NCERT Solutions class 12 भूगोल Chapter 7 - तृतीयक और चतुर्थ क्रियाकलाप

NCERT Solutions class 12 भूगोल  Chapter 7 - तृतीयक और चतुर्थ क्रियाकलाप

NCERT Solutions Class 12 भूगोल 12 वीं कक्षा से Chapter 7 तृतीयक और चतुर्थ क्रियाकलाप के महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर मिलेंगे। यह अध्याय आपको मूल बातें सीखने में मदद करेगा और आपको इस अध्याय से अपनी परीक्षा में कम से कम एक प्रश्न की उम्मीद करनी चाहिए। 

हमने NCERT बोर्ड की टेक्सटबुक्स भूगोल के सभी Questions के जवाब बड़ी ही आसान भाषा में दिए हैं जिनको समझना और याद करना Students के लिए बहुत आसान रहेगा जिस से आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो सके।
Solutions class 12 भूगोल  Chapter 7 - तृतीयक और चतुर्थ क्रियाकलाप











CBSE Class 12 Geography

Important Questions

(भाग 1)

पाठ-7

तृतीयक और चतुर्थ क्रियाकलाप

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्र-1द्वितीयक एंव तृतीयक क्रियाकलापों में एक प्रमुख अन्तर बताइये?

उत्तर- द्वितीयक क्रियाकलापों में उत्पादन तकनीकी मशीनरी एंव फैक्टरी के प्रबन्धन से प्रभावित होती है एंव उत्पाद के रूप में कोई वस्तु होती है जबकि तृतीयक क्रियाकलापों में उत्पादन कर्मियों की विशिष्ट कुशलताओं, ज्ञान एव अनुभव पर आधारित होती है एंव उत्पादन पारिश्रमिक के रूप में होता है।

प्र-2फुटकर व्यापार को पारिभाषित कीजिये।

उत्तर- इस व्यापार में उपभोगता वस्तुओं को प्रत्यक्ष रूप से खरीदता है। इसके अन्तर्गत फुटकर दुकानें, रेहड़ी वाले, स्वाचालित बिक्री मशीनें, डाक आदेश आदि आते है।

प्र-तृतीयक क्रियाकलाप के अन्तर्गत आने वाले प्रमुख सेवा क्षेत्रों के नाम बताये?

उत्तर- (1) व्यापार एंव वाणिज्य

(2) परिवहन

(3) संचार

(4) अन्य सेवायें

प्र-4 मुहल्ले में रेहड़ी लगाने वाले एंव इंटरनेट से सामान बेचने वाले आर्थिक क्रियाकलाप की किस श्रेणी में है?

उत्तर- दोंनो ही तृतीयक कियाकलाप के अन्तर्गत फुटकर व्यापार में संलग्न है।

प्र-5 श्रृंखला भंडार क्या है?

उत्तर- एक भंडार चलाने के अनुभवों को अन्य भंडार पर लागू करके अनेक जगह अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान चलाना श्रृंखला भंडार

प्र-6 वाह्यस्त्रोतन क्या है?

उत्तर- वाहृय स्त्रोतन किसी कार्य में दक्षता को बढ़ाने के लिये एंव लागत घटाने के लिये कार्य को किसी बाहरी अभिकरण (एजेन्सी) को सौपना है जो अपेक्षाकृत सस्ता एंव कुशल हो।

प्र-7 पंचम क्रियाकलाप को उदाहरण सहित समझाइये?

उत्तर- इसके अन्तर्गत वे क्रियाकलाप आते है जिससे कर्मी उच्चतम स्तर के निर्णय लेते है व नीतियों का निर्माण करते है। जैसे वित्त एंव विधि परामर्शदाता।

प्र-8 सूचना एंव संचार प्रोद्योगिक का विकास पूरे विश्व में एक जैसा नहीं है इसके आधार पर विश्व का विभाजन क्या कहलाता है?

उत्तर- अंकीय विभाजन

प्र-9-परिवहन दूरी कैसे व्यक्त की जाती है?

उत्तर- परिवहन दूरी को लंबाई की वास्तविक दूरी, समय अथवा लागत दूरी के रूप में व्यक्त किया जाता है।

प्र-10 परिवहन के संदर्भ में समकाल रेखायें किसे कहते हैं?

