नाशवान वस्तुओं के लिए प्रतीशन कोष्ठक व टैंकरों के आधुनिक सुविधाएँ होती है।

6. कंटेनरों के प्रयोग ने तथा राडार वा बेतार के तार आदि नौ परिवहन सम्बन्धी सुविधाओं ने इन मार्गों द्वारा परिवहन को और भी अधिक सरल बना दिया है।

मानचित्र कार्य

प्र-विश्व के मानचित्र में दिखाओ वा पहचानों

1) इग्लैंड का महत्वपूर्ण पतन- लंदन

2) कनाडा के पश्चिमी तट पर स्थित पतन- वैकुंवर

3) ब्राजील के तट पर स्थित पतन- रियो-डि-जेनेरो

4) दक्षिण अफ्रीका के सुदूर दक्षिणी सिरे पर स्थित पतन- केपटाउन

5) आस्ट्रेलिया के दक्षिणी तट पर स्थित पत्तन- मेलबर्बान

6) यूरोपीय रुस का हवाई पत्तन - मास्को

7) फ्रांस का महत्वपूर्ण हवाई पत्तन - पेरिस

8) जर्मनी का महत्वपूर्ण हवाई पत्तन - बर्लिन

9) सऊदी अरब का हवाई पत्तन - जेद्दा

10) ब्राजील का हवाई पत्तन - ब्राजीलिया

Solutions class 12 भूगोल  Chapter 8 - परिवहन और संचार

 एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 12 मानव भूगोल के मूल सिद्धांत