NCERT Solutions class 12 भूगोल Chapter 10 - परिवहन और संचार

NCERT Solutions class 12 भूगोल  Chapter 10 - परिवहन और संचार

NCERT Solutions Class 12 भूगोल 12 वीं कक्षा से Chapter10 परिवहन और संचार के महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। 

हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स भूगोल के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।

Solutions class 12 भूगोल  Chapter 10 - परिवहन और संचार
CBSE Class 12 Geography

Important Questions

(भाग 2)

पाठ 10

परिवहन और संचार

अतिलघु प्रश्न

प्र-1 राष्ट्रीय महामार्ग किसे कहते हैं?

उत्तर- वे प्रमुख सड़के जिन्हें केन्द्र सरकार द्वारा निर्मित एवं रखरखाव तथा परिचालन किया जाता है वे राष्ट्रीय महामार्ग कहलाती है। ये एक राज्य को दूसरे राज्य से जोड़ती हैं।

प्र-2 भारत के उत्तर-दक्षिण गलियारे के सिरों पर स्थित नगरो के नाम बताइये?

उत्तर- उत्तरी सिरे पर श्रीनगर और दक्षिणी सिरे पर कन्याकुमारी है

प्र-3 जी.टी.रोड़ किन दो राष्ट्रय महामार्गों में विभाजित किया गया?

उत्तर- 1. राष्ट्रीय महामार्ग (एन.एच.1) न० 1 दिल्ली से अमृतसर

2. राष्ट्रीय महामार्ग (एन.एच.2) न दिल्ली से कोलकात्ता

प्र-4 निर्माण एवं रखरखाव की दृष्टि से सड़कों को कितने भागों में बांटा गया है?

उत्तर- चार भागों में बांटा गया है:-

1. राष्ट्र महामार्ग (एन.एच.), 

2. राज्य महामार्ग (एस.एच) 

3. प्रमुख जिला सड़क (डी,आर.) 

4.ग्रामीण सड़क (आर. रोड़)

प्र-5 भारतीय रेल की स्थापना कब हुई?

उत्तर- भारत में प्रथम रेलगाड़ी 13 अप्रैल, 1853 को मुबंई से थाणे के मध्य 34 किलो मीटर दूरी तक चली।

प्र-6 भारतीय रेल तंत्र को कितने मंडलों में बांटा गया है?

उत्तर- 16 रेल मंडलों में बांटा गया है।

प्र-7 सबसे लम्बे राष्ट्रीय महामार्ग का नाम बताइये?

उत्तर- एन.एच.7 वाराणसी से कन्याकुमारी तक (2369 किलोमीटर)

प्र-8 एच.एच. 6 दूसरा सबसे लम्बा राष्ट्रीय महामार्ग है इसका विस्तार बताइये?

उत्तर- यह सबलपुर, रायपुर, नागपुर होता हुआ कोलकत्ता को धुले से जोड़ता है। (1919 कि.मी.)।

प्र-9 भारत की उस वायु सेवा का नाम बताइये जो सभी महाद्वीपो को जोड़ती है।

उत्तर- एयर इंडिया सेवा।

प्र-10 राष्टीय जलमार्ग नं.का विस्तार बताइये।

उत्तर- इलाहाबाद से हल्दिया (1620 किलोमीटर) गंगा नदी

प्र-11 भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण' की स्थापना कब हुई और इसका क्या कार्य है?

उत्तर- भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्रिाधकरण की स्थापना 1995 में हुई तथा इसे राष्ट्रीय महामार्गों के विकास, रख-रखाव व प्रचालन का कार्य सौपा गया।

प्र-12 सीमा सड़क संठगन' की स्थापना कब व क्यो हुई?