उत्तर- परिवहन के साधनों द्वारा समान समय में पहुंचने वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा को समकाल रेखा कहते है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्र-11 चतुर्थक सेवाओं को उदाहरण सहित समझाये?

उत्तर- चतुर्थक सेवाओं के अन्तर्गत कर्मचारियों की विशिष्ट ज्ञान का उपयोग किया जाता है। दूसरे शब्दों में यह ज्ञानोन्मुख सेक्टर है।

• प्राथमिक एंव द्वितीयक सेक्टरों से बड़ी संख्या में चतुर्थक सेक्टर की तरफ सेवाओं का प्रतिस्थापन हुआ हैं। इस सेवाओं में वृद्धि अर्थव्यवस्था के विकसित होने का प्रतीक है।

• इन सेवाओं के अन्तर्गत - सूचना का संग्रहण उसका वितरण, अनुसंधान एंव विकास, विभिन्न प्रभागों में परामर्शदाता आदि आते है।

प्र-12 चिकित्सा पर्यटन क्या है? विकासशील देशों में तेजी से उभरने के क्या कारण है?

उत्तर- जब चिकित्सा एंव उपचार के साथ साथ पर्यटन की सुविधा भी प्रदान की जाती है तो इसे चिकित्सा पर्यटन कहते हैं।

भारत, थाईलैंड, मलेशिया एंव सिगांपुर जैसे विकासशील देश चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी होकर उभरे है, इसका प्रमुख कारण इन देशों में विकसित देशों की अपेक्षा चिकित्सीय सुविधाओं का सस्ता होना है तथा साथ ही चिकित्सा का उच्चस्तरीय होना भी है। इसीलिये संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे विकसित देशों से प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में रोगी चिकित्सा हेतु भारत आते है।

प्र-13 व्यापार एंव वाणिज्य किस प्रकार सेवाओं को जन्म देते है। संक्षेप में विवरण दीजिये?

उत्तर- व्यापार में क्रय विक्रय के लिये व्यापारिक से लेकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक के व्यापार होते है।

इस प्रक्रिया के अन्तर्गत कई संग्रहण एंव विपणन केन्द्र जन्म लेते हैं जिन्हें हम दो श्रेणियों में रख सकते है।

1. ग्रामीण विपणन केन्द्र

2. नगरीय बाजार केन्द्र

व्यापार भी दो प्रकार से किये जाते है:-

1. थोक व्यापार:- इस व्यापार को वे बिचौलिये स्थापित करते है जो विनिर्माताओं से सीधे सामान उपलब्ध कराते है।

इस पुरी प्रक्रिया में बड़ी संख्या में लोग संलग्न होते है एव रोजगार प्राप्त करते हैं।

प्र-14 अंकीय विभाजन क्या है व्याख्या करे?

उत्तर- विश्व के सभी देशों में सूचना एंव संचार प्रोद्योगिक समान रूप से विकसित नही है जिन देशों में सूचना एंव संचार प्रोद्योगिक विकसित है वहां लोगों को सूचना मिलने में तीव्रता होती है और वे विकसित प्रोद्योगिक के कारण आगे बढ़ जाते है जबकि विकासशील देशों को आधुनिकतम सूचना एंव संचार प्रोद्योगिक आसानी से प्राप्त नही हो पाती और वे विकास की दौड़ में पीछे रह जाते है। यह विश्व के देशों को विभाजित कर देता है इसी को अंकीय विभाजक कहा जाता है। एक देश के विभिन्न राज्यों में इस तरह का विभाजन हो सकता है जैसे भारत में हैदराबाद, बैंगलोर, दिल्ली, कोलकता जैसे नगर अन्य नगरों से आगे है।

प्र-15 वाह्यस्रोतन एंव ज्ञान आधारित वाह्यस्रोतन में अन्तर बताइये।

उत्तर- वाह्यस्रोतन उसे कहते है जब हम किसी भी प्रकार के कार्य को लागत कम करने एव कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिये वाह्य एजेन्सी को सौपते है लेकिन जब हम किसी ऐसे कार्य को बाहरी एजेन्सी या व्यक्ति को सौपते है जिसमे विशेषतया किसी विशिष्ट ज्ञान या कौशल की आवश्यकता हो उसे ज्ञान आधारित वाह्यस्रोतन कहते है।

विस्तृत उत्तरीय प्रश्न:-

प्र-16 तृतीयक क्रियाकलापों में पर्यटन की भूमिका स्पश्ट करते हुये पर्यटन को प्रभावित करने वाले कारकों को स्पष्ट करे?