उत्तर- मई 1960 में 'सीमा सड़क संगठन' की स्थापना, देश की उत्तरी व उत्तरी-पूर्वी सीमा से सही सड़कों के सुधार के माध्यम से आर्थिक विकास को गति देने तथा रक्षा तैयारियों को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से की गई।

प्र-13 राष्ट्रीय जलमार्ग न. 2 का विस्तार बताओं

उत्तर- सदिया से ध्रुवरी।

प्र-14 राष्ट्रीय जलमार्ग न. 3 का विस्तार बताओं

उत्तर- कोट्टापुरम से कोलम

प्र-15 भारत में सड़क मार्गों की लम्बाई कितनी है?

उत्तर-33.1 लाख कि० मी० ।

प्र-16 भारत का राष्ट्रीय औसत सड़क घनत्व कितना है ?

उत्तर- 75 कि० मी०

प्र-17 नहाई (NHAI) का विस्तृत रूप लिखिए।

उत्तर- भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण ।

प्र-18 (PSLV) का विस्तृत रूप लिखिए।

उत्तर- पोलर सेटेलाइट लाँच वेहिकल।

प्र-19 भारत में पक्की सड़कों का सर्वाधिक एवं न्यूनतम घनत्व वाले राज्य कौन से हैं ?

उत्तर- सर्वाधिक घनत्व - केरल - 387-24 (प्रति 100 वर्ग कि. मी.)
न्यूनतम घनत्व - जम्मू कश्मीर - 10-48 (प्रति 100 वर्ग कि. मी.)
दीर्घ प्रश्न

प्र-1 राष्ट्रीय महामार्ग विकास की मुख्य परियोजनाएँ कौन सी है। संक्षिप्त वर्णन कीजिए?

उत्तर- भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण ने देश भर में विभिन्न चरणों में कई प्रमुख परियोजनाओं की जिम्मेदारी ले रखी है जैसे
कि:-
1. स्वर्णिम चुतुर्भज परियोजनाः- इसके अंतर्गत 5846 किमी लंबी 4/6 लेन वाले उच्च सघनता वाले यातायात गलियारे शामिल है। जोकि देश के चार महानगरों दिल्ली, मुबंई, कोलकाता व चेन्नई को आपस में जोड़ता है।
2. उत्तर-दक्षिण तथा पूर्व-पश्चिम गलियारों को जोड़ना है।
1. North South Corridor - Sri nagar to Kanyakumari (4,016 km)
2. East-West Corridor-Silchar (Assam) to Porbander Gujrat (3,640 km)

प्र-2 भारतीय कोंकण रेलवे का निर्माण कब हुआ। इसका विस्तृत वर्णन कीजिए?

उत्तर- भारतीय कोंकण रेलवे का निर्माण 1998 में हुआ।
विशेषताएं
1. यह रेल मार्ग रोहा (महाराष्ट्र) को मंगलौर (कर्नाटक) से जोड़ता है। यह 760 किमी. लंबा है।
2. यह रेलमार्ग 146 नदियों व धाराओं को मंगलौर 2000 पुलों एवं 91 सुरंगों को पार करता है।
3. इस मार्ग पर एशिया की सबसे लम्बी (6.5 की. मी) सुरंग भी है।
4. इस परियोजना में कर्नाटक गोवा तथा महाराष्ट्र राज्य शामिल है।

प्र-3 भारत में एशिया की पहली देशपारीय पाइपलान कहां से कहां तक निर्माण की गई थी।

उत्तर- सन् 1959 में असम के नहरकटिया तेल क्षेत्र से बरौनी के तेल शोधन कारखाने तक निर्मित की गई थी इसे 1966 में और आगे कानुपर तक विस्तारित किया गया था।

प्र-4 भारत में परिवहन के अन्य साधनों की तुलना में सड़क परिवहन अधिक उपयोगी क्यों माना जाता है?

उत्तर- 1. सड़के अपेक्षाकृत अधिक उबड़-खाबड़ और ढलुआ भूमि पर भी बनाई जाती हैं।
2. सड़के एक द्वार से दूसरे द्वार तक सेवा प्रदान करती हैं।
3. सड़क परिवह अन्य परिवहन के साधनों की पूरक है।
4. शीघ्र खराब होने सामान जल्दी से ढोये जा सकते हैं।
5. थोड़ी दूरी की यात्रा के लिए अपेक्षाकृत अधिक सुविधा जनक है।
6. सड़को का निर्माझा एवं रखरखाव अपेक्षाकृत आसान है तथा लागत कम है।

प्र-5 भारतीय रेलवे के विस्तार के लिए सरकार द्वारा उठाये गये महत्वपूर्ण कदमों को समझाइये?