उत्तर- पर्यटन विश्व के प्रमुख तृतीयक क्रियाकलापों में अग्रणी स्थान रखता है। इसके अन्तर्गत पर्यटकों के आवास, भोजन, परिवहन, मनोरंजन तथा खरीदारी जैसे सेवायें उपलब्ध कराने के लिये स्थानीय व्यक्तियों को नियुक्त किया जाता है जिससे बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन होता है।

पर्यटन को प्रभावित करने वाले कारक:-

(1) जीवन स्तर में सुधार:- जीवन स्तर में सुधार एंव आय में वृद्धि के कारण पर्यटन की प्रवृत्ति बढी है।

(2) परिवहन:- परिवहन की बेहतर सुविधायें पर्यटन की तरफ लोगों को आकर्शित करती हैं।

(3) भू-दृश्य:- क्षेत्र विशेष की मनोहारी भूदृश्य पर्यटन के लिये लोगों को उत्साहित करते है।

(4) जलवायु:- एक ही समय में अलग -अलग क्षेत्रों में जलवायु की भिन्नता पर्यटन का प्रमुख कारक है जैसे गर्मी के दिनों में शीत प्रदेशों में जाना सुखकारी होता है।

(5) इतिहास एंव कला:- प्राचीन काल के इतिहास से सम्बन्धित स्थल एव पुरातात्विक महत्व के भवन पर्यटको के लिये आर्कषक स्थल होते है।

प्र-17 बाह्य स्त्रोतन की प्रवृति के बढ़ने के कारक एंव परिणामों का विस्तृत विवरण दे?

उत्तर- बाह्यस्रोतन वास्तव में किसी देश अथवा एजेसी द्वारा कार्य को दूसरे स्थानों पर (विशेष रूप से दूसरे देशों में) स्थानांतरित करना है।

कारण:-

(1) कुछ देशों में श्रम महँगा है जबकि कुछ देशों में श्रम सस्ता है अतः ऐसे देश जहाँ श्रम महँगा है वे अपने कई कार्यों को दूसरे देशों में स्थानांतरित कर देते है जिससे उन्हें लागत में कमी आ जाती है।

(2) संचार के साधनों की सुविधा जैसे इन्टरनेट के कारण ज्ञान संबंधी कार्य आसानी से दर बैठकर किये जा सकते हैं।

(3) कुछ कार्यों में अनुसंधान एंव विकास, सुझाव कानूनी सलाह ही मुख्य होता है इन्हें समुद्रपार से भी इन्टरनेट की सहायता से किया जा सकता है।

(4) वैश्वीकरण के कारण बाह्यस्रोतन सहज हो गया है।

प्र-18 परिवहन सेवायें किस तरह तृतीयक क्रिया कलापों की वृद्धि में सहायक है?

उत्तर- किसी व्यक्ति या वस्तु का एक स्थान से दूसरे स्थान लाना, ले जाना परिवहन है। परिवहन पर ही आधुनिक समय में सभी आर्थिक गतिविधियाँ निर्भर करती हैं

(1) परिवहन एक सेवा के रूप बहुत अधिक लोगो को रोजगार प्रदान करता है ड्राईवर, कन्डक्टर, सामान लादना, उतारने वाले टिकट सग्रहक आदि इस तरह सभी प्रकार की परिवहन सेवाओं में भारी संख्याओं में लोग लगे है।

(2) परिवहन के कारण पर्यटन मे आशातीत बढौतरी हुई है।

(3) परिवहन की सुविधा के कारण औद्योगिक गतिविधयों में तेजी आती है और लोग इन सेवाओं मे कार्य करते है।


 एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 12 मानव भूगोल के मूल सिद्धांत