उत्तर- 1. मीटर तथा नेरोगेज रेलमार्गे को ब्रॉडगेज में बदलना।
2. केन्द्रीयत रेल प्रबन्धन तन्त्र को 16 रेल मण्डलों में बांटा गया।
3. रेलमार्गों को दोहरे रेलमार्गों में बदला।
4. रेलों की संख्या तथा रेलों की गति को बढ़ाया
5. कम्प्यूटरीकृत आरक्षण की सुविधा
6. वाष्पचालित इंजनों के स्थान पर डीजल व विद्युत चालित इंजनों को लाया गया।

प्र-6 भारत में सर्वाधिक प्रभावी व अधुनातन व्यक्तिक संचार प्रणाली कौन सी है? उसकी विशेषताएं बताओ।

उत्तर- सभी व्यक्तिक संचार तन्त्रों में इंटरनेट सबसे प्रभावी व अधुनातन संचार प्रणाली है। इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं:-
1. इंटरनेट विभिन्न मदों पर विस्तृत जानकारी सहित आंकड़े भी उपलब्ध कराता है।
2. नगरीय क्षेत्रों में इसका व्यापक स्तर पर प्रयोग किया जाता है।
3. यह उपयोग कर्ता को ई-मेल के माध्यम से कम लागत में सूचनाओं की अभिगम्यता प्रापत करने है।
4. ई-कामर्स तथा मौद्रिक लेन-देन के लिए यह अधिकाधिक प्रयोग में लाया जा रहा है।

प्र-7 पाइप लाइन परिवहन की विशेषताएं बताइए । दो उदाहरण भी दीजिए।

उत्तर- 1. किसी भी प्रकार की जलवायु व धरातल पर आसानी से बिछाई जा सकती है।
2. लम्बे समय तक उपयोग करने पर सस्ती पड़ती है।
3. समय की बचत होती है।
4. प्रदूषण नहीं करती।
5. तरल व गैसीय पदार्थों के परिवहन के लिए उपयोगी है।

मुख्य पाइप लाइनें
1. नाहरकटिया (असम) से बरौनी (बिहार) 1959 में भारत की सबसे पहली पाइप लाइन
2. HVJ पाइप लाइन (हजीरा. विजयपुर - जगदीश पुर)
3. एल. पी. जी. गैस के परिवहन के लिए गुजरात में अंकलेश्वर बडोदरा गैस पाइप लाइन।

प्र-8 भारतीय रेल की मुख्य समस्याएँ क्या है।

उत्तर- 1. बिना टिकट यात्रा
2. पुराना संरचनात्मक ढाँचा
3. उचावच-

•मरूस्थली क्षेत्र में रेत के टिब्बे
•वन प्रदेश व दलदली क्षेत्र
• पहाड़ी क्षेत्र व नदियों पर पुल बनाना अत्याधिक खर्चीला
पारा द्वीप (उड़ीसा व झारखण्ड से नोहे का निर्यात)
हल्दिया (ज्वारीय व कोलकाता का सहायक)

प्र-9 भारत किस व्यापार समूह का एक सहायक सदस्य है?

उत्तर-आसियान (ASEAN)

प्र-10 मुक्त आकाश नीति क्या है?

उत्तर- सरकार ने अप्रैल 1992 में भारतीय निर्यातकों को मदद देने तथा उनके निर्यात को प्रतियोगिता पूर्ण बनाने के लिए नौभर के लिए एक मुक्त आकाश नीति आरंभ की। इसके अन्तर्गत विदेशी निर्यातक का संगठन कोई भी मालवाहक वायुयान देश में ला सकता है।

प्र-11 सड़क घनत्व क्या है? सड़क घनत्व को निर्धारित करने वाले कारक बताओं?

उत्तर- प्रति 100 वर्ग किलोमीटर में सड़कों की कुल लम्बाई को सड़क घनत्व कहते है। सड़क घनत्व को निर्धारित करने वाले कारक है।
1. भूभाग की प्रकृति:- मैदानी क्षेत्रों में सड़कों का निर्माझा आसान व सस्ता होता है जबकि पहाड़ी व पठारी क्षेत्रों में निर्माझा कठिन व महंगा पड़ता है। इसीलिए गुणवत्ता व घनत्व मैदानी क्षेत्रों में अधिक और ऊँचाई तथा बरसाती व वनीय क्षेत्रों में कम होता है।
2. आर्थिक विकास का स्तर - जिन क्षेत्रों का आर्थिक विकास अच्छा होता है वहां सड़कों का घनत्व अधिक होता है जैसे उत्तरी व दक्षिणी भारतीय राज्य जबकि पूर्वी प्रदेशों में भू-भाग की प्रकृति व विकास के निम्न स्तर के कारण सड़कों का घनत्व निम्न है।

विस्तार से जानिये:-

प्र-1 भारत में अन्य सड़कों की श्रेणी के अंतर्गत सी दो प्रकार की सड़के शामिल है

उत्तर- भारत में अन्य सड़कों के दो प्रकारः-
1. सीमावर्ती सड़कें
2. अन्तर्राष्ट्रीय महामार्ग

सीमावर्ती सड़कें:-
1. सीमावर्ती सड़कें सीमा सड़क संगठन के अन्तर्गत आती हैं।
2. देश के उत्तरी एवं उत्तरी पूर्वी सीमा से सटे राज्यों के आर्थिक विकास एवं रक्षा दृष्टि से इन सड़कों का विकास किया गया।
3. बी.आर.ओ. ने चण्डीगढ़ से मनाली होते हुए लेह तक औसतन 4270 मीटर वाली सड़क का निर्माण किया।
अन्तर्राष्ट्रीय महामार्गः-
1. पड़ोसी राष्ट्रो से सद्भावना व मैत्रीपूर्ण सम्बन्धों को बनाये रखने के लिए इनका विकास किया गया।
2. लाहौर को दिल्ली से बाघा बार्डर के द्वारा जोड़ा गया तथा इसी प्रकार नेपाल व बांग्लादेश पड़ोतसी देशों को अन्तर्राष्ट्रीय महामार्गो के द्वारा जोड़ा गया है।

प्र-2 रेलवे पटरी की चैड़ाई के आधार पर भारतीय रेल के तीन वर्ग कौन-कौन से तथा छोटी लाइन का विस्तार कहां-कहां पर है?

उत्तर- भारतीय रेल जाल विश्व के सर्वाधिक लम्बे रेल जालों में से एक है। रेलवे पटरी के आधार पर भारतीय रेल को तीन वर्गों में रखा जाता है।
1. बड़ी लाइन:- ब्रांड गेज में रेल पटरियों के बीच की दूरी 1.616 मीटर होती है। इसकी कुल लम्बाई 16,807 कि.मी है जोकि देश के कुल रेलमार्गो का 74.14 प्रतिशत है।
2. मीटर लाइनः- इन पटरियों के बीच की दूरी एक मीटर होती है इसकी कुल लम्बाई 13,290 कि.मी है जोकि कुल रेलमार्ग का 21.02 प्रतिशत है।
3. छोटी लाइन:- इसमें दो पटरियों के बीच की दूरी 0.762 मीटर या 0.610 मीटर होती है इसकी कुल लम्बाई 3124 किमी है जोकि कुल भारतीय रेल का 4.94 प्रतिशत है। यह प्राय पर्वतीय क्षेत्रों तक सीमित है।

जैसे छोटी लाइन का विस्तार
1. पठान काट से जोगिन्दर नगर
2. दार्जलिंग से सिलीगुड़ी
3. कोयम्बटुर से उडगमडलंम
4. कर्जत से माथेरान
5. कालका से शिमला

भारत के प्रमुख अन्राष्ट्रीय हवाई अड्डे
दिल्ली - इन्दिरा गांधी हवाई अड्डा
कोलकत्ता दमदम - नेताजी सुभाष चन्द्र बोस हवाई अड्डा
मुबंई - सान्ताकुंज-सहारा हवाई अड्डा
चेन्नइ - मीनाम्बकम हवाई अड्डा
अमृतसर - राजासांसी हवाई अड्डा
तिरूवन्तपुरम - तिरूवन्तपुरम हवाई अड्डा

भारत के प्रमुख रेलमंडल व उनके मुख्यालय
उत्तर रेलवे - नई दिल्ली
दक्षिण रेलवे - चेन्नई
पश्चिमी रेलवे - मुम्बई
पूर्वी रेलवे - कोलकत्ता
मध्य रेलवे - मुम्बई
दक्षिण-पूर्वी रेलवे - कोलकत्ता
उत्तरपश्चिमी रेलवे - जयपुर
दक्षिणमध्य रेलवे - सिकन्दराबाद
उत्तर पूर्वी रेलवे - गोरखपुर
पूर्व तटीय रेवले - भुवनेश्वर

मानचित्र कार्य
प्र- भारतीय मानचित्र में दर्शाइये
उत्तर- 1. अधिकतम सड़क घनत्व वाला राज्य
2. न्यूनतम सड़क घनत्व वाला राज्य
3. रेल मंडलों के मुख्यालय
1. सेन्ट्रल (मध्य), 2. ईस्टर्न (पूर्वी), 3. ईस्ट कोस्टल (पूर्वी तटीय), 4. नादर्न (उत्तरी), 5. सादर्न (दक्षिणी)

Solutions class 12 भूगोल  Chapter 10 - परिवहन और संचार

लदीर्घ प्रश्न
प्र-1 भारत एक कृषि प्रधान देश होने के बावजूद भी खाद्य तेल व दालों का आयात क्यो करता है?

उत्तर- 1 अधिक जनसंख्या के कारण बढ़ती मांग ।
2 दालों की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता कम होना ।
3 अन्य फसलो की तुलना में कम लाभ देने वाली ।
4 अधिकांश कृषि क्षेत्र खाद्य फसलों के अन्तर्गत ।
5 भारतीय व्यंजनो में अधिक खाद्य तेल का प्रयोग ।

नोट: व्याख्या करें

प्र-1 भारत के निर्यात व्यापार की मुख्य विशेषताएँ बताइए ।
उत्तर- निर्यातः-
(क) भारत 7500 से अधिक वस्तुओं का निर्यात करता है।
(ख) निर्यात की जाने वाली वस्तुओं में बहुत विविधता है।
(ग) कृषि, औद्योगिक, हथातधा, कुटीर, हस्तशिल्प आदि उत्पादों का निर्यात करता है।
(घ) पिछले वर्षों में योजना, परामर्श, भवन निर्माण व तकनीकी का भी निर्यात हुआ है।
(ड.) कम्प्यूटर साफ्टवेयर के निर्यात में भी असाधारण वृद्धि दर्ज की गई है।

आयात:-

1. आयात में दो समूहों की प्रधानता रही है -
(क) ईंधन सामग्री
(ख) कचा माल व खनिज इनकी आयात में 63% भागीदारी है।
2. इसके अलावा पूँजीगत वस्तुओं की भागीदारी 11% है।
3. खाद्य वस्तुओं की भागीदारी केवल 37% रही।
उर्वरक 105% अखबारी कागज, गन्ना व लुग्दी 0.9% रही 14 चिकित्सीय उत्पाद,कपास, रंगाई, कच्चा अनाज, रेशा व रत्न आदि अन्य आयातित वस्तुएँ है।


एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 12 भारत लोग और अर्थव्यवस्था (भूगोल)